Sapna Awasthi | Pardesi Pardesi Jana Nahi Song में नज़र आई ये गायिका अब कहां है? | Biography
Sapna Awasthi. इनके नाम से आप वाकिफ हों ना हों। पर इनकी खनखनाती आवाज़ से आप ज़रूर वाकिफ होंगे। कई गीत संगीत जगत में सिर्फ इसलिए हमेशा के लिए यादगार बन गए। क्योंकि उन गीतों को सपना अवस्थी ने अपने सुरों से सजाया था। बिना किसी सोर्स, बिना किसी सिफारिश, केवल अपने टैलेंट के दम पर सपना अवस्थी ने फिल्म इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम बनाया। Singer Sapna Awasthi Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan पर आज पेश है शानदार आवाज़ की मालकिन Sapna Awasthi की कहानी। Sapna Awasthi संगीत की दुनिया में कैसे आई? और हिंदी म्यूज़िक इंडस्ट्री में सपना अवस्थी इतनी कामयाब कैसे हुई, ये सारी कहानी आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Himanshu Malik | Tum Bin Movie का ये Actor अब कहां है और क्या कर रहा है? | Biography Sapna Awasthi का शुरुआती जीवन सपना अवस्थी कब और कहां पैदा हुई। इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। लेकिन इंटरनेट की दुनिया में कई लोगों ने ये दावा ज़रूर किया है कि ये मूलरूप से उत्तराखंड के कमुाऊं इलाके की रहने वाली हैं और इनकी परवरिश उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई है। इनके पिता लखनऊ यूनिवर...