Rick and Morty Pilot Episode | Hindi Explanation | रिक एंड मोर्टी के पहले सीज़न के पहले एपिसोड की कहानी

Meerut Manthan Presents Rick and Morty के पहले सीज़न के पहले एपिसोड का हिंदी एक्सप्लेनेशन। पहले शॉट में हमें नज़र आता है कि डिम लाइट में मोर्टी अपने बैड पर सो रहा है। उसका रूम साइंस थीम पर बेस्ड है। साथ ही दीवार पर एक सेक्सी बिकिनी गर्ल का पोस्टर भी लगा है। इससे पता चलता है कि मोर्टी काफी रंगीन मिजाज़ है।
 
Rick-and-Morty-Pilot-Episode-Hindi-Explanation
Rick and Morty Pilot Episode Hindi Explanation - Photo: Social Media

Rick and Morty Pilot Episode | Hindi Explanation | रिक एंड मोर्टी के पहले सीज़न के पहले एपिसोड की कहानी

 
तभी दरवाज़ा खुलता है और रिक मोर्टी को आवाज़ लगाता हुआ कमरे में दाखिल होता है। रिक के हाथ में दारू की बोतल है तो ज़ाहिर है वो नशे में है और तुरंत गिर भी जाता है। रिक मोर्टी को अपने साथ कहीं ले जाना चाहता है। मोर्टी हड़बड़ा कर उठता है और रिक से पूछता है कि आधी रात को वो उसके कमरे में क्या कर रहा है। रिक मोर्टी से कहता है कि उसने मोर्टी के लिए एक सरप्राइज़ रखा है। रिक मोर्टी से जल्द से जल्द उसके साथ चलने के लिए कहता है। और बिना मोर्टी का जवाब सुने रिक उसकी टांग खींचकर उसे उसके बैड से नीचे खींच लेता है।

अगले शॉट में हमें दिखता है कि आसमान में चांद है और तारे भी खिले हैं। और तभी आसमान में एक स्पेस शिप गुज़रता है। उस स्पेस शिप में रिक और मोर्टी बैठे हैं। रिक उस स्पेस शिप को उड़ा रहा है और उसके हाथ में अब भी दारू की बोतल है। रिक मोर्टी से बताता है कि उसने अपने गैराज में मौजूद कबाड़ से ये फ्लाइंग वीकल बनाया है। रिक मोर्टी से उसके फ्लाइंग वीकल के बारे में ओपिनियन देने को बोलता है। मोर्टी कहता है कि रिक का ये फ्लाइंग व्हीकल वाकई में ग्रेट है। इसके बाद नशे में धुत रिक मोर्टी को बताता है कि उसने एक बॉम्ब बनाया है। उस वो बॉम्ब बनाना पड़ा। 
 
जहां मोर्टी बॉम्ब की बात सुनकर घबरा जाता है और उसके पसीने छूटने लगते हैं तो वहीं रिक उसे बताता है कि वो अपना बनाया बॉम्ब पृथ्वी पर गिरा देगा और फिर से पृथ्वी पर जीवन शुरू करेगा। यानि रिक पृथ्वी पर लाइफ को रीस्टार्ट करना चाहता है। मोर्टी रिक से कहता है कि ये पागलपन है। लेकिन रिक उसे बोलता है कि ये बहुत नॉर्मल सी बात है और ये उनके फायदे के लिए ही है। 
 
रिक मोर्टी से बताता है कि बॉम्ब गिराने से पहले वो मोर्टी की दोस्त जेसिका को अपने साथ ले लेगा जो कि मोर्टी के साथ मैथ्स क्लास में पढ़ती है और मोर्टी उसे मन ही मन काफी चाहता भी है। रिक मोर्टी से कहता है कि उन्हें जैसिका को हर हाल में अपने साथ लेना होगा क्योंकि बॉम्ब गिरने के बाद जब पृथ्वी से जीवन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा तो मोर्टी और जेसिका मिलकर नया जीवन शुरू करेंगे। रिक मोर्टी से कहता भी है कि तुम और जेसिका नए ज़माने के एडम और ईव बनोगे। रिक मोर्टी से बताता है कि यही वो सरप्राइज़ है जो वो मोर्टी को देना चाहता था।

