Biography of Actor Suresh Chatwal | एक वक्त के शानदार अभिनेता सुरेश चटवाल की कहानी जानिए
आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो इनका नाम नहीं जानते होंगे। मगर इनका चेहरा फ़िल्म के शौकीनों के लिए जाना-पहचाना है। इन्होंने बहुत सी फ़िल्मों में काम जो किया था। कभी नायक के दोस्त, भाई या किसी और रूप में ये फ़िल्मों में दिखे। तो कभी खलनायकी भरे किरदार भी इन्होंने निभाए। कई तरह के किरदार इन्होंने निभाए थे। कई दफ़ा इन्होंने इमोशनल किया। कई दफ़ा हंसाया भी। कभी डराया तो कभी गुड मैन बनकर फ़ील गुड भी कराया। नाम है इनका सुरेश चटवाल। Biography of Actor Suresh Chatwal - Photo: Social Media Suresh Chatwal जी का जन्म हुआ था 5 जुलाई 1947 को। जिस वक्त Suresh Chatwal जी पैदा हुए थे उस वक्त तक देश का विभाजन नहीं हुआ था। मगर विभाजन का चर्चा ज़ोरों पर था। सुरेश जी के पिता का नाम तीरथ राम चटवाल था। वो एक फ़िल्म फाइनेंसर थे। और सुरेश जी की मां शीला चटवाल हाउसवाइफ़ थी। सुरेश चटवाल पांच भाई-बहन थे। चार भाई और एक बहन। जब देश का विभाजन हुआ तो सुरेश चटवाल जी के पिता अपने परिवार को लेकर दिल्ली आ गए। सुरेश जी की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में ही हुई। सुरेश जी ने बीएससी किया ...