Shatrughan Sinha and Dharmendra की दोस्ती की कहानी शत्रू जी की ज़ुबानी
Shatrughan Sinha and Dharmendra की दोस्ती से सभी वाकिफ हैं। शत्रु जी उन चंद लोगों में से एक हैं जिन्हें धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खास दोस्तों में शुमार करते हैं। साल 1969 में आई फिल्म प्यार ही प्यार में शत्रु जी ने पहली दफा धर्मेंद्र जी के साथ काम किया था। उसके बाद से अब तक धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जाने कितनी ही फिल्मों में साथ नज़र आ चुके है। Shatrughan Sinha and Dharmendra - Photo: Social Media जब प्यार ही प्यार फिल्म फिल्म बन रही थी तब धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े स्टार थे। और शत्रुघ्न सिन्हा एक न्यूकमर थे। और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र साहब ने कुछ ऐसा किया था कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके कायल हो गए थे। और तभी से वो धर्मेंद्र जी की बहुत इज्ज़त करते हैं। Shatrughan Sinha and Dharmendra का रिश्ता कैसा है, इसके बारे में खुद शत्रु जी ने ही एक इंटरव्यू में बताया था। और ये इंटरव्यू उन्होंने धर्मेंद्र जी की Biography लिखने वाले लेखक Rajiv Vijaykar को दिया था। और शत्रु जी के इसी इंटरव्यू को हमने अपने शब्दों में कहने का प्रयास किया है। उम्मीद करते...