रिक की इन बातों से बुरी तरह घबराया हुआ मोर्टी कहता है कि जैसिका उस पर ज़रा भी ध्यान नहीं देती है और रिक इस तरह से पृथ्वी से इंसानियत को खत्म नहीं कर सकता। तभी रिक का बनाया न्यूट्रीनो बॉम्ब एक्टिवेट हो जाता है। मोर्टी रिक से कहता है कि स्पेस शिप को अब वो उड़ाएगा और इसके बाद रिक और मोर्टी के बीच में स्पेस शिप उड़ाने को लेकर धक्का मुक्की होने लगती है। इस बीच रिक मोर्टी से कहता है कि वो इस स्पेस शिप को कहीं पर लैंड करा रहा है। 
 
जैसे ही रिक का स्पेस शिप ज़मीन पर लैंड होता है और उसका गेट खुलता है तो उसमें से ढेर सारी शराब की बोतलें नीचे गिरती हैं। साथ ही रिक भी नीचे गिरता है और वो मोर्टी को बताता है कि उसने कोई बॉम्ब नहीं बनाया है और वो केवल उसका यानि मोर्टी का टेस्ट ले रहा था कि इस तरह के हालातों में मोर्टी कैसे रिएक्ट करेगा। ये सुनकर मोर्टी की जान में जान आती है। लेकिन तभी नशे में धुत रिक बेहोश हो जाता है और फिर से न्यूट्रीनो बॉम्ब एक्टिवेट हो जाता है। 
 
मोर्टी फिर से बुरी तरह से घबरा जाता है और फिर यहीं पर रिक एंड मोर्टी का मोंटाज़ शुरू हो जाता है जो कि काफी इंटरेस्टिंग है और दो चार दफा तो आराम से देखा जा सकता है। तो इस तरह मोंटाज से पहले शो के क्रिएटर्स ने इस शो के दोनों लीड कैरेक्टर्स यानि रिक एंड मोर्टी को इस्टैब्लिश किया है। जहां रिक एक बेहद जीनियस लेकिन सनकी वैज्ञानिक है तो वहीं मोर्टी रिक का नाति है और वो भी साइंस में दिलचस्पी लेता है। हालंकि मोर्टी थोड़ा सा डरपोक भी है।

मोंटाज़ के बाद हमें दिखता है कि स्मिथ फैमिली एक साथ बैठकर डिनर कर रही है। मोर्टी के पापा जैरी स्मिथ के हाथ में एक आईपैड है और वो किसी सिंगिंग शो के नए एपिसोड के बारे में ज़िक्र कर रहे हैं। मोर्टी को अपने पापा की ये आदत ज़रा भी पसंद नहीं है। वो गुस्से में अपना मुंह अपनी प्लेट में दे मारता है। मोर्टी को इस तरह देखकर उसकी बहन समर और उसकी मां बेथ उससे पूछती हैं कि कहीं वो बीमार तो नहीं हैं। 
 
मोर्टी अपनी मां से बताता है कि वो पिछली रात सो नहीं पाया था। हालांकि वो ये नहीं बताता कि किस वजह से वो पिछली रात सो नहीं पाया था। लेकिन उसकी बहन समर बता देती है कि वो नाना रिक के साथ कहीं बाहर गया था। ये बात सुनकर मोर्टी के पापा जैरी स्मिथ काफी नाराज़ होते हैं। उन्हें ज़रा भी पसंद नहीं है कि उनका बेटा मोर्टी अपने नाना जैरी के साथ कहीं जाए या फिर उनके साथ वक्त बिताए। 
 
रिक उनसे कहता है कि ज़रूरी नहीं की हर रात सोया ही जाए क्योंकि इससे आपकी ज़िंदगी का आधा वक्त सोने में ही गुज़र जाता है। रिक की इस बात पर जैरी भड़कता है। लेकिन बेथ जैरी को चुप करा देती है। जैरी रिक से कहता है कि उसका बेटा मोर्टी अगर रिक के साथ घूमेगा तो फिर वो अपनी पढ़ाई कब पूरी करेगा।रिक कहता है कि समझदार लोगों के लिए स्कूल एकदम बकवास जगह है और मोर्टी बहुत समझदार है।

