09 Unknown Facts about Laal Singh Chaddha | Aamir Khan की लाल सिंह चड्ढा की नौ अनसुनी व रोचक बातें | Trivia
09 Unknown Facts about Laal Singh Chaddha. Cult Classic Hollywood Movie Forrest Gump का Official Hindi Adaption है Laal Singh Chaddha. फिल्म में Aamir Khan लाल सिंह चड्ढा के किरदार में नज़र आए हैं। कहा जा सकता है कि Aamir Khan Desi Forrest Gump बने हैं। आमिर के अपोज़िट फिल्म में Kareena Kapoor Khan दिखी हैं। वहीं Actress Mona Singh लाल सिंह चड्ढा में Aamir Khan की Mother बनी हैं।
![]() |
09 Unknown Facts about Laal Singh Chaddha - Photo: YouTube Screenshot |
Meerut Manthan आज आपको Aamir Khan की लाल सिंह चड्ढा से जुड़ी कुछ दिलचस्प व रोचक कहानियां बताएगा। हमें उम्मीद है कि लाल सिंह चड्ढा की ये रोचक बातें आपको भी ज़रूर पसंद आएंगी। 09 Unknown Facts about Laal Singh Chaddha.
फैक्ट नंबर 1
लाल सिंह चड्ढा का स्क्रीनप्ले लिखा है अतुल कुलकर्णी ने। अतुल कुलकर्णी एक जाने माने एक्टर हैं और फिल्म रंग दे बसंती में आमिर खान संग काम कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि साल 2006 में रंग दे बसंती फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अतुल कुलकर्णी ने पहली दफा आमिर खान से लाल सिंह चड्ढा फिल्म का आइडिया शेयर किया था। हालांकि उस वक्त आमिर खान ने इसे सीरियसली नहीं लिया था।
फैक्ट नंबर 2
लाल सिंह चड्ढा फिल्म में आमिर खान के कैरेक्टर का नाम लाल सिंह चड्ढा है जो कि लीड कैरेक्टर है। जबकी करीना कपूर नज़र आई हैं रूपा डिसूजा के कैरेक्टर में। लाल सिंह बचपन से ही रूपा डिसूजा को प्यार करता है। लेकिन रूपा लाल सिंह को केवल अपना अच्छा दोस्त मानती है।
फिल्म में एक्ट्रेस मोना सिंह लाल सिंह चड्ढा की मां के किरदार में नज़र आई हैं। अगर आप लोग अपनी मैमोरी को फ्लैशबैक में ले जाएंगे तो आपको याद आएगा कि ये तीनों एक्टर यानि आमिर खान, करीना कपूर और मोना सिंह फिल्म थ्री इडियट्स में भी एक साथ काम कर चुके हैं। हालांकि थ्री इडियट्स दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।
जबकी लाल सिंह चड्ढा को लेकर दर्शकों की तरफ से ज़्यादातर निगेटिव रिव्यू ही मिल रहे हैं। एक और दिलचस्प बात जो इस फिल्म से जुड़ी है वो ये कि इस फिल्म में आमिर खान और करीना तीसरी बार साथ नज़र आए हैं। इससे पहले थ्री इडियट्स और तलाश में ये दोनों साथ दिखे थे।
फैक्ट नंबर 3
लाल सिंह चड्ढा में शाहरुख खान भी एक कैमियो में नज़र आए हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब डायरेक्टर कुंदन शाह शाहरुख खान को लेकर फोरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक बनाने वाले थे। हालांकि शुरू में कुंदन शाह ने अनिल कपूर के साथ ये फिल्म बनाने का ऐलान किया था।
उस वक्त कुंदन शाह ने उस फिल्म को नाम दिया था शेखचिल्ली। बाद में किन्हीं वजहों से अनिल कपूर ने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया था। लेकिन कुंदन शाह कभी भी इस फिल्म पर काम नहीं कर पाए और ये फिल्म अनाउंस होकर ही रह गई। कहा जाता है कि कुंदन शाह ने संजय दत्त को भी इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था।
फैक्ट 4
लाल सिंह चड्ढा भले ही दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही हो। लेकिन फिल्म के कुछ सीन्स हैं जो हर किसी को पसंद आए हैं। जैसे की इस फिल्म का वो सीन जब आमिर खान देशभर में दौड़ लगाते हैं। इस सीन के लिए आमिर खान ने देश और दुनिया के 100 अलग अलग शहरों का दौरा किया था और वहां दौड़ लगाई थी।
