07 Lesser Known Facts about Arshad Warsi | अरशद वारसी की सात अनसुनी कहानियां
07 Lesser Known Facts about Arshad Warsi. अरशद वारसी भले ही इन दिनों कम एक्टिव नज़र आते हों। लेकिन उनके नाम की चर्चा अक्सर हमें सुनाई देती रहती है।
लोगों को भले ही ये लगता हो कि अरशद वारसी केवल मसखरों के रोल्स ही कर सकते हैं। मगर Asur नाम की Web Series में Arshad Warsi ने ये साबित किया था कि वो भी एक Versatile Actor हैं।
साथ ही कुछ फिल्में भी ऐसी हैं जो इस बात की तस्दीक करती हैं कि अरशद में Acting Potential की कोई कमी नहीं है।
![]() |
07 Lesser Known Facts about Arshad Warsi, Family, Wife & Children - Photo: Social Media |
Meerut Manthan अरशद वारसी की ज़िंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें आज अपने पाठकों संग शेयर करेगा। उनके अधिकतर फैंस को उनकी ये कहानियां मालूम होंगी। तो चलिए इस सफर की शुरुआत करते हैं। 07 Lesser Known Facts about Arshad Warsi.
पहली कहानी
अरशद वारसी का बचपन काफी दुख और तनाव भरा बीता था। यूं तो उनकी पढ़ाई लिखाई एक बोर्डिंग स्कूल से हुई थी।
लेकिन वो अपने माता-पिता के प्यार से हमेशा महरूम रहे। साल में कुल दो दफा ही उन्हें अपने घर आने का मौका मिलता था।
उसमें भी कई दफा उनके पेरेंट्स को ध्यान ही नहीं रहता था कि स्कूल की छुट्टियां पड़ चुकी हैं और उन्हें अरशद को घर भी लाना है। ऐसे में अरशद को कई दफा छुट्टियों के दिन भी अकेले ही स्कूल में बिताने पड़ते थे।
अकेलापन अरशद पर इतना हावी रहता था कि वो अक्सर अपने लिए खुद ही चिट्ठियां लिखते थे और घर जाने वाले अपने दोस्तों को अपनी लिखी चिट्ठियां देकर कहते थे कि इन्हें मेरे लिए पोस्ट कर देना।
दूसरी कहानी
अरशद एक ऐसे घर में पैदा हुए थे जहां किसी चीज़ की कोई कमी नहीं थी। उनके पिता का अच्छा काम था। परिवार एक बंगले में रहा करता था।
लेकिन जब अरशद के पिता की मौत हुई तो अरशद और उनके परिवार के हालात पूरी तरह से बदल गए। पिता की मौत के बाद इन्हें अपना बंगला बेचना पड़ा और वन रूम अपार्टमेंट में शिफ्ट होना पड़ा।
इसी बीच इनकी मां की तबियत भी खराब हो गई। पैसे की तंगी इतनी ज़्यादा हुई कि अरशद को 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ गई और छोटे मोटे काम करने को मजबूर होना पड़ा।
अरशद ने एक फोटो लैब में भी कुछ दिनों तक नौकरी की थी। साथ ही उन्होंने घर घर जाकर कॉस्मैटिक आयटम्स भी सेल किए। लेकिन किस्मत से इन्हें इसी दौरान महेश भट्ट का साथ भी मिल गया।
महेश भट्ट की फिल्म काश और ठिकाना में अरशद वारसी ने असिस्टेंट डायरेक्टर की हैसियत से काम भी किया था। हालांकि ग़रीबी ने इनका पीछा बहुत जल्दी से नहीं छोड़ा।
अरशद जो भी कमाते वो इनकी मां के इलाज में खर्च हो जाता था। लेकिन फिर भी इनकी मां की जान नहीं बच पाई।
तीसरी कहानी
अरशद वारसी का मानना है कि आज वो जो कुछ भी हैं उसमें जया बच्चन का बहुत बड़ा योगदान है। दरअसल, ये जया बच्चन ही थी जिन्होंने अपनी फिल्म कंपनी एबीसीएल की पहली फिल्म तेरे मेरे सपने में अरशद वारसी को ब्रेक दिया था।
जया बच्चन ने जब अरशद वारसी को अपनी फिल्म तेरे मेरे सपने में एक्टिंग करने का ऑफर दिया तो काफी देर तक को उन्हें लगा कि शायद जया बच्चन उनके साथ कोई मज़ाक कर रही हैं। लेकिन जब जया ने इनके सामने कॉन्ट्रैक्ट पेपर्स रखे तो इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
उस वक्त जया बच्चन ने इनसे से कहा था कि मैं जानती हूं तुम अपना दर्द छिपाकर लोगों को हर वक्त हंसाते रहते हो। इसिलिए मैं तुम्हें इस फिल्म में लेना चाहती हूं। उसी दिन से अरशद वारसी के दिल में जया बच्चन के लिए इज्ज़त कई गुना बढ़ गई थी।
अरशद कहते हैं कि अगर उन्हें मौका मिला तो एक दिन स्कारफेस जैसी फिल्म ज़रूर बनाएंगे और उस फिल्म को जया बच्चन को डेडिकेट करेंगे। क्योंकि ये जया बच्चन ही थी जो उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का अल पचीनो कहती थी।
