Story of Music Director Naushad Part 01 | संगीत सम्राट नौशाद की कहानी का पहला भाग
Naushad का जन्म हुआ था 25 दिसंबर 1919 को लखनऊ में। उनके घर-खानदान और दूर-दूर की रिश्तेदारियों में भी किसी का मौसिक़ी से कोई नाता नहीं था। उनके यहां तो मौसिक़ी और मौसिक़ीकारों को नफरत की नज़रों से देखा जाता था। तो भला नौशाद पर कैसे मौसिक़ी हावी हो गई? Naushad को कहां से संगीत का शौक लग गया? Story of Music Director Naushad Part 01 - Photo: Social Media इन सवालों के जवाब हमें मिलेंगे Naushad साहब की कहानी में जो सही मायनों में शुरू होती है उत्तर प्रदेश के देवा शरीफ में मौजूद हाजी वारिस अली शाह की दरगाह से। Naushad के मामा हर साल देवा शरीफ में होने वाले उर्स में शामिल होने जाते थे। नौशाद जब दस साल के हुए तो पहली दफा उन्हें भी मामा के साथ देवा शरीफ के उर्स में जाने का मौका मिला। लखनऊ से बाराबंकी तक का सफर ट्रेन से तय हुआ। और फिर वहां से पैदल ही देवा शरीफ तक पहुंचा गया। उर्स के मौके पर दस दिनों तक देवा शरीफ में किसी मेले का सा माहौल होता था। तरह-तरह की दुकानें सजती थी। और तरह-तरह के कलाकार भी वहां आते। उनमें कुछ ड्रामा कंपनियां भी होती थी। दूर...