Rick and Morty Hindi | दुनिया का सबसे धाकड़ Animated Sci-Fi Show | Adult Swim

Rick and Morty Hindi. क्या आप उन लोगों में से हैं जो साइंस फिक्शन शोज़ देखना पसंद करते हैं? क्या आप उन लोगों में से हैं जो सोसायटी पर बने करारे जोक्स से खुश होते हैं? तो रिक एंड मोर्टी नाम का ये शो सिर्फ और सिर्फ आपके लिए बना है। इस शो के अब तक 5 सीज़न रिलीज़ हुए हैं और यकीन कीजिएगा, ये पांचों सीज़न देखने के बाद भी आपका दिल कहेगा कि और दिखाओ, और दिखाओ। 

Rick-and-Morty-Hindi
Rick and Morty Hindi - Photo: Social Media

Science and Society पर बेस्ड Dark Comedy पसंद करने वालों को ये शो पसंद आता है। तो जानते हैं कि असल में इस शो की कहानी क्या है। Rick and Morty Hindi.

रिक एंड मोर्टी के कैरेक्टर्स

रिक एंड मोर्टी की कहानी बेस्ड है एक फैमिली पर। पापा जैरी स्मिथ, मम्मी बेथ स्मिथ, बेटी समर स्मिथ और बेटा मोर्टी स्मिथ। इनके अलावा एक ग्रैंडपा रिक हैं जो कि समर और मोर्टी के नाना हैं मतलब बेथ स्मिथ के पापा हैं। 

Rick-and-Morty-Hindi
Rick and Morty Hindi - Photo: Social Media

इनका पूरा नाम है रिक साशेंज़। ये एक साइंटिस्ट हैं। एक बेहद जीनियस साइंटिस्ट। लेकिन दुनिया इन्हें पागल समझती है। दुनिया छोड़िए, खुद इनका परिवार भी इन्हें पागल समझता है। केवल मोर्टी को छोड़कर। 

सुपरमैन है रिक

ग्रैंडपा रिक इतने जीनियस साइंटिस्ट हैं कि इन्होंने टाइम ट्रैवल, मल्टी डाइमेंसनल रिएलिटी, मल्टिपल टाइमलाइन्स और स्पेस ट्रैवल को अपने लिए बच्चों का खेल बना लिया है। ग्रैंड पा रिक अक्सर अपने नाति मोर्टी को लेकर तरह-तरह के एडवेंचर्स करते रहते हैं। 

Rick-and-Morty-Hindi
Rick and Morty Hindi - Photo: Social Media

ग्रैंडपा रिक साइंस गैजेट बनाते हैं। दूसरे प्लैनेट्स पर जाते हैं और कई तरह के कैमिकल्स बनाते हैं। ग्रैंड पा रिक अक्सर कहते हैं कि ये दुनिया बेवकूफों से भरी है और केवल रिक और मोर्टी ही एक-दूसरे के सच्चे दोस्त हैं। 

भारत में भी लोकप्रिय है ये शो

Rick-and-Morty-Hindi
Rick and Morty Hindi - Photo: Social Media

रिक एंड मोर्टी को डेवलप किया है जस्टिन रोइलैंड और डैन हार्मोन ने। और ये दोनों ही बड़े गज़ब के वॉइस ओवर आर्टिस्ट और एनिमेटर भी हैं। अब तक इस शो के 4 सीज़न आ चुके हैं और अमेरिका और यूरोप में ये शो बेहद पॉप्युलर है। हमारे भारत में भी इस शो के फैन्स काफी मिल जाते है। 

Meerut Manthan पर Rick and Morty की पूरी सीरीज़ आएगी

हम Meerut Manthan पर रिक एंड मोर्टी के हर सीज़न के हर एपिसोड का रिव्यू करेंगे और आपको बताएंगे कि इस शो के हर एपिसोड की कहानी क्या है। इसलिए मेरठ मंथन को फॉलो कर लीजिए। 

Rick-and-Morty-Hindi
Rick and Morty Hindi - Photo: IMDB

क्योंकि यहां आपको ना केवल टीवी शोज़, बल्कि बॉलीवुड और हॉलीवुड कलाकारों की बायोग्राफीज़, मूवी फैक्ट्स और सिनेमा से जुड़ी कई दिलचस्प बातें जानने के लिए मिलेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography

Priya Rajvansh | Heer Ranjha Movie की Beautiful Actress जिसका बेरहमी से Murder कर दिया गया | Biography