चौथी कहानी
अरशद ने मारिया गोरेटी से शादी की है और आज ये दोनों एक बेटे व एक बेटी के पेरेंट्स हैं। अरशद और मारिया की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।
मारिया गोरेटी एक ज़माने में एमटीवी की जानी मानी वीजे थी और कुछ इंग्लिश चैनलों में एंकरिंग भी किया करती थी। एक दफा एक कॉलेज में हुए डांस कॉम्पिटीशन में अरशद वारसी बतौर जज मौजूद थे।
उस कॉम्पिटीशन में मारिया गोरेटी भी पार्टिसिपेट कर रही थी। अरशद को मारिया का डांस बहुत पसंद आया था। कॉम्पिटीशन के बाद अरशद ने मारिया को अपने डांस ट्रूप की लीड डांसर बना दिया।
मारिया अरशद को पसंद करने लगी। अरशद भी मारिया को लाइक करते थे। लेकिन वो मारिया को प्रपोज़ करने में हिचकिचा रहे थे।
जबकी अरशद के दोस्त उनसे कहते थे कि मारिया उनका प्रपोज़ल कभी नहीं ठुकराएंगी। इसलिए उन्हें जल्द से जल्द मारिया को प्रपोज़ करना चाहिए।
इसी बीच अरशद अपने डांस ट्रुप को लेकर दुबई एक शो करने गए। और चूंकि मारिया उनके डांस ग्रुप की लीड डांसर थी तो वो भी अरशद के साथ दुबई गई थी।
दुबई में ही अरशद ने मारिया से अपनी मुहब्बत का इज़हार किया और शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया। और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली।
पांचवी कहानी
अरशद वारसी और मारिया गोरेटी की मुहब्बत की मिसालें भले ही बॉलीवुड में खूब दी जाती हों। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब अरशद और मारिया के तलाक की खबरें काफी ज़्यादा आने लगी थी।
दरअसल, शादी के बाद अरशद ने अपना एक प्रोडक्शन वेंचर शुरू किया था। अपने उस प्रोडक्शन वेंचर को लेकर अरशद इतने ज़्यादा सीरियस थे कि पूरे 9 महीने तक वो अपनी पत्नी और बच्चों से मिले नहीं थे।
इस दौरान कई लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया कि शायद अरशद वारसी का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है इसलिए वो अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
यहां तक की ये अफवाह भी लोगों द्वारा फैलाई गई कि अरशद की पत्नी मारिया गोरेटी उनसे तलाक लेने का मन बना रही हैं।
अरशद को जब इन बातों का पता चला तो वो तुरंत अपने परिवार के पास वापस लौट आए। और उन्होंने क्लीयर किया कि वो किसी दूसरी महिला के चक्कर में नहीं पड़े हैं।
छठी कहानी
कम लोग ही इस बात से वाकिफ हैं कि अरशद वारसी ने केवल फिल्मों में ही नहीं, बल्कि टीवी पर भी एक्टिंग की है।
साल 2003 में सहारा वन चैनल पर प्रसारित हुए शो Karishma - The Miracles of Destiny में ये करिश्मा कपूर के अपोज़िट नज़र आए थे।
ये शो 2003 से 2004 तक सहारा वन पर प्रसारित हुआ था। और इस शो से भी पहले यानि साल 2001 में ज़ीटीवी पर ब्रॉडकास्ट हुए रज़मतज़ नाम के डांस शो में ये बतौर होस्ट नज़र आए थे।
साल 2004 में अरशद ने स्टार गोल्ड के अवॉर्ड शो सबसे फेवरिट कौन को भी होस्ट किया था। इसके अलावा साल 2006 में अरशद ने ही बिग बॉस का सबसे पहला सीज़न होस्ट किया था।
साल 2010 में डिज़्नी चैनल के शो इशान सपनों को आवाज़ दे में भी एक कैमियो किया था।
सातवीं कहानी
एक वक्त पर ज़िंदगी में पैसे की बहुत ज़्यादा तंगी देखने वाले अरशद वारसी आज मुंबई में एक बहुत ही शानदार बंगले में रहते हैं। साथ ही देश के अलग अलग हिस्सों में भी उन्होंने प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है।
अरशद वारसी लग्ज़री कारों और स्पोर्ट्स मोटर बाइक्स के भी शौकीन हैं। अरशद के पास एक तीस लाख रुपए वाली फॉक्सवैगन बीटल कार है। साथ ही अरशद एक अस्सी लाख रुपए वाली ऑडी क्यू सेवन कार के भी मालिक हैं।
अरशद ने अपने लिए एक हार्ले डेविडसन हैरिटेज बाइक भी खरीदी है जिसकी कीमत साढ़े इक्कीस लाख रुपए है। इतना ही नहीं, अरशद 8 लाख रुपए की कीमत वाली डुकाटी मोन्सटर 797 के भी मालिक हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें