Rajendra Kumar Biography | Jublee Kumar की पूरी और अनसुनी कहानी जानिए
Rajendra Kumar. एक ऐसा नौजवान जो अपने दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम बना। एक ऐसा नौजवान जिसने पिता की दी हुई महंगी घड़ी को महज़ 65 रुपए में बेचकर अपनी किस्मत बदल दी। हौंसला इतना कि जिस घर को भूतिया बताकर कोई दूसरा इंसान खरीद नहीं रहा था उसे खरीदा और फिर बन गए जुबली कुमार। Rajendra Kumar Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan पर पेश है गुज़रे ज़माने के हैंडसम एक्टर रहे Rajendra Kumar की कहानी। Rajendra Kumar के फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने, और फिर जुबली कुमार बनने की ये कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। और ये सारी कहानी आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Himani Shivpuri | DD के Popular Show Humraahi की Devki Bhaujai की पूरी कहानी जानिए | Biography पाकिस्तान में पैदा हुए थे Rajendra Kumar 20 जुलाई 1927 को सियालकोट के संखटरा गांव में पैदा हुए थे राजेंद्र कुमार। ये वो दौर था जब भारत का बंटवारा नहीं हुआ था और सियालकोट देश का एक बेहद समृद्ध इलाका था। राजेंद्र कुमार का पूरा नाम था राजेंद्र कुमार तुली और इनके दादा जी एक बड़े मिलिट्री कॉन्ट्रैक्टर थे। इनके पिता की कुछ टै...