Subhash Ghai की वो 10 Movies जिन्होंने उन्हें शोमैन का दर्जा दिलाया | Biography
Subhash Ghai यानि भारत के दूसरे शोमैन। Raj Kapoor के बाद शोमैन का दर्जा हासिल करने वाले सुभाष घई अपने हुनर से सालों से Bollywood में अपनी जगह मजबूती से बनाए हुए हैं। भले ही इन्होंने बहुत ज़्यादा फिल्मों का डायरेक्शन नहीं किया हो, लेकिन इनकी डायरेक्ट की हुई अधिकतर फिल्में कामयाब रही हैं। सुभाष घई के बारे में लोगों को ये बात शायद ही मालूम होगी कि वो फिल्मों में हीरो बनना चाहते थे। उन्होंने कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी की थी। लेकिन जब फिल्मों में बात नहीं बनी तो सुभाष घई ने कैमरे के पीछे रहकर काम करने का फैसला किया। Subhash Ghai Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan पर आज हम आपको Subhash Ghai की उन 10 फिल्मों की जानकारी देंगे जिन्होंने उन्हें शोमैन का दर्जा दिलाया। अगर आपने Subhash Ghai की ये फिल्में देखी होंगी तो आप भी मानेंगे कि सुभाष घई वाकई में इस सम्मान के हकदार हैं। लेकिन पहले सुभाष घई की ज़िंदगी और उनके फिल्मी सफर पर एक नज़र डालते हैं। ये भी पढ़ें: Narendra Chanchal | Bhajan Samrat नरेंद्र चंचल के जीवन की रोचक कहानी | Biography Subhash Ghai की शुरूआती ज़िंद...