12 Lesser Known Facts of Actress Shubha Khote | शुभा खोटे की 12 अनसुनी कहानियां
12 Lesser Known Facts of Actress Shubha Khote. शुभा खोटे हिंदी सिनेमा का वो नाम हैं जो साठ साल से भी ज़्यादा वक्त से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। कई पीढ़ियों के साथ काम कर चुकी शुभा खोटे ने फिल्मों के अलावा टीवी पर भी खूब काम किया है।किसी फिल्म में अगर शुभा खोटे नज़र आ जाएं तो ये तय है कि फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है। 12 Lesser Known Facts of Actress Shubha Khote - Photo: Social Media शुभा खोटे की बायोग्राफी तो हम पहले ही आपको बता चुके हैं। और आज हम आपको शुभा खोटे की वो कुछ कहानियां बताएंगे जो हम उनकी बायोग्राफी में आपको नहीं बता पाए थे। तो चलिए, ये सफर शुरू करते हैं। 12 Lesser Known Facts of Actress Shubha Khote. पहली कहानी यूं तो शुभा खोटे बतौर कॉमेडियन फिल्मों में काम करती थी। लेकिन साल 1959 में आई फिल्म दीदी में शुभा खोटे सुनील दत्त के अपोज़िट नज़र आई थी। कहना चाहिए कि शुभा उस फिल्म में हिरोइन बनी थी। सुनील दत्त व शोभा खोटे से जुड़ी एक रोचक कहानी कुछ इस प्रकार से है कि शुभा खोटे सुनील दत्त को उस ज़माने से जानती थी जब वो रेडियो में काम करते थे। शु...