PK Movie Unknown Facts | Aamir Khan की शानदार Acting | Rajkumar Hirani का ज़बरदस्त Direction
PK Movie Unknown Facts. 19 दिसंबर साल 2014 में आई थी आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके। पीके ने बॉक्स ऑफिस पर ढेरों पुराने रिकॉर्ड्स तोड़े। और कई नए रिकॉर्ड्स सेट कर दिए थे। थ्री इडियट के बाद पीके राजकुमार हिरानी और आमिर खान की दूसरी फिल्म थी। और इस फिल्म ने भी थ्री इडियट्स की तरह ज़बरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई थी। लेकिन सिनेमा लवर्स ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था। फिल्म का एक-एक कैरेक्टर ज़बरदस्त था। और फिल्म में दिखे हर एक्टर ने बड़ी शिद्दत से अपने काम को अंजाम दिया था। PK Movie Unknown Facts - Photo: Social Media फिल्म के मुख्य कलाकारों का ज़िक्र करें तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इसमें जगत जननी उर्फ जग्गू का कैरेक्टर प्ले किया था। लेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इसमें पाकिस्तानी युवक सरफराज़ का किरदार निभाया था। बोमन ईरानी बने थे न्यूज़ चैनल के मालिक चैरी बाजवा। संजय दत्त बने थे पीके के संरक्षक और बैंड मास्टर भैरों सिंह। परीक्षित साहनी ने जगत जननी के पिता जयप्रकाश साहनी का रोल निभाया। सौरभ शुक्ला इस फिल्म के मेन एंटोग...