Shakti Kapoor | दिल्ली का वो बदमाश लौंडा जो इत्तेफाक से फिल्म इंडस्ट्री में आ गया | Biography
Shakti Kapoor. हिंदी सिनेमा का वो नाम जिससे केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के सिनेमा के जानकार अच्छी तरह से वाकिफ हैं। जहां एक तरफ इन्होंने अपनी विलेनी से लोगों को खूब डराया तो वहीं दूसरी तरफ अपनी कॉमेडी से इन्होंने दर्शकों को जमकर हंसाया भी। 40 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव शक्ति कपूर ने 700 से भी ज़्यादा फिल्मों में काम किया है। ना कोई जान पहचान और ना ही कोई गॉड फादर। लेकिन फिर भी शक्ति कपूर ना केवल बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, बल्कि खुद का एक बड़ा मुकाम भी बनाया। Biography of Bollywood Actor Shakti Kapoor - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको Shakti Kapoor की ज़िंदगी से रूबरू कराएगा। आज हम और आप Shakti Kapoor के फिल्मी सफर से रूबरू होंगे। और जानेंगे कि कैसे दिल्ली का ये लड़का मुंबई जाकर इतना बड़ा फिल्म स्टार बना। ये भी पढ़ें: Manoj Pahwa Seema Pahwa Love Story | बहुत ड्रामों से भरी है भाटिया जी और Hum Log की बड़की की शादी की कहानी Shakti Kapoor का शुरूआती जीवन शक्ति कपूर का जन्म हुआ था 3 सितंबर 1952 को दिल्ली के करोल बाग इलाके में। इनक...