Reema Lagoo | Bollywood की सबसे प्यारी Mother के 10 Best Roles
21 जून 1958 को पैदा हुई Reema Lagoo हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इनका असली नाम था नयन भडभड़े। और चूंकि इनकी मां मंदाकिनी भडभड़े मराठी थिएटर का बहुत बड़ा चेहरा थी तो कहा जा सकता है कि रीमा जी को अभिनय विरासत में मिला था। यूं तो फिल्मों में इनकी शुरुआत बतौर हीरोइन हुई थी। लेकिन फिर जल्द ही ये चरित्र किरदारों की तरफ शिफ्ट हो गई। और देखते ही देखते बन गई हिंदी सिनेमा की सबसे क्यूट मां। 10 Best Roles of Reema Lagoo as Mother - Photo: Social Media यूं तो Reema Lagoo ने कई फिल्मों में Mother के किरदार निभाए और बड़ी खूबसूरती से निभाए। लेकिन हम आज ज़िक्र करेंगे Reema Lagoo जी के निभाए मां के उन 10 किरदारों का जिन्हें देखने के बाद लाखों लोग मन ही मन सोचने लगे थे कि काश रीमा लागू उनकी मां होती। ये भी पढ़ें: Gangs of Wassyepur Movie Trivia | 15 Unknown Facts | गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म की अनसुनी कहानियां मैंने प्यार किया (1989) साल 1989 में आई सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया में रीमा लागू जी ने पहली दफा उनकी मां का किरदार निभाया था। मज़ेदार बात य...