10 Unheard Stories of Lata Mangeshkar | लता मंगेशकर की दस अनसुनी कहानियां
10 Unheard Stories of Lata Mangeshkar. लता मंगेशकर। एक ऐसी गायिका, जिसने अपनी ज़िंदगी के छह दशकों तक अपने सुरों से संगीत की दुनिया को नवाज़ा। 20 भाषाओं में 30 हज़ार से भी ज़्यादा गीत गाने वाली सुर कोकिला लता मंगेशकर के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। अपने गीतों से कभी इन्होंने संगीत प्रेमियों के दिलों को प्यार से भर दिया। तो कभी उनकी आंखें आंसुओं में भी डुबो दी। 10 Unheard Stories of Lata Mangeshkar - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको भारत रत्न लता मंगेशकर की ज़िंदगी से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें बताएगा। लता मंगेशकर की कहानी तो कई दफा सुनी होगी। लेकिन उनसे जुड़ी ये बातें शायद ही आपने कहीं सुनी या पढ़ी होंगी। 10 Unheard Stories of Lata Mangeshkar. ये भी पढ़ें: Omkar Kapoor | 90s के दौर का वो चाइल्ड आर्टिस्ट जो आज एक हैंडसम हंक बन चुका है | Biography 01- गिनीज़ बुक में था लता जी का नाम साल 1974 से लेकर साल 1991 तक गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में लता मंगेशकर का नाम दुनिया की सबसे ज़्यादा गीत गाने वाली सिंगर के तौर पर दर्ज था। बताया जाता है कि साल 1948 से लेकर स...