07 Lesser Known Facts of Arjun Rampal | अर्जुन रामपाल की सात अनसुनी कहानियां
07 Lesser Known Facts of Arjun Rampal. अर्जुन रामपाल एक ऐसी शख्सियत हैं जो फिल्मों में एक्टिव हों ना य ना हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कभी कम नहीं होती।
वजह चाहे जो भी हो, लेकिन वक्त वक्त पर अर्जुन मीडिया में चर्चा का विषय ज़रूर बनते हैं। ईश्वर ने अर्जुन को इतने शानदार लुक्स दिए हैं कि कोई भी इनकी पर्सनैलिटी को नज़रअंदाज़ कर ही नहीं सकता।
![]() |
| 07 Lesser Known Facts of Arjun Rampal - Photo: Social Media |
Meerut Manthan पर अर्जुन रामपाल की बायोग्राफी पहले ही कही जा चुकी है। लेकिन इस Article में हम आपको अर्जुन की कुछ अनसुनी कहानियां बताएंगे। अगर आप अर्जुन रामपाल के फैन हैं तो आपको ये Article ज़रूर पसंद आएगा। 07 Lesser Known Facts of Arjun Rampal.
पहली कहानी
एक ज़माने के दिग्गज डायरेक्टर प्रोड्यूसर राजीव राय ने अर्जुन का फिल्मी करियर शुरू कराया था। राजीव ने ही अपनी फिल्म प्यार इश्क और मुहब्बत में अर्जुन को पहला ब्रेक दिया था।
लेकिन इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को है कि इस फिल्म से भी पहले राजीव राय ने अर्जुन के साथ एक म्यूज़िक वीडियो बनाया था जिसका टाइटल था डॉन्ट मैरी मी।
इस वीडियो में अर्जुन के अपोज़िट मॉडल नम्रता बरुआ नज़र आई थी। और उस ज़माने में ये म्यूज़िक वीडियो यंगस्टर्स को पसंद भी आया था।
दूसरी कहानी
ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अर्जुन रामपाल और एक्ट्रेस किम शर्मा कज़िन हैं। किम शर्मा ने खुद ये बात एक इंटरव्यू में बताई थी।
हालांकि अर्जुन के किसी भी इंटरव्यू में किसी ने उनसे किम को लेकर कोई सवाल किया ही नहीं। लेकिन अर्जुन रामपाल कई दफा किम शर्मा के घर होने वाली पार्टीज़ में नज़र आ चुके हैं।
वहीं किम शर्मा को भी अक्सर अर्जुन रामपाल के घर आते जाते देखा जाता है। साल 2005 में आई फिल्म यकीन में अर्जुन और किम साथ काम भी कर चुके हैं।
तीसरी कहानी
साल 2012 की बात है। एक दिन अर्जुन रामपाल के घर फेमस डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा किसी फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आए थे। बातों ही बातों में राम गोपाल वर्मा ने अर्जुन और उनकी पूर्व पत्नी के सामने कहा कि उन्हें ना तो कुत्ते पसंद हैं और ना ही बच्चे पसंद हैं।
इतना सुनते ही अर्जुन की एक्स वाइफ मेहर जेसिया भड़क गई। उन्होंने राम गोपाल वर्मा से साफ कह दिया कि हमारे घर बच्चे भी हैं और कुत्ते भी हैं। इसलिए आपको यहां से चले जाना चाहिए।
चौथी कहानी
अर्जुन जब छोटे ही थे तो उनके माता-पिता तलाक लेकर अलग हो गए थे। अर्जुन और उनकी छोटी बहन की परवरिश उनकी मां ने की थी।
एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि बचपन में जब उनके या उनकी बहन के होंठ फट जाते थे तो उनकी मां ग्वेन अक्सर उनके होठों पर नीविया क्रीम लगाती थी।
और केवल होठों पर ही नहीं, स्किन पर भी कोई एलर्जी होती थी तो उनकी मां वहां भी नीविया क्रीम ही लगाती थी। अर्जुन ने ये बात सालों बाद तब बताई थी जब वो खुद नीविया क्रीम का एक एड शूट कर रहे थे।
पांचवी कहानी
करियर की पहली फिल्म प्यार इश्क और मुहब्बत में अर्जुन रामपाल के साथ आफताब शिवदसानी और सुनील शेट्टी भी नज़र आए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले इस फिल्म में बॉबी देओल भी नज़र आने वाले थे।
अर्जुन रामपाल को वो रोल मिला था जो आफताब शिवदसानी ने निभाया था। जबकी बॉबी देओल को अर्जुन वाले रोल के लिए कास्ट किया गया था।
लेकिन अचानक बॉबी ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद बॉबी वाला रोल अर्जुन को दे दिया गया और इस तरह आफताब शिवदसानी को उस फिल्म में काम करने का मौका मिला।
छठी कहानी
एक वक्त ऐसा था जब मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अर्जुन रामपाल से बेइंतिहा नफरत किया करते थे। और अर्जुन के प्रति अनुराग की इस नफरत की वजह भी बड़ी मज़ेदार है।
दरअसल, ये उन दिनों की बात थी जब अर्जुन और अनुराग दिल्ली में कॉलेज स्टूडेंट्स हुआ करते थे। दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज की एक लड़की थी जिसे अनुराग कश्यप बहुत चाहते थे।
इत्तेफाक से अर्जुन रामपाल भी उस लड़की को जानते थे। एक दिन अनुराग कश्यप ने उस लड़की को प्रपोज़ करने का मन बनाया।
वो जैसे ही उस लड़की से मिलने गए तो उन्होंने देखा कि मिरांडा हाउस कॉलेज की वो लड़की अर्जुन रामपाल के साथ डेट कर रही है। उस दिन से अनुराग कश्यप अर्जुन रामपाल से नफरत करने लगे।
फिर जब राम गोपाल वर्मा मस्त फिल्म बना रहे थे तो उन्होंने अनुराग कश्यप से कहा कि वो अर्जुन को इस फिल्म में लेना चाहते हैं। लेकिन अर्जुन को सख्त नापसंद करने वाले अनुराग कश्यप ने रामू से कहा कि अर्जुन बहुत बुरा एक्टर है।
उसे फिल्म में लिया तो फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। इस तरह मस्त आफताब शिवदसानी को मिली। बाद में अर्जुन रामपाल ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि थैंक्स टू अनुराग कश्यप। मैं कभी भी मस्त में काम नहीं करना चाहता था।
सातवीं कहानी
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती में पहले अर्जुन रामपाल भी नज़र आने वाले थे। लेकिन आमिर खान को अर्जुन रामपाल उस कैरेक्टर के लिए फिट नहीं लग रहे थे।
आमिर ने आखिरकार अर्जुन को फिल्म से निकलवा ही दिया और उनकी जगह साउथ एक्टर सिद्धार्थ को फिल्म में ले लिया।
यहां कुछ लोग कहते हैं कि आमिर खान कभी भी अर्जुन को पसंद करते ही नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने अर्जुन को रंग दे बसंती से निकलवाया था। हालांकि ये सच है या नहीं, इसकी पुष्टि हम नहीं कर पाए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें