Indian Idol 2 Winner Sandeep Acharya Biography | भारत का दूसरा इंडियन आयडल विनर जो करोड़ों को रुलाकर चला गया
Sandeep Acharya. इंडियन आयडल के दूसरे सीज़न के विनर। जिन्होंने अपनी दिलकश आवाज़ से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई। और फिर उन्हीं करोड़ों लोगों का दिल तोड़कर संदीप आचार्या हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। संदीप आचार्या। छोटे शहर के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करने वाला एक नौजवान। Biography of Indian Idol Sandeep Acharya - Photo: Social Media Meerut Manthan की आज की पेशकश श्रद्धांजलि है Sandeep Acharya नाम के एक ऐसे फनकार को, जिसने अपनी मासूम शख्सियत और मीठी आवाज़ से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। Sandeep Acharya के इंडियन आयडल तक के सफर और फिर अचानक उनके इस दुनिया से चले जाने की कहानी को आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Indian Idol Amit Sana | इंडियन आयडल के पहले सीज़न के उप-विजेता अमित सना को भूले तो नहीं आप? अब इस हाल में रहते हैं | Biography Sandeep Acharya की शुरूआती ज़िंदगी 04 फरवरी 1984 को संदीप का जन्म राजस्थान के बीकानेर शहर में हुआ था। चार भाई बहनों में सबसे छोटे संदीप बचपन से ही गाने के शौकीन थे। हालांकि उ...