10 Facts You Didn't Know about Mandakini | मंदाकिनी की अनसुनी कहानियां
मंदाकिनी अपने ज़माने की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी खूबसूरती ने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया था। भले ही मंदाकिनी का ज़िक्र आते ही उनकी पहली फिल्म राम तेरी गंगा मैली में उनके कुछ दृश्यों का ख्याल सबसे पहले आता हो।
लेकिन ये बात भी सच है कि मंदाकिनी एक बढ़िया एक्ट्रेस भी थी। यूं तो विवादों से भरे अपने करियर में मंदाकिनी ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। मगर कुछ ही सालों में मंदाकिनी फिल्मी पर्दे से पूरी तरह गायब हो गई।
![]() |
10 Facts You Didn't Know about Mandakini |
Meerut Manthan अपने पाठकों को Mandakini से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएगा जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। तो चलिए, मंदाकिनी की ज़िंदगी का एक और सफर शुरू करते हैं।
First Fact
ये बात सभी जानते हैं कि मंदाकिनी को राज कपूर की खोज कहा जाता है। राज कपूर ने मंदाकिनी को एक पार्टी में देखा था और फिर अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।
लेकिन इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक वक्त वो भी आया था जब राज कपूर मंदाकिनी को फिल्म में लेने के अपने फैसले पर बहुत पछताए भी थे। दरअसल, राज कपूर ने पहले ये फिल्म पद्मिनी कोल्हापुरे को ऑफर की थी।
मगर किस सीन के चलते उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दी थी। इसी वजह से राज कपूर ने मंदाकिनी को फिल्म में कास्ट किया। पर चूंकि उस वक्त तक मंदाकिनी कोई ट्रेंड एक्ट्रेस नहीं थी तो राज कपूर को उनके साथ शूटिंग करने में बड़ी परेशानी हो रही थी। राज कपूर को लगा कि शायद मंदाकिनी को फिल्म में लेकर उनसे गलती हो गई।
फिल्म की शूटिंग के जब 45 दिन पूरे हो चुके थे तो राज कपूर ने एक बार फिर पद्मिनी कोल्हापुरे से फिल्म में काम करने की गुज़ारिश की।
मगर पद्मिनी कोल्हापुरे ने राज कपूर को यही जवाब दिया कि वो किस सीन नहीं करेंगी। जबकी राज कपूर किसी भी हाल में वो किस सीन शूट करना चाहते थे। इस तरह मंदाकिनी राम तेरी गंगा मैली से बाहर होते होते रह गई।
Second Fact
पहली फिल्म राम तेरी गंगा मैली में झरने के नीचे वाले अपने सीन से मंदाकिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। लेकिन राम तेरी गंगा मैली से भी पहले मंदाकिनी को कुमार गौरव के साथ एक फिल्म में साइन किया गया था।
कुमार गौरव की पहली फिल्म लव स्टोरी एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी और उन्हें स्टार का दर्जा मिल चुका था।पहली फिल्म की सफलता के बाद कुमार गौरव का घमंड सातवें आसमान पर था।
उन्होंने मंदाकिनी संग ये कहते हुए काम करने से इन्कार कर दिया था कि अब वो किसी नई एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करेंगे। इसका नतीजा ये हुआ कि मंदाकिनी के हाथों से वो फिल्म निकल गई।
बाद में वक्त ने ऐसी चाल चली कि मंदाकिनी बड़ी स्टार बन गई और कुमार गौरव फ्लॉप होते चले गए।एक दिन कुमार गौरव ने एक डायरेक्टर से किसी फिल्म में अपने अपोज़िट मंदाकिनी को लेने की बात कही।
वो डायरेक्टर जब मंदाकिनी के पास उस फिल्म का ऑफर लेकर गया तो मंदाकिनी ने कुमार गौरव का नाम सुनते ही वो फिल्म ठुकरा दी।
Third Fact
Akshay Kumar की Film Once Upon A Time In Mumbai Dobara में सोनाक्षी सिन्हा के कैरेक्टर का नाम Jasmine था। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का किरदार जैसमीन मंदाकिनी से ही प्रेरित था।
इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी ही थी जैसी कि दाउद और मंदाकिनी की प्रेम कहानी बताई जाती है। हालांकि मंदाकिनी ने हमेशा यही कहा है कि वो दाउद को जानती ज़रूर थी। लेकिन दाउद संग उनका अफेयर कभी नहीं रहा।
Fourth Fact
मंदाकिनी के बड़े भाई भानू भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। उनकी कोई तस्वीर फिलहाल मौजूद नहीं है। किसी ज़माने में भानू एक्टर गुलशन ग्रोवर के सेक्रेटरी की हैसियत से काम कर चुके हैं।
बताया जाता है कि गुलशन ग्रोवर की नौकरी छोड़ने के बाद भानू ने गुलशन ग्रोवर की ही एक्स वाइफ फिलोमिना से शादी कर ली थी।
इंटरनेट पर कई जगह ये दावा किया जाता है कि साल 1991 में रिलीज़ हुई फिल्म नामचीन में मंदाकिनी के भाई भानू ने भी एक छोटा सा रोल प्ले किया था। हालांकि ये बात सच है या नहीं, ये हम नहीं जानते।
Fifth Fact
कहा जाता है कि मंदाकिनी के छोटे भाई रुस्तम जोसेफ को भी फिल्मों में काम करने के ढेरों ऑफर्स मिले थे। लेकिन उन्होंने कभी भी इन ऑफर्स को स्वीकार नहीं किया। क्योंकि वो खुद को फिल्मों के लिए फिट नहीं समझते थे। मंदाकिनी के छोटे भाई रुस्तम की भी कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं है।
Sixth Fact
मंदाकिनी की बड़ी बहन परवीन खान उर्फ गुड्डी ने राइटर सहीम झा से शादी की है। परवीन खान मंदाकिनी की सौतेली बहन थी।
मंदाकिनी की मां मुन्नी एक कश्मीरी मुस्लिम थी। मंदाकिनी के पिता जोसेफ उनके दूसरे पति थे। मंदाकिनी जोसेफ की बेटी थी। जबकी परवीन खान मंदाकिनी की मां के पहले पति की औलाद थी।
Seventh Fact
कहा जाता है कि डायरेक्टर सावन कुमार मंदाकिनी की बहन परवीन खान उर्फ गुड्डी को अपनी एक फिल्म में लीड रोल में लॉन्च करना चाहते थे।
लेकिन परवीन खान ने सावन कुमार का वो ऑफर ठुकरा दिया था। परवीन खान की कोई तस्वीर इंटरनेट पर मौजूद नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि वो भी मंदाकिनी की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं।
Eighth Fact
80 के दशक में मंदाकिनी एक्टर आशीष छनाना के साथ रिलेशन में थी। लेकिन जैसे-जैसे मंदाकिनी करियर में सफलता हासिल करती गई आशीष छनाना से उनका रिश्ता बिगड़ता गया और एक दिन आखिरकार टूट भी गया।
कहा जाता है कि डायरेक्टर बब्बर सुभाष संग भी मंदाकिनी कुछ समय तक रिलेशन में आई थी। इसके अलावा असलम खान नाम के एक व्यक्ति संग भी मंदाकिनी का अफेयर रह चुका है। जबकी एक्टर रघू राज संग भी मंदाकिनी के अफेयर की खबरें आई थी।
Ninth Fact
मंदाकिनी की बायोग्राफी में हमने आपको बताया था कि इनके पिता जोसेफ ब्रिटिश मूल के थे। बताया जाता है कि मंदाकिनी के दादा इंग्लैंड के एक बहुत बड़े कारोबारी थे और बहुत अमीर भी थे।
मंदाकिनी के दादा की कंपनी ने ही सारे इंग्लैंड में अंडरवॉटर टेलिफोन वायर बिछाने का काम किया था। हालांकि मंदाकिनी के पिता जोसेफ का उनके साथ कभी अच्छा संबंध नहीं रहा।
Tenth Fact
जैसा कि हमने आपको बताया कि मंदाकिनी और अभिनेता रघू राज का अफेयर रह चुका था। साल 1983 में रघू राज की मदद से मंदाकिनी ने बाली उमर को सलाम नाम की एक फिल्म हासिल कर ली।
इत्तेफाक से ये फिल्म रमेश खोसला प्रोड्यूस कर रहे थे। लेकिन जैसे ही रमेश खोसला को अपने बेटे रघु संग मंदाकिनी के अफेयर की खबर मिली उन्होंने मंदाकिनी को फिल्म से निकाल दिया और उनकी जगह तन्वी आज़मी को साइन कर लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें