Mushtaq Khan | एक बहुत ही शानदार Actor की जानदार कहानी | Biography
Mushtaq Khan Biography. उस दौर में ना तो ढेर सारे टीवी चैनल हुआ करते थे और ना ही मनोरंजन करने के लिए दुनियाभर के प्लेटफॉर्म्स थे। हम सन 1970 के शुरुआती महीनों की बात कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले के बैहर कस्बे से एक लड़का मुंबई पहुंचा था। उसकी आंखों में बस एक ही सपना था, कि कलाकारों के कद्रदान शहर मुंबई में किसी भी तरह अपनी जगह और पहचान बनानी है। इस लड़के का नाम था मुश्ताक खान, जो अपने कस्बे बैहर में तो पहले ही स्टार बन चुका था और फिर देशभर में छाने का ख्वाब लेकर वो मुंबई आया था। Mushtaq Khan Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan पर आज कही जा रही है 5 दशकों से लगातार अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले Mushtaq Khan की कहानी। इस कहानी में हम Mushtaq Khan के बैहर से मुंबई पहुंचने और फिर वहां उनके संघर्ष से सफलता तक के सफर की एक झलक देखेंगे। ये भी पढ़ें: Kader Khan | कहानी कादर खान की जिनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता | Biography ऐसी थी Mushtaq Khan की शुरूआती ज़िंदगी मुश्ताक खान का जन्म हुआ था 25 नवंबर 1950 को बैहर के एक म...