Tiku Talsania | Bollywood का वो Comedian जिसने बाप से बगावत करके रखा था Acting की दुनिया में कदम | Biography
Tiku Talsania. इनके नाम को भले ही हर कोई ना जानता हो, लेकिन इनका चेहरा भारत के हर घर में एक जाना-पहचाना चेहरा है। किसी फिल्म में इनका होना ही उस फिल्म के प्रति कॉमेडी के शौकीनों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए काफी होता है। Tiku Talsania Biography - Photo: Social Media चार दशकों से टीकू तलसानिया अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन इन दिनों टीकू तलसानिया फिल्मों से दूर हो गए हैं। पिछले तीन साल से ये किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आए हैं। Meerut Manthan पर आज कहानी कही जाएगी Tiku Talsania की। आप पाठकों को हम बताएंगे, कि कैसे Tiku Talsania का फिल्मी सफर शुरू हुआ और इस सफर में इनके साथ क्या-क्या हुआ। ये भी पढ़ें: Yunus Parvez | Hindi Cinema का वो शानदार Actor जिसे आज सब भुला चुके हैं | Biography Tiku Talsania का शुरुआती जीवन 7 जून 1954 को टूकी तलसानिया का जन्म बॉम्बे यानि मुंबई में हुआ। इनकी पढ़ाई हुई एक कॉन्वेंट स्कूल में। टीकू का परिवार डॉक्टरों का परिवार था। इनके परिवार के कई सदस्य डॉक्टर्स थे। इनके पिताजी चाहते थे कि ये भ...