25 Lesser Known Facts About Hrithik Roshan | ऋतिक रोशन की पच्चीस अनसुनी कहानियां
Hrithik Roshan. बॉलीवुड का वो सूरज जिसकी चमक के आगे दुनिया के बड़े-बड़े सितारे भी ओझल हो जाते हैं। आप ऋतिक से एक्टिंग करा लीजिए, या डांस करा लीजिए। ऋतिक ये दोनों ही काम बखूबी अंजाम देते हैं। ऊपरवाले ने ऋतिक रोशन को कुछ ऐसी शख्सियत बख्शी है कि जो भी इन्हें एक दफा देख लेता है, उसकी नज़रें इनके ऊपर से हटती नहीं हैं। पहली फिल्म कहो ना प्यार है के बाद जब ऋतिक की बैक टू बैक कई फिल्में फ्लॉप हुई तो बहुत से लोगों ने कहा कि ये लड़का वन हिट वंडर है। मगर ऋतिक ने ज़बरदस्त कमबैक किया और अपने क्रिटिक्स की बोलती बंद कर दी। 25 Lesser Known Facts About Hrithik Roshan - Photo: Social Media Hrithik Roshan के चाहने वाले दुनियाभर में आपको मिल जाएंगे। तो आज Hrithik Roshan के उन्हीं Fans के लिए पेश हैं उनकी कुछ अनसुनी और बड़ी ही दिलचस्प कहानियां। और हमें पूरा यकीन है कि आपको भी ऋतिक रोशन की ये कहानियां बहुत पसंद आएंगी। ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor | 10 बड़ी ही रोचक और अनसुनी कहानियां | Lesser Known Facts पहली कहानी ऋतिक ने पहली दफा कैमरा फेस किया था साल 1980 में आई फिल्म आशा में। इस फ...