Eddie Guerrero | Latino Heat के नाम से मशहूर वो WWE Wrestler जिसके दीवाने सारी दुनिया में मौजूद थे | Biography
Eddie Guerrero Biography. WWE के शुरुआती दौर के दर्शक एडी गुरेरो के नाम से बड़ी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। जिस अदा और स्टाइल से ये रेसलिंग रिंग में आते थे वो बड़ा ही अनोखा होता था। तरह-तरह की लग्ज़री और स्टाइलिश कारों में बैठकर जब ये रेसलिंग वैन्यू पर पहुंचते थे तो वहां मौजूद इनके फैंस इनके दीवाने हो उठते थे। Eddie Guerrero - Photo Courtesy: WWE दुनिया का हर वो हिस्सा जहां WWE को देखा जाता था वहां इनके फैंस मौजूद थे। दुनिया छोड़िए हमारे देश भारत में ही नब्बे के दशक के वो बच्चे जिनके घर में केबल टीवी नेटवर्क आ गया था, वो इनके चेहरे और इनके नाम से बड़ी अच्छी तरह से वाकिफ थे। लेकिन अपने करियर की पीक पर एडी गुरेरो अचानक ये दुनिया छोड़कर चले गए। ये भी पढ़ें: WWE Wrestler Umaga Biography | जिससे बड़े-बड़े खौफ खाते थे उसका खुद का अंत बहुत बुरा हुआ Meerut Manthan अपनी WWE सीरीज़ में आज आपको एक वक्त के बेहद पॉप्युलर रेसलर एडी गुरेरो की ज़िंदगी की कहानी बताएगा। एडी गुरेरो की ज़िंदगी के बारे में कई अनसुनी और अनछुई बातें आज Meerut Manthan अपने दर्शकों संग शेयर करेगा। Eddie Gu...