Ravi Baswani | एक शानदार एक्टर जिसे वक्त से पहले मौत अपने पंजों में दबा ले गई | Biography
Ravi Baswani Biography. क्या हो अगर किसी इंसान को उसका ख्वाब पूरा होने से ठीक पहले ही मौत आ जाए तो? ऐसी बातें सोचकर भी इंसान घबरा जाएगा। लेकिन ये जो साहब हैं इनके साथ तो ऐसा ही हुआ था। हो सकता है आपमें से कुछ लोगों को इनका नाम मालूम ना हो। लेकिन इन्हें पहचानते आप ज़रूर होंगे। क्योंकि आपने इन्हें फिल्मों और टीवी शोज़ में एक्टिंग करते हुए ज़रूर देखा होगा। Ravi Baswani Biography - Photo: Social Media इनका नाम है Ravi Baswani. 29 सितंबर 1946 को दिल्ली में Ravi Baswani जी का जन्म हुआ था। मसूरी के सेंट जॉर्ज कॉलेज से रवि बासवानी जी की स्कूलिंग हुई थी। स्कूलिंग के बाद रवि जी ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में दाखिला ले लिया। और यही कॉलेज वो जगह बना जिसने भविष्य के एक कलाकार को किसी जौहरी की तराश दिया। ये भी पढ़ें: Actor P. Jairaj Biography | संघर्षों की एक दास्तान इनकी भी है किरोड़ीमल कॉलेज ने ज़िंदगी बदल दी दरअसल, किरोड़ीमल कॉलेज में ही रवि बासवानी ने कुछ स्टूडेंट्स को स्टेज पर एक्टिंग करते देखा था। उन्हें देखकर इनके मन में भी एक्टिंग करन की चाह जगी। और ये ...