हालांकि फिल्म में केवल कुछ शहरों को ही दिखाया गया है। इनमें से एक शहर था टर्की की राजधानी इंस्तांबुल। हालांकि वो सीन इतनी सफाई से शूट किया गया था कि लग रहा था मानो आमिर भारत के ही किसी शहर में हों।
फैक्ट नंबर 5
आमिर खान ने अब से तीन साल पहले यानि अपने 54वें जन्मदिन के मौके पर लाल सिंह चड्ढा फिल्म बनाने का ऐलान किया था। तब से लेकर अब तक उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन फैंस को केवल निराशा ही हाथ लगी। पहले ये फिल्म साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन उस वक्त कोरोना महामारी के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से ये फिल्म रिलीज़ नहीं हो पाई थी।
फैक्ट नंबर 6
लाल सिंह चड्ढा में एक्टर नागा चैतन्य के कैरेक्टर का नाम है बाला और ये कैरेक्टर फोरेस्ट गम्प के बब्बा की नकल है। पहले इस रोल के लिए एक्टर विजय सेतूपति को साइन किया गया था। लेकिन बाद में विजय सेतूपति ने ये फिल्म छोड़ दी। कहा जाता है कि चूंकि विजय सेतूपति का वज़न बहुत ज़्यादा बढ़ा हुआ था तो फिल्म के मेकर्स ने उन्हें निकाल दिया था। जबकी कुछ लोग ये भी कहते हैं कि विजय को ये रोल पसंद ही नहीं आ रहा था। इसलिए उन्होंने ये फिल्म छोड़ी थी।
फैक्ट नंबर 7
लाल सिंह चड्ढा पहली ऐसी फिल्म है जिसका ट्रेलर आईपीएल के फाइनल में दिखाया गया था। 29 मई 2022 को गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए आईपीएल का फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर इसमें दिखाया गया था।
इस फिल्म से जुड़ी एक रोचक बात ये है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान गर्भवती थी। लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के वक्त करीना के गर्भ में उनका दूसरा बेटा जेह था। बात अगर मोना सिंह की करें तो लाल सिंह चड्ढा में मोना सिंह आमिर खान की मां के रोल में दिखी हैं।
और चूंकि थ्री इडियट्स में मोना सिंह करीना कपूर की बड़ी बहन थी तो उस फिल्म में मोना का कैरेक्टर आमिर से उम्र में थोड़ा बड़ा दिखाया गया था। लेकिन असल ज़िंदगी में मोना सिंह की उम्र 40 साल है। यानि उम्र में मोना सिंह आमिर से 27 साल छोटी हैं। जबकी करीना कपूर भी मोना सिंह से एक साल बड़ी हैं। यानि करीना इस वक्त 41 साल की हो चुकी हैं।
फैक्ट नंबर 8
आपको जानकर हैरानी होगी कि भले ही आमिर खान लाल सिंह चड्ढा को लेकर बहुत बाद में सीरियस हुए हों। लेकिन उनकी टीम इस फिल्म पर पिछले 14 सालों से काम कर रही थी। यानि उसी वक्त से जब अतुल कुलकर्णी ने आमिर को रंग दे बसंती की शूटिंग के दौरान इस फिल्म का आइडिया सुनाया था। और फाइनली जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो इसका मुहुर्त क्लैप आमिर खान की मां ज़ीनत हुसैन ने दिया था।
फैक्ट नंबर 9
लाल सिंह चड्ढा में एक सीन है जिसमें आमिर खान देशभर में दौड़ने के बाद अपने घर वापस लौट आते हैं और फिर अपने सिर पर सिख पगड़ी बांधते हैं। जिस वक्त आमिर खान ये पगड़ी बांधते हैं उस वक्त एक भजन भी हमें सुनाई देता है। वो भजन बेहद कर्णप्रिय और दिल को सुकून पहुंचाने वाला है।
आमिर खान ने ये भजन अपनी ही फिल्म रंग दे बसंती से लिया है। रंग दे बसंती फिल्म के लिए इस भजन को एआर रहमान ने तैयार किया था। और इसे आवाज़ दी थी हर्षदीप कौर ने। कहना चाहिए कि आमिर की लाल सिंह चड्ढा के साथ जुड़ी कुछ अच्छी बातों में से एक ये बहुत प्यारा भजन भी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें