10 Netflix documentaries to deepen your understanding of life | नेटफ्लिक्स पर मौजूद 10 डॉक्यूमेंट्री जो आपको देखनी चाहिए।

10 Netflix documentaries to deepen your understanding of life. नेटफिल्क्स पर कुछ ऐसी डॉक्यूमेंट्रीज़ मौजूद हैं जो बेहद मनोरंजक और बेहद ज्ञानवर्धक हैं। 

इन डॉक्यूमेंट्रीज़ में कई ऐसी बातों पर फोकस किया गया है जिन्हें जानकर हर डॉक्यूमेंट्री लवर खुद को ब्लैस्ड फील करता है। 

10-Netflix-documentaries-to-deepen-your-understanding-of-life
10 Netflix documentaries to deepen your understanding of life - Photo: Netflix

हमारे देश में लाखों ऐसे लोग हैं जो नेटफ्लिक्स पर केवल मूवीज़ और वेब सीरीज़ ही नहीं, डॉक्यूमेंट्रीज़ को भी बड़े ही शौक से देखते हैं। 

वजह है इन डॉक्यूमेंट्री में नॉलेज और इन्फोर्मेशन का भंडार होना। इसिलिए नेटफ्लिक्स भी वक्त वक्त पर नई नई डॉक्यूमेंट्रीज़ अपलोड करता ही रहता है।

आज Meerut Manthan आपको 10 ऐसी डॉक्यूमेंट्रीज़ की जानकारी देगा जो नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं और जिन्हें आपको ज़रूर देखना चाहिए। ये डॉक्यूमेंट्रीज़ जीवन के प्रति आपकी समझ को और ज़्यादा गहरी बना देंगी। 10 Netflix documentaries to deepen your understanding of life.

10- The Great Hack(2019)

द ग्रेट हैक नैटफ्लिक्स पर साल 2019 में रिलीज़ हुई थी। ये डॉक्यूमेंट्री बेस्ड है फेसबुक और कैम्ब्रिज एनालिटिका डाटा स्कैंडल पर। 

इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोगों की सोच को इन्फ्लूएंस करने के लिए किया जाता है। 

कैसे लोगों को किसी खास पॉलिटिकल पार्टी या किसी खास कैंडिडेट को वोट करने के लिए मोटिवेट किया जाता है। 

The-Great-Hack-2019
The Great Hack(2019) - Photo: Netflix

और कैसे इस खेल में बड़ी बड़ी कंपनियां और बड़े बड़े राजनैतिक दल शामिल होते हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को डायरेक्ट किया था जेहानी नौजैम और करीम आमेर ने। 

डिजिटल वर्ल्ड की चमक-धमक के पीछे के अंधेरे से वाकिफ होना चाहते हैं तो आपको ये डॉक्यूमेंट्री ज़रूर देखनी चाहिए।

09- Expedition Happiness(2017)

नेटफ्लिक्स पर मौजूद 10 टॉप डॉक्यूमेंट्रीज़ की लिस्ट में नौंवे नंबर आती है साल 2017 में रिलीज़ हुई द एक्स्पीडीशन हैप्पिनैस। 

ये कहानी है एक कपल की जो एक दिन अपनी बोरिंग ज़िंदगी को पीछे छोड़कर एक लंबी सी रोड ट्रिप पर निकल जाते हैं। 

Expedition-Happiness-2017
Expedition Happiness(2017) - Photo: Netflix

दोनों पूरे नॉर्थ अमेरिका को सड़क के रास्ते एक्सप्लोर करते हैं। और इनकी इस जर्नी को मज़ेदार बना देता है इनका कुत्ता जिसे साथ लेकर ही ये अपनी जर्नी पर निकलते हैं। 

इस डॉक्यूमेंट्री में आपको फीलिक्स स्टार्क और मोगली नज़र आएंगे। और चूंकि फीलिक्स स्टार्क खुद भी एक डायरेक्टर हैं तो उन्होंने ही इस डॉक्यूमेंट्री को डायरेक्ट भी किया है। 

Expedition-Happiness-2017
Expedition Happiness 2017 - Photo: Netflix

फीलिक्स स्टार्क की गर्लफ्रेंड मोगली भी पेशे से म्यूज़िशियन हैं। अपनी जर्नी पर निकलने से पहले ये दोनों एक पुरानी स्कूल बस खरीदते हैं और उसे अपने हिसाब से मोडिफाई करते हैं। 

