10 Lesser Known Facts About Johnny Lever | जॉनी लीवर की दस अनसुनी कहानियां
जॉनी लीवर का नाम ज़ेहन में आ जाए तो चेहरे पर मुस्कान अपने आप तैर जाती है। पिछले कई सालों से जॉनी लीवर अपनी कॉमेडी से सिने प्रेमियों को हंसाते आ रहे हैं। किसी फिल्म में जॉनी लीवर हों तो ज़ाहिर है उस फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी बखूबी लगाया गया है। 10 Lesser Known Facts About Johnny Lever - Photo: Social Media Meerut Manthan Johnny Lever की कहानी काफी पहले ही कह चुका है। और आपको भी Johnny Lever की ज़िंदगी की कहानी काफी पसंद आई थी। आज मेरठ मंथन आपको जॉनी लीवर के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी कहानियां बताएगा जिनके बारे में काफी लोगों को बहुत कम जानकारी है। ये भी पढ़ें: Johnny Lever | सड़कों पर पैन बेचने वाले जॉनी लीवर कैसे बने कॉमेडी के बादशाह? | Biography पहली कहानी जॉनी लीवर आज इतने बड़े कॉमेडियन बन चुके हैं कि कोई उनके टैलेंट पर सवाल नहीं उठा सकता। लेकिन जिस वक्त जॉनी लीवर ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी तब एक बड़े डायरेक्टर ने जॉनी लीवर से कहा था कि तुम्हें तो काम भी नहीं आता। तुम कैसे एक्टर बनोगे? ये पूरा किस्सा कुछ यूं है कि जॉनी लीवर ने कभी किसी से एक्टिंग की कोई ट्रेनिंग ...