50 Facts You Didn't Know about Sholay 1975 | शोले फिल्म की 50 अनसुनी कहानियां | Trivia
50 Facts You Didn't Know about Sholay 1975. बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म है शोले। बेहद शानदार स्टारकास्ट से सजी शोले ने जाने कितने ही रिकॉर्ड्स बनाए हैं। बेशक उनमें से बहुत से रिकॉर्ड्स टूट चुके हैं। लेकिन शोले के बनाए कुछ रिकॉर्ड्स आज भी कायम हैं। 50 Facts You Didn't Know about Sholay 1975 - Photo: Social Media 3 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने लगभग साढ़े 45 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म की कहानी और फिल्म का म्यूज़िक, दोनों ही ज़बरदस्त हिट साबित हुए थे। अमिताभ और धर्मेंद्र की पॉप्युलैरिटी को शोले ने चरम पर पहुंचा दिया था। Meerut Manthan आज आपको शोले फिल्म की मेकिंग से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प कहानियां बताएगा। और हमें पूरा यकीन है कि आपको हमारी ये पेशकश ज़रूर पसंद आएगी। 50 Facts You Didn't Know about Sholay 1975. ये भी पढ़ें: 10 Unknown Facts about Tirangaa Movie 1993 | 15 अगस्त पर लोगों की फेवरिट फिल्म तिरंगा की दस अनसुनी व रोचक बातें जानिए | Trivia पहली कहानी शोले में अभिनेता मुश्ताक मर्चेंट ने भी काम किया है। मुश्ताक मर्चेंट उस ज़माने के फिल्म इंडस्ट्र...