Mukesh Rishi | Bollywood का Bulla जिसकी ज़िंदगी एक उपन्यास है खुल्ला | Biography
Mukesh Rishi. ऐसा होना नामुमकिन है कि आप भारत में रहने वाले कोई सिनेप्रेमी हैं और इस नाम यानि मुकेश ऋषि से वाकिफ ना हों। नब्बे के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मुकेश ऋषि भले ही इन दिनों फिल्मों में कम ही नज़र आते हों, लेकिन मुकेश ऋषि की फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही है जितनी कि उस दौर में थी जब सोशल मीडिया का नाम भी शायद किसी ने सुना होगा। Actor Mukesh Rishi Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan में आज आपको Hindi Cinema के Dangerous Villain Mukesh Rishi की ज़िंदगी का किस्सा बताएगा। और आपको Mukesh Rishi का ये किस्सा ज़रूर पसंद आएगा। ये भी पढ़ें: Sanjeev Kumar के Struggle की दास्तान | सफेद कुर्ते पाजामे ने कराया बहुत नुकसान Mukesh Rishi की शुरूआती ज़िंदगी 19 अप्रैल 1956 को मुकेश ऋषि का जन्म जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुआ था। इनका परिवार स्टोन क्रशिंग यानि पत्थर तोड़ने के बिजनेस में था। बचपन में मुकेश को क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी। मुकेश ने स्कूल लेवल पर काफी क्रिकेट भी खेला है। मुकेश क्रिके...