Actor Mamik Singh | Jo Jeeta Wohi Sikandar का Ratan अब कहां और किस हाल में है? Hindi Biography
Actor Mamik Singh. 90 के दौर में हिंदी सिनेमा में कई ऐसे एक्टर्स आए थे जिन्होंने अपनी शख्सियत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी रहे जो वक्त के साथ गुमनामी के अंधेरों में खो गए। Actor Mamik Singh Hindi Biography - Photo: Social Media ऐसे ही एक एक्टर थे ममिक सिंह, जिन्हें आपने आमिर खान के बड़े भाई रतन के रोल में फिल्म जो जीता वही सिकंदर में देखा होगा। पहली ही फिल्म से ममिक सिंह ने सिने प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। लेकिन फिर कुछ सालों बाद ही ममिक सिंह गायब हो गए। Meerut Manthan आज आपको Actor Mamik Singh की कहानी बताएगा। Actor Mamik Singh Jo Jeeta Wohi Sikandar Movie के बाद और किन प्रोजेक्ट्स में नज़र आए और आखिर क्यों वो सिल्वर स्क्रीन से धीरे-धीरे गायब होते चले गए, ये सारी कहानी आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Jackie Shroff | गरीबी से लड़कर सिनेमा का सुपरस्टार बने एक लड़के की कहानी | Hindi Biography शुरुआती जीवन यूं तो Mamik Singh के शुरुआती जीवन के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारियां हमें नहीं मिल पाई। लेकिन इतना पता ...