Farida Jalal | Bollywood की वो प्यारी मां जो कभी छोड़ चुकी थी एक्टिंग | फिर यूं दोबारा लौटी | Biography
Farida Jalal. हिंदी सिनेमा की सबसे स्वीट मां। पचास साल से हिंदी सिनेमा में एक्टिव फरीदा जलाल सिनेमा के हर शौकीन की पंसदीदा एक्ट्रेस हैं। बतौर हीरोइन अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली फरीदा जलाल ने बहन और मां के रोल भी बखूबी निभाए हैं। लगभग हर बड़े फिल्मस्टार के साथ इन्होंने सिल्वर स्क्रीन को शेयर किया है। कई बड़े और नामी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर इन पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। फिल्में हों या छोटा पर्दा, इन्होंने हर जगह अपने टैलेंट का डंका बजाया है। Farida Jalal Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan लेकर आया है द वन एंड ओनली Farida Jalal की Biography. Farida Jalal के फिल्मों में आने से लेकर उनके फिल्मी सफर और उनकी निजी ज़िंदगी तक, आज बहुत कुछ हम उनके बारे में जानेंगे। ये भी पढ़ें: Vimi | वो अभागी Bollywood Actress जिसका अंत बहुत भयानक हुआ | Biography Farida Jalal का शुरूआती जीवन फरीदा जलाल का जन्म 14 मार्च 1949 को दिल्ली में हुआ था। ये महज़ दो साल की थी जब इनके माता-पिता का तलाक हो गया और इनकी व इनके भाई की कस्टडी के लिए इनके माता-पिता कोर्ट तक पहुंच गए। कोर...