Rajeev Khandelwal | वो Actor जो कभी टीवी जगत का स्टार था | Biography
Rajeev Khandelwal. एक ऐसा एक्टर जो किसी ज़माने में टीवी जगत का बहुत बड़ा नाम हुआ करता था। फिल्मों में भी इनका करियर ज़ोर-शोर से शुरू हुआ। लेकिन फिर अचानक ही इनकी कामयाबी का सूरज डूबना भी शुरू हो गया। राजीव खंडेलवाल। जो किसी ज़माने में लड़कियों के दिलों पर राज किया करते थे। लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में इनका ज़िक्र आज के दौर में कभी-कभार ही होता है। Rajeev Khandelwal Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan पर आज बात की जाएगी Rajeev Khandelwal के बारे में। Rajeev Khandelwal के सिनेमाई सफर। और उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Actress Bharati Achrekar | Wagle Ki Duniya वाली Radhika की पूरी कहानी | Biography Rajeev Khandelwal का शुरुआती जीवन Rajeev Khandelwal का जन्म हुआ था 16 अक्टूबर 1975 को जयपुर में। इनके पिता सी.एल.खंडेलवाल इंडियन आर्मी में कर्नल थे। और वो चाहते थे कि राजीव भी सेना में जाएं। राजीव के बड़े भाई संजीव खंडेलवाल ने तो पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए इंडियन आर्मी जॉइन भी कर ली। राजीव के एक छोटे भाई राहुल खंडेलवाल भी हैं। इनक...