Dharmendra And Mohd Rafi | दोस्ती की एक प्यारी-सच्ची कहानी
Dharmendra And Mohd Rafi. भारतीय मनोरंजन जगत के दो अनमोल नगीने। एक ने अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग से सिनेमा के शौकीनों के दिलों में जगह बनाई। तो एक ने अपनी बेजोड़ गायकी से करोड़ों लोगों की नज़रों में इज्ज़त पाई। जहां धर्मेंद्र अपने दौर के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। तो वहीं मोहम्मद रफी साहब भी भारत के महानतम गायकों में शुमार किए जाते हैं। रफी साहब धर्मेंद्र जी के पसंदीदा गायक थे। Story of Mohd Rafi And Dharmendra Friendship - Photo: Social Media और जब धर्मेंद्र साहब अपने करियर के शिखर पर थे, तो वो म्यूज़िक डायरेक्टर्स से खास फरमाइश करते थे कि उनके गीत रफी साहब से गवाएं जाएं। ऐसा नहीं है कि धर्मेंद्र साहब को इंडस्ट्री के दूसरे गायकों से कोई दिक्कत थी। धर्मेंद्र हर गायक को रफी साहब जितना ही सम्मान देते थे। धर्मेद्र जी को भी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी गायकों ने अपनी आवाज़ दी है। लेकिन रफी साहब से धर्मेंद्र जी का लगाव ज़रा खास था। और उस लगाव की कहानी भी खास ही है। Meerut Manthan आज आपको Dharmendra And Mohd Rafi साहब की पहली मुलाकात की कहानी बताएगा। साथ ही ये ज़िक्र भी करे...