Naik Jadunath Singh | वो महान योद्धा जिसने पाकिस्तान को नाकों चने चबवाए और बन गया Paramveer Chakra विजेता
Naik Jadunath Singh. भला कौन सा ऐसा भारतीय होगा जो इस बात से इन्कार कर पाएगा कि भारत के असली हीरो फिल्म स्टार्स नहीं, बल्कि देश के लिए अपने प्राणों की बलि देने वाले देश के वीर सिपाही हैं। ऐसे ही महान देशभक्त थे नायक जदुनाथ सिंह। Paramvir Chakra Vijeyta Naik Jadunath Singh Biography - Photo: Social Media आज Meerut Manthan आपको भारत के दूसरे Paramveer Chakra विजेता Naik Jadunath Singh की वीरता का किस्सा सुनाएगा। नायक जदुनाथ सिंह ने कैसे अपनी जान की परवाह ना करते हुए भारत भूमि की खातिर अपने प्राणों की आहूति दे दी, आज उनके बलिदान की सारी कहानी हम और आप जानेंगे। Naik Jadunath Singh का शुरुआती जीवन
21 नवंबर सन 1916 को जदुनाथ सिंह का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। जगह थी उत्तर प्रदेश का शाहजहांपुर ज़िले का खजूरी गांव। इनके पिता बीरबल सिंह राठौर एक छोटे किसान थे और इनकी मां जमुना कंवर एक गृहणी थी। सात भाई और एक बहन वाला इनका परिवार अच्छा-खासा बड़ा परिवार था। परिवार की तादाद की तुलना में इनके पिता की कमाई कम थी तो जदुनाथ सिंह की पढ़ाई-लिखाई ज़्यादा नहीं हो सकी। ये मात्र चौथ...