Five Interesting Facts about Gulzar | गुलज़ार के पांच बहुत ही रोचक तथ्य
Some Interesting Facts about Gulzar. गुलज़ार एक ऐसा नाम है जिसने अपनी कलम से दुनियाभर में अपने लाखों चाहने वाले बनाए हैं। कहानी कहने का गुलज़ार साहब का अंदाज़ बड़ा ही अनोखा है। गुलज़ार साहब की कलम से निकले किस्से और शेरो शायरियां अजर अमर हैं। गुलज़ार साहब के बारे में कहने के लिए इतना कुछ है कि दिन खत्म हो जाए लेकिन उनके बारे में कहने को तब भी बाकी रह जाए। Some Interesting Facts about Gulzar - Photo: Social Media गुलज़ार साहब के फैंस के लिए Meerut Manthan लेकर आया है उनसे जुड़ी कुछ अनुसनी और रोचक बातें। आपको Meerut Manthan की ये पेशकश ज़रूर पसंद आएगी। Some Interesting Facts about Gulzar. ये भी पढ़ें: Salim Ghouse | Bollywood का वो धांसू Actor जो आवाज़ का भी जादुगर था | Hindi Biography 01- 84 की उम्र में लिखा पहला उपन्यास गुलज़ार साहब ने फिल्मों के लिए गीत लिखे। फिल्मों की कहानी लिखी। स्क्रिप्ट लिखी। डायलॉग्स लिखे। फिल्में डायरेक्ट भी की। उन्होंने कविताएं भी खूब कही। लेकिन 84 साल की उम्र में गुलज़ार साहब ने अपना पहला उपन्यास लिखा था। इस उपन्यास का नाम था दो लोग। भारत क...