Suresh Menon | वो कलाकार जिसे भगवान गणेश ने दिखाई अभिनय की राह | Hindi Biography
Suresh Menon. आपने इन्हें कई फिल्मों में देखा होगा। ये फिल्मों में गे इंसान के रोल में नज़र आए। विलेन के हैंचमैन के रूप में दिखे। कॉमेडी भी इन्होंने खूब की। और केवल कॉमेडी ही नहीं, कुछ फिल्मों में धीर-गंभीर रोल भी इन्होंने शानदार अंदाज़ में निभाए और जता दिया कि ये महज़ एक मसखरे नहीं हैं, बल्कि एक धांसू एक्टर हैं। रिएलिटी शोज़ हों या फिर टीवी शोज़, इन्होंने हर जगह अपने टैलेंट से लोगों का मनोरंजन किया। Suresh Menon Hindi Biography - Photo: Social Media Meerut Mathan आज लेकर आया है Actor Suresh Menon की कहानी। Suresh Menon फिल्मों में कैसे आए और उनका फिल्मी सफर कैसा रहा, ये सब बातें आज हम इस Article में आपको बताएंगे। ये भी पढ़ें: Comedian Birbal | वो Bollywood Actor कई दशकों तक फिल्मों में करता रहा | लेकिन फिर भी पहचान का मोहताज रहा | Biography आरंभिक जीवन सुरेश मेनन का जन्म हुआ था 10 जनवरी 1967 को केरल के पलक्कड ज़िले में। इनके माता-पिता दोनों ही एलआईसी में नौकरी करते थे। सुरेश के जन्म के कुछ ही महीनों बाद इनके माता-पिता का ट्रांसफर मुंबई हुआ। यही वजह है कि इनके बचपन का काफी...