Simi Garewal | एक खूबसूरत और बोल्ड की कहानी Actress जिसका हर अंदाज़ चर्चा बन जाता है | Biography
17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के लुधियाना में Simi Garewal का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम था ब्रिगेडियर जे.एस.गरेवाल। कहा जाता है कि Simi Garewal उस वक्त तकरीबन साढ़े पांच साल की थी जब उन्होंने राज कपूर की फिल्म आवारा देखी थी। Biography of Actress Simi Garewal - Photo: Social Media उस फिल्म का असर Simi Garewal पर इतना गहरा पड़ा कि उसी वक्त से उन्होंने फिल्मों में जाने के ख्वाब देखने शुरू कर दिए थे। बचपन में जब Simi Garewal अपने माता-पिता से फिल्मों में जाने की बात कहती थी तो उन्हें लगता था कि बच्ची नासमझ है। वक्त के साथ ऐसी बातें करना बंद कर देगी। लेकिन वैसा हुआ नहीं। सिमी गरेवाल जब 15 साल की हुई थो उन्होंने एक दफा फिर से अपने पिता से कहा कि वो हीरोइन बनना चाहती हैं। फिल्मों में काम करना चाहती हैं। पिता ने मना किया। सख्ती दिखाई। डांटा भी। लेकिन फिल्मों की दीवानगी की वजह से ज़िद्दी हो चुकी सिमी ने किसी की नहीं सुनी। वो भूख हड़ताल पर बैठ गई। बच्चों की ज़िद के आगे बेचारे मां-बाप के पास झुकने के अलावा कोई चारा भी तो नहीं होता। सो सिमी के पिता भी झुक गए। उन्होंने सिमी से...