अगर आप भी जीवन में एक बढ़िया सी और लंबी सी रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये डॉक्यूमेंट्री आपको बहुत पसंद आने वाली है।

08- The Mind, Explained(2019)

अगर आप इंसानी दिमाग के रहस्यों के बारे में रिसर्च कर रहे हैं या आपको दिमाग की साइंस देखने पढ़ने में मज़ा आता है तो द माइंड, एक्सप्लेन नाम की ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ आपके लिए ही है। 

The-Mind-Explain-2019
The Mind, Explain(2019) Photo: Netflix

इस सीरीज़ का पहला सीज़न साल 2019 में रिलीज़ हुआ था। इसके बाद साल 2021 में इस सीरीज़ का दूसरा सीज़न आया था। 

दोनों सीज़न में कुल 5-5 एपिसोड हैं। और हर एपिसोड में इंसानी दिमाग के एक अलग एस्पेक्ट पर फोकस किया गया है। 

The-Mind-Explain-2019
The Mind, Explain(2019) - Photo: Netflix

इस डॉक्यूमेंट्री के पहले सीज़न को हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्मा स्टोन ने एक्सप्लेन किया है। जबकी दूसरे सीज़न को एक्सप्लेन किया है एक्ट्रेस जुलियाने मूर ने।

07- Seaspiracy(2021)

अगर आप अंडर वॉटर लाइफ में दिलचस्पी रखते हैं और हद से ज़्यादा हो रही फिशिंग को लेकर फिक्र करते हैं तो ये डॉक्यूमेंट्री आपको बेहद पसंद आने वाली है। इस डॉक्यूमेंट्री को डायरेक्ट किया है अली तबरीज़ी ने जो कि एक फिल्ममेकर हैं। 

seaspiracy-2021
Seaspiracy(2021) - Photo: Netflix

इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे महासागरों में हद से ज़्यादा मछलियों का शिकार करने की वजह से कई तरह की प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर खड़ी हैं। 

इस डॉक्यूमेंट्री में बताने की कोशिश की गई है कि कैसे इंसान की गलतियों की वजह से महासागरों में व्हेल, शार्क, डॉल्फिन्स और टर्टल्स की संख्या में बहुत तेज़ी से गिरावट आई है।

seaspiracy-2021
Seaspiracy(2021) - Photo: Netflix

साथ ही ये भी बताने का प्रयास इस डॉक्यूमेंट्री में किया गया है कि कैसे बड़े बड़े एनवायरमेंटल ग्रुप इस मुद्दे पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं या जान बूझकर उन्होंने इस तरह से अपना ध्यान हटा रखा है। नेटफ्लिक्स पर ये डॉक्यूमेंट्री साल 2021 में रिलीज़ हुई थी।

06- Kiss The Ground(2020)

अगर आप क्लाइमेट चेंज को लेकर चिंतित रहते हैं और खुद से कोई कदम उठाना चाहते हैं तो Kiss The Ground(2020) नाम की ये डॉक्यूमेंट्री सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। 

इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ दुनिया के कई एक्टिविस्ट्स, साइंटिस्ट्स, किसान और कुछ पॉलिटिशियन्स इफैक्टिवली आगे आ रहे हैं। 

Kiss-The-Ground-2020
Kiss The Ground(2020) - Photo: Netflix

ये लोग दुनिया को रिजैनेरिटिव एग्रीकल्चर की तरफ ले जाने का विचार बता रहे हैं। ताकि हम इंसानों की खाने-पीने की आदतों में थोड़ा बदलाव हो और हमारे पर्यावरण को इससे कम से कम नुकसान पहुंचे।

05- Dirty Money(2018)

नेटफ्लिक्स पर ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ साल 2018 में रिलीज़ हुई थी। इसका दूसरा सीज़न साल 2020 में रिलीज़ किया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे अमेरिका के कुछ बड़े कॉर्पोरेट घराने बड़े-बड़े घोटाले करते हैं। 

Dirty-Money-2018
Dirty Money(2018) - Photo: Netflix

कैसे स्टॉक मार्केट में भ्रष्टाचार किया जाता है। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ के दोनों सीज़नों में छह-छह एपिसोड हैं और इन एपिसोड्स में अमेरिका में हुए कुछ बहुत बड़े फाइनेंसियल फर्जीवाड़ों को बेहद डिटेल में दिखाया गया है। 

Dirty-Money-2018
Dirty Money(2018) - Photo: Netflix

अगर आप अमेरिका के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं और अमेरिका की हर सोशियो पॉलिटिकल घटना को बारीकी से जानना चाहते हैं तो आपको ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ज़रूर पसंद आएगी।

