Actor Mamik Singh | Jo Jeeta Wohi Sikandar का Ratan अब कहां और किस हाल में है? Hindi Biography

Actor Mamik Singh. 90 के दौर में हिंदी सिनेमा में कई ऐसे एक्टर्स आए थे जिन्होंने अपनी शख्सियत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी रहे जो वक्त के साथ गुमनामी के अंधेरों में खो गए। 

Actor-Mamik-Singh-Hindi-Biography
Actor Mamik Singh Hindi Biography - Photo: Social Media

ऐसे ही एक एक्टर थे ममिक सिंह, जिन्हें आपने आमिर खान के बड़े भाई रतन के रोल में फिल्म जो जीता वही सिकंदर में देखा होगा। 

पहली ही फिल्म से ममिक सिंह ने सिने प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। लेकिन फिर कुछ सालों बाद ही ममिक सिंह गायब हो गए।

Meerut Manthan आज आपको Actor Mamik Singh की कहानी बताएगा। Actor Mamik Singh Jo Jeeta Wohi Sikandar Movie के बाद और किन प्रोजेक्ट्स में नज़र आए और आखिर क्यों वो सिल्वर स्क्रीन से धीरे-धीरे गायब होते चले गए, ये सारी कहानी आज हम और आप जानेंगे।

शुरुआती जीवन

यूं तो Mamik Singh के शुरुआती जीवन के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारियां हमें नहीं मिल पाई। लेकिन इतना पता हम ज़रूर लगा सके हैं कि इनका जन्म 3 मई 1963 को मुंबई में हुआ था।

 इनका पूरा नाम Harmeet Singh Mamik है। बताया जाता है कि ममिक सिंह आर्मी में जाना चाहते थे। लेकिन किन्हीं वजहों से इनका ये सपना पूरा नहीं हो सका। ममिक ने दार्जिलिंग से अपनी पढ़ाई की थी। 

जब मॉडलिंग की दुनिया में आए Actor Mamik Singh

पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई वापस आकर ममिक ने एक एडवर्टाइज़िंग कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। अगले तीन सालों तक ममिक अपनी ये नौकरी करते रहे। 

चूंकि ममिक एक शानदार पर्सनैलिटी के मालिक थे तो जल्द ही इन्हें खुद भी मॉडलिंग के ऑफर्स मिलने लगे।

ममिक ने भी मॉडलिंग में अपनी किस्मत आज़माई और कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल करने में कामयाब रहे। किसी ज़माने में दूरदर्शन पर आने वाला काइनैटिक सफारी मोपेड का इनका एड काफी पसंद किया गया था।

Jo Jeeta Wohi Sikandar से हुई अभिनय की शुरुआत

मॉडलिंग में किस्मत चमकी तो ममिक को एक्टिंग के ऑफर्स भी आने लगे। और साल 1992 में आई आमिर खान की फिल्म "जो जीता वो ही सिकंदर" में ममिक को पहली दफा एक्टिंग करने का मौका मिला। 

इस फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर फराह खान थी। उन्होने ही ममिक को इस फिल्म में रतन के रोल के लिए फाइनल किया था। 

हालांकि पहले आदित्य पांचोली को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था। यूं तो इस फिल्म में ममिक सपोर्टिंग एक्टर थे। 

लेकिन ममिक की पर्सनैलिटी ने लोगों को, और खासतौर पर लड़कियों को काफी प्रभावित किया था। 

मजबूरी में ममिक सिंह ने टीवी पर काम किया

"जो जीता वो ही सिंकदर" फिल्म की सफलता ने ममिक को रातों-रात स्टार बना दिया था। लेकिन इस स्टारडम का ममिक को खामियाज़ा भी उठाना पड़ा। 

ममिक टाइपकास्ट हो गए और उन्हें हर फिल्म में रतन जैसे कैरेकक्टर्स ऑफर होने लगे। ना तो उन कैरेक्टर्स में कोई दम था और ना ही ममिक के लिए उनमें कुछ नया करने का मौका था। 

इसलिए ममिक लगातार इन रोल्स को ठुकराते गए। और इस तरह पांच साल बीत गए। इन पांच सालों में ममिक ने एक भी फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि टीवी पर वो काफी एक्टिव रहे। 

