Ustad Rashid Khan | Indian Classical Music का Future कहलाए जाने वाले उस्ताद राशिद खान की कहानी | Biography
Ustad Rashid Khan. हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीत का वो नाम जो हमेशा गर्व से लिया जाता रहा है। और हमेशा लिया जाएगा। उस्ताद राशिद खान अब हमारे बीच नहीं रहे। प् रोस्टेट कैंसर की वजह से उस्ताद राशिद खान की मृत्यु हो गई। लेकिन उनकी विरासत हमेशा रहेगी। जो उनकी कहानी हमेशा कहती रहेगी। Ustad Rashid Khan Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan आज पाठकों को Legendary Indian Classical Singer Ustad Rashid Khan की कहानी सुनाएगा। Ustad Rashid Khan के संगीत सफर और उनकी ज़िंदगी की ये कहानी मेरठ मंथन की तरफ से उन्हें एक श्रद्धांजलि होगी। ये भी पढ़ें: Saeed Jaffrey | वो Actor जिसने Hollywood में खूब डंका बजाया | Biography Ustad Rashid Khan का शुरुआती जीवन उस्ताद राशिद खान का जन्म हुआ था 1 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं के पास मौजूद सहसवान कस्बे में। इनके परनाना उस्ताद इनायत हुसैन खान ने ही रामपुर-सहसवान संगीत घराने की स्थापना की थी। यानि संगीतमय माहौल इन्हें बचपन में ही मिल गया था। इनके पिता का नाम हामिज़ रज़ा खान था। उनका संगीत से कोई जुड़ाव था कि नहीं, ये जानक...