15 Mistakes in Jurassic Park 1993 | जुरासिक पार्क फिल्म में हुई थी ये गलतियां, आप पकड़ नहीं पाए होंगे
15 Mistakes in Jurassic Park 1993. साल 1993 में आई स्टीवन स्पीलबर्ग की जुरासिक पार्क सीरीज़ की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बना दिए थे। दुनियाभर में इस फिल्म को लेकर लोगों में बड़ी ज़बरदस्त उत्सुकता दिखी थी। फिल्म के वीएफएक्स और स्पेशल इफैक्ट्स इतने ज़बरदस्त थे कि जिसने भी ये फिल्म देखी उसके मुंह से वाह वाह निकल पड़ा। 15 Mistakes in Jurassic Park 1993 - Photo Courtesy: IMDB इस फिल्म में कुछ technical और continuity mistakes भी थी। और अब उन्हीं मिस्टेक्स को हम आपको दिखाएंगे। यहां आपको ये बताना ज़रूरी है कि हम जुरासिक पार्क फिल्म में कोई कमी नहीं निकाल रहे हैं। 15 Mistakes in Jurassic Park 1993. ये भी पढ़़ें: 10 Facts You Didn't Know about Jurassic Park 1993 | जुरासिक पार्क फिल्म की 10 अनसुनी कहानियां | Hindi Trivia पहली गलती जुरासिक पार्क का वो सीन जब फिल्म के चाइल्ड कैरेक्टर टिम और लैक्स पार्क में आते हैं तो लैक्स ने एक पर्पल टैंक टॉप पहना है। लैक्स के इस टैंक टॉप पर कई कलरफुल पैटर्न्स बने हैं। लेकिन इसी सीन को जब दूसरे शॉट से दिखाया जाता है तो बहुत ध्यान ...