Sonu Walia | 90s की इस Actress को अब तक भूल चुके होंगे आप, जानिए इनकी ज़िंदगी की पूरी कहानी | Biography
Sonu Walia. एक ऐसी अदाकारा, जिसकी बढ़िया हाइट ही उसके लिए मुसीबत बन गई। मिस इंडिया का टाइटल जीतकर रातों रात सनसनी बनी सोनू वालिया एक वक्त बाद कुछ इस तरह से गायब हुई कि लोगों ने भी उन्हें भुलाना ही बेहतर समझा। दिल्ली की गलियों से निकलकर एक वक्त पर दुनियाभर में छा जाने वाली सोनू वालिया अब कहां हैं और क्या करती हैं, ये जानने की कोशिश उनके फैंस ज़रूर करते होंगे। Sonu Walia - Photo: Social Media Meerut Manthan पर आज पेश है Sonu Walia की कहानी। Sonu Walia फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा कैसे बनी? और फिर किन वजहों के चलते सोनू वालिया को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के लिए भी मजबूर होना पड़ा ? ये सारी कहानी आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Antara Mali | रोड फिल्म की इस हिरोइन को आप भूल चुके होंगे, कर लीजिए फिर से याद | Biography Sonu Walia की शुरूआती ज़िंदगी 19 फरवरी 1964 को दिल्ली के एक पंजाबी सिख परिवार में पैदा हुई थी सोनू वालिया। सोनू के पिता का नाम सतेंद्र सिंह वालिया है और वो आर्मी को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सोनू की मां दमनजीत कौर एक हाउसवाइफ हैं। सोनू की एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम...