Kanti Shah | B और C Grade फिल्में बनाने वाले कांति शाह की कहानी जिन्हें कहा जाता है Shahenshah of Indian Pulp Cinema | Hindi Biography
Kanti Shah. सिनेमा की थोड़ी सी भी जानकारी रखने वाले लोग इस नाम से वाकिफ ना हों, ऐसा हो ही नहीं सकता। बी और सी ग्रेड फिल्मों के बादशाह माने जाने वाले कांति शाह अपनी फिल्मों की वजह से काफी मशहूर हुए हैं। Kanti Shah Hindi Biography - Photo: Social Media इनकी फिल्मों में हद दर्जे की बोल्डनैस और डबल मीनिंग डायलॉग्स की भरमार होती थी। लेकिन फिर भी इनकी फिल्में बढ़िया बिजनेस करने में कामयाब रहती थी। एक वक्त पर इनका जलवा ऐसा था कि बड़े-बड़े डायरेक्टर इनकी फिल्मों कि रिलीज़ के वक्त अपनी फिल्मों की रिलीज़ टाल दिया करते थे। Meerut Manthan आज Indian Pulp Cinema के शहंशाह Kanti Shah की कहानी अपने दर्शकों को बताएगा। Kanti Shah के बारे में आज काफी कुछ आप और हम जानेंगे। ये भी पढ़ें: Asha Parekh Hindi Biography | आशा पारेख की ज़िंदगी की कहानी जानिए शुरुआती जीवन कांति शाह का जन्म मुंबई में रहने वाले एक गुजराती परिवार में हुआ था। माता-पिता के साथ ये मुंबई के जुहू इलाके में रहा करते थे। इनका एक भाई और एक बहन हैं। कांति शाह को बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी। इसलिए 11वीं क...