04- The Playbook(2020)

द प्लेबुक सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर साल 2020 में रिलीज़ हुई थी। अपने आप में एकदम अनोखी इस डॉक्यूसीरीज़ के पहले सीज़न में कुल 5 एपिसोड हैं। और इसके मेकर्स का कहना है कि इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ के अभी कई सीज़न रिलीज़ किए जाएंगे। 

The-Playbook-2020
The Playbook(2020) - Photo: Netflix

इस डॉक्यू सीरीज़ के हर एपिसोड में अमेरिका के कुछ मशहूर खिलाड़ियों के कोच की ज़िंदगी और उनके लाइफ स्टाइल पर फोकस किया ग्या है। 

बताने की कोशिश की गई है कि इन कोच ने अपनी टीम या फिर अपने किसी शागिर्द को चैंपियन बनाने के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है। 

The-Playbook-2020
The Playbook(2020) - Photo: Netflix

पहले सीज़न के 5 एपिसोड्स में इस सीरीज़ में बास्केटबॉल कोच डॉक रिवर्स, जिल इलिस, जोस मुरीनो, पैट्रिक मोराटोग्लू और डॉन स्टेनली की कहानी बताई जा चुकी है।

03- Living on One Dollar(2013)

जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है, इस डॉक्यूमेंट्री में महज़ 1 डॉलर प्रतिदिन में ग्वाटेमाला के एक देहाती इलाके में कुछ अमेरिकी लड़के 2 महीने गुज़ारने का चैलेंज लेते हैं। 

डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे चार दोस्त महज़ एक कैमरा और 1 डॉलर रोज़ के खर्च पर एक बेहद पिछड़े इलाके में ज़िंदगी गुज़ारने की कोशिश करते हैं। 

Living-On-One-Dollar-2013
Living on One Dollar(2013) - Photo: Netflix

इस दौरान इन लड़कों को भूख, पैरासाइट्स और एक्स्ट्रीम फाइनेंशियल स्ट्रैस का सामना करना पड़ता है। इस डॉक्यूमेंट्री की बड़ी चर्चा हुई थी और इसे काफी एप्रिसिएशन भी मिला था। 

कई नामी लोगों ने इस डॉक्यूमेंट्री को ए मस्ट वॉच डॉक्यूमेंट्री कहा था। यानि अगर आप इस तरह का कटेंट देखने में दिलचस्पी लेते हैं तो ये डॉक्यूमेंट्री आपको पसंद आ सकती है।

02- The Last Dance(2020)

द लास्ट डैंस को डॉक्यूमेंट्री ना कहकर मिनी सीरीज़ कहें तो ज़्यादा सही रहेगा। क्योंकि इस डॉक्यू सीरीज़ में कुल 10 एपिसोड्स हैं। ये कहानी है लैजेंडरी अमेरिकन बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन और उनके शानदार करियर की। 

The-Last-Dance-2020
The Last Dance(2020) - Photo: Netflix

साथ ही शिकागो बुल्स के उदय की कहानी भी इस डॉक्यू सीरीज़ में आपको देखने को मिलेगी। अगर आप स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्रीज़ के शौकीन हैं और माइकल जॉर्डन को पसंद करते हैं तो समझ लीजिए कि ये डॉक्यूमेंट्री आपके लिए ही है।

01- Minimalism(2016)

नेटफ्लिक्स पर साल 2016 में आई थी मिनिमलिज़्म नाम की ये डॉक्यूमेंट्री जो आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगी। 

इस मैटेरियलिस्टिक दुनिया में कैसे इंसान बहुत कुछ पास होते हुए भी अंदर से खुद को अधूरा समझता है, यही इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाने की कोशिश की गई है। 

Minimalism-2016
Minimalism(2016) - Photo: Netflix

आज के ज़माने में लोग छोटी छोटी खुशियों से खुश ना रहकर हमेशा ज़्यादा पाने की होड़ में लगे रहे हैं। 

इस डॉक्यूमेंट्री में इस बात पर रोशनी डालने की कोशिश की गई है कि आखिर कैसे आज के दौर में हम कम में भी खुश रहने की आदत को अपना सकते हैं। आपको ये डॉक्यूमेंट्री ज़रूर देखनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography

Priya Rajvansh | Heer Ranjha Movie की Beautiful Actress जिसका बेरहमी से Murder कर दिया गया | Biography