Manoj Kumar 10 Best Movies | मनोज कुमार जी की 10 बेहतरीन फ़िल्में जो हर सिनेप्रेमी को देखनी चाहिए
कुछ एक्टर्स अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कुछ अपनी वर्सेटैलिटी के लिए मशहूर होते हैं। मनोज कुमार साहब मशहूर थे अपनी देशभक्ति के लिए। अपनी फ़िल्मों से मनोज कुमार जी ने भारत के लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को खूब जाग्रत किया। और लोगों ने भी उन्हें भारत कुमार का खिताब दिया। मनोज कुमार जी का जन्म एबटाबाद में हुआ था , जो अब पाकिस्तान में है। उनका रियल नेम था हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी। मगर विभाजन के बाद वो अपने परिवार सहित दिल्ली के एक रिफ्यूजी कैंप में आकर रहने लगे। दिलीप कुमार के फ़ैन वो शुरू से थे। Manoj Kumar 10 Best Movies - Photo: Social Media 1949 में दिलीप साहब की एक फ़िल्म आई थी जिसका नाम था शबनम। उस फ़िल्म में दिलीप साहब के किरदार का नाम मनोज था। जब मनोज कुमार जी फ़िल्मों में आए तो अपने आयडल दिलीप कुमार के शबनम वाले किरदार के नाम से प्रेरित होकर उन्होंने अपना नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी से बदलकर मनोज...