Bollywood Celebs Died in 2022 | भारतीय मनोरंजन जगत की वो हस्तियां जो इस साल दुनिया छोड़ गई | Lata Mangeshkar | Raju Srivastava | Siddhu Moosewala | KK | Bappi Lahiri

Bollywood Celebs Died in 2022. ये साल गुज़रने को है। आज इस साल का आखिरी दिन है। देश और दुनिया के लिए ये साल मिला जुला रहा है। 

लेकिन भारतीय सिनेमा के नज़रिए से देखें तो इस साल हमने अपने कुछ बेहतरीन कलाकारों को भी खोया है। 

अदाकारी और गायकी की दुनिया के ये कुछ ऐसे नगीने थे जिनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी। लेकिन इनकी याद हमेशा हम सभी के दिलों में ज़िंदा रहेगी।

Bollywood-Celebs-Died-in-2022
Bollywood Celebs Died in 2022 - Photo: Social Media

Meerut Manthan इस साल के आखिरी दिन उन कुछ शख्सियतों को याद करना चाहता है, जिन्हें हमने इस साल यानि 2022 में खो दिया। Meerut Mantha और इसके Readers की तरफ से ये उन सभी को एक श्रद्धांजलि होगी। Bollywood Celebs Died in 2022.

लता मंगेशकर/Lata Mangeshkar

2022 में भारत को सबसे बड़ा दुख उस वक्त पहुंचा जब 6 फरवरी के दिन भारत रत्न लता मंगेशकर जी ने दुनिया को अलविदा कहा। जिस वक्त लता जी की आत्मा ने उनकी देह का साथ छोड़ा उस वक्त उनकी उम्र 93 बरस हो चुकी थी। 

Bollywood-Celebs-Died-in-2022-Lata-Mangeshkar
Lata Mangeshkar - Photo: Wikipedia

70 साल से भी ज़्यादा लंबे अपने करियर में लता मंगेशकर जी ने हज़ारों गीत गाए। गीत लिखे भी। भारत की हर भाषा में लता मंगेशकर जी ने सॉन्ग रिकॉर्डिंग की थी। 28 सितंबर 1929 को इंदौर में पैदा हुई लता मंगेशकर को संगीत विरासत में मिला था। 

इनके पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी और कोकंणी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज ज्ञाता थे। पिता ने ही लता जी और उनकी बहनों को संगीत की शिक्षा दी थी। लता जी के अलावा उनकी बहनें आशा भोंसले और ऊषा मंगेशकर भी संगीत की दुनिया का बड़ा नाम हैं।

बप्पी लाहिरी/Bappi Lahiri

लता जी की मौत के ग़म से देशवासी उबरे भी नहीं थे कि साल 2022 की 15 फरवरी को एक और मनहूस खबर आ गई। भारतीय संगीत का बहुत बड़ा नाम रहे बप्पी लाहिरी, जिन्हें सब प्यार से बप्पी दा बुलाते थे, वो भी ये दुनिया छोड़कर चले गए। 69 साल की उम्र में बप्पी दा की मौत हो गई। 

Bappi-Lahiri
Bappi Lahiri - Photo: Wikipedia

बप्पी दा भारत के डिस्को किंग थे। ये बप्पी दा ही थे जिन्होंने देश में डिस्को म्यूज़िक को इतना पॉप्युलर किया था। बप्पी दा का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में हुआ था। बप्पी दा के माता-पिता भी संगीत के क्षेत्र से जुड़े थे। 

यही वजह है कि छोटी उम्र से ही अलोकेश लाहिरी उर्फ बप्पी लहरी को संगीत की दीक्षा मिलनी शुरू हो गई थी। कहना चाहिए कि 80 और 90 के दशक में भारतीय संगीत जगत के टॉप नामों में शुमार हुआ करते थे बप्पी लाहिरी। वो ना सिर्फ एक संगीतज्ञ थे। बल्कि एक विशिष्ट शैली के गायक भी थे।

केके/Singer KK

2022 में भारतीय संगीत प्रेमियों को एक और बड़ा झटका लगा 31 मई के दिन जब खबर आई की गायक कृष्णकुमार कुन्नथ यानि केके की कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। 