असफल रही फिल्मों में वापसी की कोशिश

ममिक ने उस दौर के लगभग हर बड़े टीवी शो में काम किया था। जैसे कानून, चैंपियन, चंद्रकांता, युग, और बेताल पचीसी। साल 1997 में एक बार फिर ममिक ने फिल्मों में वापसी की थी। 

ममिक की दूसरी पारी की पहली फिल्म थी आर या पार जिसमें जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। ये फिल्म फ्लॉप हो गई। 

इसके बाद इसी साल ममिक ने दिल के झरोखे में और कोई किसी से कम नहीं नाम की फिल्मों में भी काम किया। 

लेकिन ये फिल्में भी कुछ खास नहीं चल पाई। नतीजा ये रहा कि ममिक ने एक बार फिर से फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि इस दौरान ये टीवी पर पूरी तरह से एक्टिव रहे। 

प्रीति जिंटा के भाई भी बने

इस दौरान ममिक ने वो, दीवार, रिश्ते और स्टार बेस्टसेलर सीरीज़ में काम किया। साल 2000 में ममिक सिंह की एक बार फिर से फिल्मों में वापसी हुई। 

फिल्म थी क्या कहना और इस फिल्म में वो प्रीति ज़िंटा के भाई के रोल में दिखे। फिल्म बढ़िया चली थी। 

लेकिन ममिक का रोल कुछ खास नहीं था। नतीजा ये हुआ कि ममिक ने एक बार फिर से खुद को फिल्मों से दूर कर लिया। 

विकराल के किरदार में छा गए Actor Mamik Singh

क्या कहना के बाद ममिक ने फिल्मों से तो दूरी बना ली थी। लेकिन टीवी पर वो लगातार काम करते रहे। 

कहना चाहिए कि जो जीता वो ही सिकंदर जैसी सुपरहिट फिल्म से करियर शुरू करने वाले ममिक फिल्मों में तो नहीं, लेकिन छोटे पर्दे पर ज़रूर बड़ा नाम बन गए थे। 

अर्ली टू थाउसंड ईरा में इंडिया में एक हॉरर शो सीरीज़ बहुत मशहूर थी जिसका नाम था Ssshhhh... Koi Hai. साल 2001 में Actor Mamik Singh ने इस सीरीज़ के कुछ एपिसोड्स में काम किया था। 

फिर साल 2002 में ममिक इसी शो में विकराल के किरदार में दिखे जो बहुत पसंद किया गया। ममिक की लोकप्रियता में ज़बरदस्त इज़ाफा हुआ। 

लेकिन कोई रतन को पहचान नहीं पाया

हालांकि ये भी एक फैक्ट है कि उस वक्त भी बहुत ज़्यादा लोगों को नहीं पता था कि विकराल बना ये एक्टर ही जो जीता वो ही सिकंदर में रतन के रोल में दिखा था। 

स शो में विकराल के रोल में ममिक सिंह को इतना पसंद किया गया कि शो के मेकर्स ने साल 2003 में विकराल और गबराल नाम से एक और शो लॉन्च किया जिसमें ममिक सिंह के साथ केके गोस्वामी लीड रोल में थे। 

इसके बाद ममिक ने शाका लाका बूम बूम, कुसुम, चंद्रमुखी जैसे शोज़ में भी काम किया। सावधान इंडिया के कुछ एपिसोड्स में भी ममिक सिंह नज़र आ चुके हैं। साथ ही और भी कई टीवी शोज़ में ममिक लगातार काम करते रहे हैं। 

नशे के दलदल में फंस गए थे ममिक सिंह

ये तो हुई ममिक सिंह के करियर की बात। अब ममिक सिंह की ज़िंदगी के उन पहलुओं पर भी नज़र डालते हैं जो बेहद स्याह और दुख भरे हैं। 

और जिनमें ममिक की ज़िंदगी का दर्द भी हमें नज़र आता है। बात उन दिनों की है जब ममिक सिंह अपने करियर की पीक पर थे। 

इसी दौरान ममिक की सोहबत बिगड़ गई और वो कुछ ऐसे लोगों के दोस्त बन गए जिन्होंने ममिक को नशे के दलदल में धकेल दिया। 