अगले शॉट में हमें हैरी हर्पसन हाई स्कूल की बिल्डिंग दिखाई जाती है। ये वही स्कूल है जहां मोर्टी पढ़ता है। हमें मोर्टी के मैथ टीचर मिस्टर गोल्डनफोल्ड नज़र आते हैं जो क्लास के स्टूडेंट्स से कुछ इज़ी मैथ के क्वेशचंस पूछते हैं। मोर्टी को छोड़कर बाकी सब मिस्टर गोल्डनफोल्ड के सवालों का सही जवाब देते हैं। 
 
दरअसल, मोर्टी जैसिका के ख्यालों में खोया रहता है और उसे कुछ भी पता नहीं है कि क्लास में क्या चल रहा है। इसी बीच मिस्टर गोल्डनफोल्ड कहते हैं कि आज वो बच्चों का मैथ टैस्ट लेने की बात कहते हैं जिससे सारे बच्चे उदास हो जाते हैं। लेकिन मिस्टर गोल्डनफोल्‍ड फिर भी टेस्ट पेपर्स क्लास में डिस्ट्रीब्यूट करा देते हैं। जैसे ही टेस्ट पेपर मोर्टी के हाथ में पहुंचता है उसे हलूशिनेशन होने लगते हैं। 
 
टेस्ट पेपर्स पर लिखे नंबर्स इधर-उधर घूमने लगते हैं। मोर्टी एक ऐसी जगह पहुंच जाता है जहां लगता है जैसे वो आसमान से गिर रहा है और उसके साथ नंबर्स भी गिर रहे हैं। जैसे ही मोर्टी सरफेस पर आकर गिरता है तो हमें दिखता है कि वहां चारों तरफ ढेर सारे नंबर्स पड़े हैं। इन्हीं नंबरों के बीच से निकलकर जैसिका आती है जो काफी सिडक्टिव वॉइस में मोर्टी से बात करती है। 
 
मोर्टी जैसिका को देखकर खुश हो जाता है। जैसिका मोर्टी को अपने बूब्स दिखाती है और उससे कहती है कि वो चाहती है कि मोर्टी इन्हें ज़ोर से दबाए। जैसिका मोर्टी से बताती है कि उसने अपने बूब्स को नाम दिया है लिटिल मोर्टीज़। फिर मोर्टी जैसिका के बूब्स को दबाता भी है। जैसिका काफी मदहोश हो जाती है और साथ ही मोर्टी भी मदहोश हो जाती है। 
 
तभी शॉट चेंज होता है और हमें दिखाया जाता है कि मोर्टी की आंखें बंद है और वो जैसिका के बूब्स नहीं, मैथ टीचर मिस्टर गोल्डनफोल्ड की छाती दबा रहा होता है। मिस्टर गोल्डनफोल्ड मोर्टी से हटने के लिए कहते हैं। लेकिन मोर्टी अब भी जेसिका के ख्याल में खोया है। वहीं कहीं ना कहीं मिस्टर गोल्डनफोल्ड भी मोर्टी की इस हरकत को एंजॉय कर रहे हैं। और तभी स्कूल की बैल बज जाती है।

अगले शॉट में हमें दिखाया जाता है मोर्टी अपनी कैबिनेट के पास खड़ा है। तभी वहां फ्रैंक आ जाता है जो कि स्कूल का दादा है और वो मोर्टी को ज़रा भी पसंद नहीं करता। फ्रैंक फिर से मोर्टी को बुली करता है और उसे चाकू दिखाता है। फ्रैंक मोर्टी पर चाकू का वार करने ही वाला होता है कि तभी अचानक वो फ्रीज़ हो जाता है। पता चलता है कि मोर्टी की मदद के लिए उसके ग्रैंडपा रिक ने फ्रैंक को फ्रीज़ कर दिया है। ग्रैंडपा रिक मोर्टी को बताते हैं कि उन्हें एक दूसरे डाइमेंशन में जाने के लिए किसी साथी की ज़रूरत है। लेकिन मोर्टी रिक से कहता है कि वो स्कूल नहीं छोड़ सकता। 
 