Singer-KK
Singer KK - Photo: Wikipedia

23 अगस्त 1968 को दिल्ली में रहने वाले एक मलयाली परिवार में केके का जन्म हुआ था। केके बचपन से ही गीत-संगीत के शौकीन थे। और बिना किसी विधिवित शिक्षा के केके ने गायकी में खुद को बड़ी खूबसूरती के साथ पॉलिश किया था। 

टीवी कॉमर्शियल्स के लिए जिंगल्स गाकर अपना करियर शुरू करने वाले केके एक वक्त पर युवाओं के सबसे पसंदीदा और चहेते गायक बन गए थे। हिंदी के अलावा केके ने कई दूसरी भारतीय भाषाओं में भी गीत गाए थे। केके की मौत की खबर ने उनके हर फैन को एक दुखद सदमा दिया था।

सिद्धू मूसे वाला/Siddhu Moose Wala

इस साल पूरा देश उस वक्त सकते में आ गया था जब पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के बहुत बड़े नाम सिद्धू मूसे वाला को अपराधियों ने दिन दहाड़े गोलियों से भून डाला था। सिद्धू की मौत से देश ही नहीं, दुनिया भर में फैले उनके फैंस दंग रह गए थे। म्यूज़िक की दुनिया में सिद्धू मूसे वाला को अप्रत्याशित सफलता मिली थी। 

Siddhu-Moosewala
Siddhu Moosewala - Photo: Social Media

कुछ ही सालों में सिद्धू मूसे वाला पंजाबी रैप म्यूज़िक का बहुत बड़ा नाम बन चुके थे। और शायद उनकी यही सफलता कुछ लोगों को खटकने लगी थी। 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा ज़िले के मूसा गांव में पैदा हुए सिद्धू का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था।

सलीम गौस/Salim Ghouse

2022 की 28 अप्रैल भारतीय सिनेमा के लिए एक मनहूस खबर लेकर आई। दिग्गज अभिनेता और वॉइस ऑवर आर्टिस्ट सलीम गौस की कार्डियक अरैस्ट के चलते मौत हो गई। सलीम गौस ना केवल एक एक्टर थे, बल्कि एक डायरेक्टर और मार्शल आर्टिस्ट भी थे। 

Salim-Ghouse
Salim Ghouse - Photo: Social Media

ईश्वर ने सलीम गौस को बड़ी ज़बरदस्त आवाज़ दी थी। यही वजह है कि सलीम गौस ने आवाज़ की दुनिया में भी अपना एक बहुत बड़ा मुकाम बनाया था। सलीम गौस ने ही 1995 में आई एनिमेटेड मूवी The Lion King में मुख्य विलेन स्कार को इसके हिंदी वर्ज़न में अपनी आवाज़ दी थी। 

इसके अलावा 2006 में आई 300 मूवी में किंग लियोनाइडस की हिंदी डबिंग भी सलीम गौस ने ही की थी। सलीम गौस टीवी और थिएटर की दुनिया में भी काफी एक्टिव थे।

राजू श्रीवास्तव/Raju Srivastava

2022 के सितंबर महीने की 21 तारीख को देशवासियों का दिल उस वक्त टूट गया जब स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव कई दिन चले जीवन संघर्ष के बाद दुनिया छोड़ गए। राजू दिल्ली में एक जिम में एक्सरसाइज़ कर रहे थे जब उन्हें अचानक दिल का दौरा आ गया। 

Raju-Srivastava
Raju Sirvastava - Photo: Social Media

कई दिनों तक राजू ने ज़िंदगी की जंग लड़ी। लेकिन जीवन के कई मोर्चों पर मुश्किल हालात से लड़ और जीत चुके राजू श्रीवास्तव इस दफा ना जीत सके। 25 दिसंबर 1963 को राजू का जन्म कानपुर में हुआ था। 

राजू को बचपन से ही माइक के सामने आकर लोगों को गुदगुदाने का शौक था। और राजू ने अपने इसी शौक को अपना करियर भी बनाया। स्टैंडअप कॉमेडी के अलावा राजू ने कई फिल्मों व टीवी शोज़ में एक्टिंग भी की थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography

Priya Rajvansh | Heer Ranjha Movie की Beautiful Actress जिसका बेरहमी से Murder कर दिया गया | Biography