10 Best Roles of Veteran Bollywood Actress Helen | अलबेली हेलन के दस यादगार किरदार
10 Best Roles of Veteran Bollywood Actress Helen. हेलेन को भला कौन नहीं जानता होगा। पचास के दशक में करियर शुरू करने के बाद साठ और सत्तर के दशक में आइटम गर्ल के तौर पर बॉलीवुड पर एकछत्र राज करने वाली हेलेन हरदिल अजीज़ थी। जाने कितने ही गानों में हेलन ने अपनी दिलकश अदाओं और अपने मस्ती भरे डांस से लोगों को अपना दीवाना बनाया। हेलन के बारे में बहुत कुछ कहा गया है और लिखा गया है। 10 Best Roles of Veteran Bollywood Actress Helen लेकिन आज Meerut Manthan हेलन के बेहद लंबे फिल्मी करियर के 10 सबसे अनोखे और शानदार किरदारों वाली फिल्मों की बात अपने दर्शकों से करेगा। ये 10 हेलन के वो किरदार हैं जिनसे उनका दबदबा फिल्म इंडस्ट्री पर काफी ज़्यादा बढ़ गया था। 10 Best Roles of Veteran Bollywood Actress Helen. ये भी पढ़ें: Sochta Hoon Ki Wo Kitne Masoom Thay, Kya Se Kya Ho Gaye Dekhte Dekhte इस कव्लाली के कलाकारों को जानिए 01- हावड़ा ब्रिज/Howrah Bridge यूं तो हेलन ने अपनी मां की अच्छी दोस्त और 40 व पचास के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की स्टार डांसर रही कुक्कू की मदद से बॉलीवुड में एंट्री ले ली थी।...