Sanjeev Kumar के Struggle की दास्तान | सफेद कुर्ते पाजामे ने कराया बहुत नुकसान
Sanjeev Kumar. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे संजीदा अभिनेताओं में से एक। कॉमेडी हो, रोमांस हो, एक्शन हो, या फिर हो धीर-गंभीर किरदार, संजीव कुमार हर किरदार में गहराई से उतरकर उसे जीवंत बना देते थे। लेकिन किरदारों को जीवंत करने की काबिलियत तक पहुंचने का संजीव कुमार साहब का सफर आसान नहीं था। कड़े संघर्ष के बाद संजीव कुमार ने वो मुकाम हासिल किया था जिसका ख्वाब दुनिया का हर अभिनेता देखता है। Sanjeev Kumar Struggle - Photo: Social Media Harihar Jethalal Jariwala का Sanjeev Kumar बनने का सफर आसान नहीं था। इस सफर में वो फासला भी शुमार होता है जो Sanjeev Kumar aka Hari Bhai ने पैदल ही पूरा किया था। ये भी पढ़ें: Rajesh Khanna and Sanjeev Kumar की Legendary Rilvary की कहानी दो जोड़ी कुर्ता पजामा में किया संघर्ष शुरुआती दिनों में हरी भाई डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स से मिलने चेंबूर रेलवे स्टेशन से आरके स्टूडियो तक, भूलेश्वर से महालक्ष्मी में मौजूद फेमस स्टूडियो तक। और अंधेरी रेलवे स्टेशन से मोहन स्टूडियो तक पैदल ही जाया करते थे। यूं तो हरी भाई की मां शांताबेन कुछ पैसों...