Sonam Khan | Oye Oye Girl सोनम खान को भूले तो नहीं आप? अब इस हाल में रहती हैं | Biography
नाम है इनका Sonam Khan और एक ज़माने में ये 'ओय ओय गर्ल ' के नाम से बॉलीवुड में मशहूर थी। इनकी खूबसूरती ने लाखों लोगों को अपना इनका दीवाना बना दिया था। पहली फिल्म में ही इन्होंने बिकिनी सीन्स देकर तहलका मचा दिया था। और ये बन गई थी बॉलीवुड की न्यू सैंसेशन। Actress Sonam Khan Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan आज अपने Readers को 90s One of The Most Beautiful Actress Sonam Khan की कहानी बताएगा। Sonam Khan फिल्मों में कैसे आई? और फिर इतनी जल्दी सोनम खान ने फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, देश भी क्यों छोड़ दिया? ये सारी कहानी आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Actor Ramesh Goyal | फिल्म इंडस्ट्री का वो छोटा कलाकार जिसके संघर्ष की कहानी बहुत बड़ी है | Biography Sonam Khan का शुरुआती जीवन सोनम का जन्म 2 सितंबर 1972 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता मुनीर खान और मां तलत खान ने इन्हें बख्तावर खान नाम दिया था। चूंकि इनके पिता फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे तो छोटी उम्र से ही बख्तारवर को फिल्मी दुनिया को करीब से देखने-समझने का मौका मिल गया था। और देखते ही देखते इनके दि...