ममिक ने कई खतरनाक नशे आज़माए। वो हर दिन एक कदम नशे के नर्क में आगे बढ़ते जा रहे थे। उनकी ज़िंदगी और उनका परिवार धीरे-धीरे हाथ से निकलते जा रहे थे। 

जब ममिक को इन बातों का अहसास हुआ तो उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से नशे की लत छुड़ाने के लिए मदद मांगी। 

करीबियों की मदद से आखिरकार ममिक नशे की दुनिया से बाहर आए और फिर से नॉर्मल ज़िंदगी जीने लगे।

शाहरुख की रामजाने निकल गई हाथ से

ममिक को शाहरुख खान की रामजाने फिल्म में भी कास्ट किया गया था। रामजाने में जिस रोल में विवेक मुश्रान नज़र आए थे, उसी रोल के लिए पहले ममिक को चुना गया था। 

लेकिन फिल्म की शूटिंग से ऐन वक्त पहले डायरेक्टर राजीव मेहरा ने ममिक को हटाकर विवेक मुश्रान को फिल्म में कास्ट कर लिया। 

ममिक इस बात से काफी नाराज़ हुए थे और उन्होंने राजीव मेहरा को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। 

बॉर्डर के डायरेक्टर पर तो बुरी तरह भड़के थे ममिक

वहीं फिल्म बॉर्डर में भी ममिक को मथुरादास के किरदार के लिए कास्ट किया गया था। लेकिन जब फिल्म की शूटिंग के लिए ममिक कुछ दूसरे सपोर्टिंग एक्टर्स के साथ जोधपुर पहुंचे तो वहां अपना होटल देखकर वो हैरान रह गए। 

उन्हें एक थर्ड क्लास होटल में ठहराया गया था। जबकी बाकी स्टार्स के ठहरने का इंतज़ाम फाइव स्टार होटल में किया गया था। 

ममिक ने इस बारे में JP Dutta से काफी बात करनी चाही। लेकिन जेपी दत्ता ने उनसे बात नहीं की। आखिरकार ममिक का गुस्सा फूट पड़ा और वो जेपी दत्ता को अच्छी तरह सुनाकर मुंबई वापस लौट आए। 

जेपी दत्ता ने ममिक के लिए रिटर्न टिकट तक नहीं कराई। बाद में सुदेश बैरी मथुरा दास के इस रोल में हमें बॉर्डर फिल्म में नज़र आए थे।

वेब सीरीज़ की दुनिया में उतर गए ममिक

साल 2016 में ममिक सिंह ने Deepak Tijori Directed Do Lafzon Ki Kahaani नाम की फिल्म में काम किया था। 

फिर साल 2021 में Akshay Kumar की फिल्म Bell Bottom में ममिक अक्षय के बड़े भाई Ashu Malhotra के रोल में दिखे। 

Harshad Mehta की ज़िंदगी पर बनी Web Series Scam 1992 में भी ममिक नज़र आए थे। जबकी इसी साल Alt Balaji की Who's Your Daddy नाम की Web Series में भी ममिक दिखे थे। 

ममिक की निजी ज़िंदगी की झलक

इन दिनों ममिक Dispatch नाम की एक फिल्म में काम कर रहे हैं जिसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल में नज़र आएंगे।

ममिक की निज़ी ज़िंदगी की बात करें तो इन्होंने Sandhya नाम की महिला से साल 1997 में शादी की थी। लेकिन साल 2008 में ये दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। 

इन दोनों की एक बेटी भी है। साल 2018 में ममिक सिंह ने Ramanand Sagar की पोती Meenakshi Sagar से सगाई की थी। 

मीनाक्षी भी तलाकशुदा हैं और पहली शादी से उनकी एक बेटी है जिसका नाम Sakshi Chopra है। और जो इंटरनेट सेंसेशन है। 

Meerut Manthan Mamik Singh के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेगा कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स सक्सेसफुल रहें और उनके फैंस को लगातार उनके हुनर का दीदार करने का मौका मिलता रहे। जय हिंद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography

Priya Rajvansh | Heer Ranjha Movie की Beautiful Actress जिसका बेरहमी से Murder कर दिया गया | Biography