मगर जब रिक मोर्टी से ज़्यादा इंसिस्ट करता है तो मोर्टी रिक के साथ चलने के लिए तैयार हो जाता है। मोर्टी रिक से कहता है कि फ्रैंक को अनफ्रीज़ कर देना चाहिए। लेकिन रिक कहता है कि वो ये काम बाद में करेगा। और रिक मोर्टी को अपने साथ ले जाता है। तभी मोर्टी की बहन समर वहां आ जाती है। समर फ्रैंक को पसंद करती है। वो फ्रैंक से बात करना चाहती है। लेकिन तभी जमा हुआ फ्रैंक ज़मीन पर गिरता है और टुकड़े टुकड़े हो जाता है। ये देखकर समर बुरी तरह हैरान रह जाती है और ज़ोर से चिल्लाती है।

अगले शॉट में हमें दिखता है कि बेथ यानि समर और रिक की मां एक घोड़े की सर्जरी कर रही है। दरअसल, बेथ एक प्रोफेशनल एनिमल सर्जन है। लेकिन तभी वहां बेथ का पति जैरी आ जाता है। बेथ उसे वहां देखकर हैरान है। जैरी बेथ को बताता है कि उसे एक घंटा फ्री टाइम मिला है इसलिए वो बेथ के साथ लंच करना चाहता है। बेथ जैरी से पूछती है कि क्या वो किसी और ज़रूरी काम से यहां आया है। जैरी बताता है कि वो सिर्फ लंच करने के इरादे से यहां आया है। बैथ जैरी को बताती है कि वो फिलहाल बिज़ी है और उसके साथ लंच पर नहीं आ सकती। 
 
जैरी वहां से जाने लगता है तभी वो एक नर्सिंग होम का ब्रोशर ज़मीन पर गिराकर बेथ से कहता है कि क्यों ना बेथ के पापा यानि साइंटिस्ट रिक को इस नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया जाए। अगले शॉट में हमें दिखता है कि रिक मोर्टी को अपने साथ डाइमेंशन थर्टी थ्री सी में ले जाता है। दरअसल, रिक यहां एक खास पेड़ की तलाश में आया है जिसे मेगा ट्री कहा जाता है और वो केवल इस डाइमेंशन में पैदा होता है। रिक मोर्टी को बताता है कि उसे अपनी रिसर्च के लिए मेगा ट्री के फल और बीज चाहिए। 
 
मोर्टी रिक को बताता है कि उसे घबराहट हो रही है। रिक मोर्टी को शांत करने की कोशिश करता है। रिक मोर्टी से बताता है कि वो अपने जीवन में जाने कितनी खतरनाक मुसीबतों में फंसा है। लेकिन वो हमेशा बहादुरी से इन मुसीबतों का सामना करता है। तभी वहां पर उस डाइमेंशन का एक खतरनाक क्रिएचर आ जाता है जिसे देखकर रिक ज़ोर से भागता है। रिक के पीछे मोर्टी भागता है और इन दोनों के पीछे वो खतरनाक क्रिएचर भागता है।

अगले शॉट में दिखाया जाता है कि रिक और मोर्टी उस क्रिएचर से बचकर निकलने में कामयाब हो गए हैं और पैदल कहीं जा रहे हैं। यहां रिक मोर्टी से कहता है कि ये एक दूसरी टाइमलाइन जिसमें हर चीज़ हमेशा फ्रैश रहती है। मोर्टी रिक से कहता है कि उसे देर हो रही है और वो वापस स्कूल जाना चाहता है। लेकिन रिक उसे एक दूसरा क्रिएचर दिखाता है और कहता है कि स्कूल में मोर्टी को ये सब देखने को नहीं मिलेगा। मोर्टी कहता है कि यहां कई खतरनाक राक्षस जैसे जानवर हैं और इसलिए वो यहां से जाना चाहता है। 
 
तभी रिक मोर्टी को वो पेड़ दिखाता है जिसके फल और बीज की उसे ज़रूरत है। रिक मोर्टी से कहता है कि उसे मेगा ट्री का वो फल तोड़ना है। वो मोर्टी को एक खास तरह के जूते देता है जिनकी मदद से किसी भी तरह के सर्फेस पर चला जा सकता है। मोर्टी रिक की बात पूरी सुने बिना ही उन जूतों को पहनकर पहाड़ी पे चलकर नीचे उतरने की कोशिश करता है और कई फीट नीचे आकर गिर जाता है। रिक चिल्लाते हुए कहता है कि इन जूतों को पहनकर ऑन करना होता है तब ये काम करते हैं।

