Rajpal Yadav | शाहजहांपुर के राजपाल की Bollywood में संघर्ष और सफलता की कहानी | Biography
Rajpal Yadav. कॉमेडी सिनेमा के शौकीन पूरी इज्ज़त से इनका नाम लेते हैं। ये हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने छोटे शहर के नौजवानों को सपने देखना सिखाया। थिएटर, छोटा पर्दा और फिर सिनेमा, ऐसा कौन सा माध्यम है जिसमें राजपाल यादव ने अपनी एक्टिंग का हुनर ना दिखाया हो। निगेटिव रोल से फिल्मी करियर शुरू करने वाले राजपाल यादव आज बॉलीवुड के एक बहुत बड़े कॉमेडियन हैं और कैरेक्टर आर्टिस्ट भी हैं। Rajpal Yadav Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan आज लेकर आया है Rajpal Yadav की ज़िंदगी की कहानी। यूपी के शाहजहांपुर से मुंबई जाकर अपना मुकाम बनाने वाले Rajpal Yadav के फिल्मी सफर की ये रोचक कहानी आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Shahbaz Khan | 90s के Bollywood का बहुत नामचीन Actor जिसे पसंद करता था सारा देश | Biography Rajpal Yadav की शुरूआती ज़िंदगी राजपाल यादव का जन्म हुआ था उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से 40 किलोमीटर दूर खुंड्रा नाम के एक गांव में 16 मार्च 1971 को। कक्षा 8 तक की पढ़ाई राजपान ने अपने गांव से ही की थी। बचपन में इनके घरवालों सहित इनके पूरे गांव को दूर-दूर तक भी ...