अगले शॉट में हम जैरी और बेथ को बहस करते देखते हैं। बेथ कहती है कि वो अपने पापा को किसी नर्सिंग होम या पागलखाने में भर्ती नहीं कराएगी। जबकी जैरी बेथ से कहता है कि उसके पापा की वजह से उनके बेटे मोर्टी पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। तभी वहां पर डेविन आ जाता है और वो बेथ से पूछता है कि क्या सब कुछ ठीक है या नहीं। 
 
जैरी डेविन को ज़रा भी पसंद नहीं करता। वो झटके से दरवाज़ा बंद कर देता है। बेथ जैरी से कहती है कि उसके पिता रिक के आने के बाद कम से कम उनके बेटे मोर्टी का एक दोस्त तो बना है। बेथ की इस बात पर जैरी भी सोच में पड़ जाता है क्योंकि कहीं ना कहीं उसे भी बेथ की ये बात सही लगी है। तभी फोन बजता है और बेथ फोन उठाती है। ये फोन मोर्टी के स्कूल से है और फोन करने वाला स्कूल का प्रिंसिपल है। वो जैरी और बेथ को स्कूल आने के लिए कहता है।

दूसरी तरफ दूसरे डाइमेंशन में पहाड़ से गिरा मोर्टी दर्द के मारे बुरी तरह से कराह रहा है। उसके पैर बुरी तरह से ज़ख्मी हैं। उसके पैरों की हड्डियां टूट चुकी हैं। मोर्टी रिक से कहता है कि उसे बहुत दर्द हो रहा है और उसे मदद की फौरन ज़रूरत है। रिक मोर्टी की मदद के लिए किसी दूसरे डाइमेंशन में जाता है और कुछ देर बाद अपने हाथ में एक इंजेक्शन लेकर लौटता है। रिक वो इंजेक्शन मोर्टी के पैरों में लगाता है। इंजेक्शन लगते ही मोर्टी एकदम पहले की तरह फिट हो जाता है। रिक मोर्टी से मेगा ट्री पर चढ़कर फल लाने के लिए कहता है। इस बार मोर्टी शूज़ को ऑन करके पेड़ पर चढ़ता है और एक फल तोड़कर रिक को दे देता है। 
 
रिक वो फल देखता है और मोर्टी को बताता है कि उसकी इंटरडाइमेंशनल पोर्टल डिवाइस जिसे वो पोर्टल गन भी कहता है वो पूरी तरह से डिस्चार्च हो चुकी है और अब वो इस डाइमेंशन में फंस चुके हैं। अब वो यहां से नहीं निकल पाएंगे। ये सुनकर मोर्टी काफी ज़्यादा पैनिक हो जाता है। वो रिक से पूछता है कि कोई तो रास्ता होगा अपनी दुनिया में वापस जाने का। 
 
रिक उसे बताता है कि एक रास्ता है। अगर मोर्टी उस फल के बीज के टुकड़ों को अपने पिछवाड़े में काफी अंदर तक घुसा ले तो वो दोनों अपनी दुनिया में वापस पहुंच सकते हैं। मोर्टी अब और भी ज़्यादा परेशान हो जाता है। मोर्टी रिक से पूछता है कि तुम ये बीज अपने पिछवाड़े में क्यों नहीं घुसा सकते। रिक मोर्टी को बताता है कि वो कई दफा ये कर चुका है और चूंकि मोर्टी यंग है तो उसके लिए ये आसान होगा।

अगले शॉट में हमें फिर से हैरी हर्पसन हाई स्कूल दिखाया जाता है। मोर्टी के पेरेंट्स को प्रिंसिपल ने स्कूल में बुलाया है और वो उन्हें बताता है कि पूरे महीने मोर्टी ने केवल 7 घंटे ही स्कूल अटैंड किया है। बेथ प्रिसिंपल से कहती है कि उन्होंने बताया क्यों नहीं। प्रिंसिपल कहता है कि उसने मोर्टी के नाना को सब बताया था। इस पर जैरी बेथ पर भड़कता है और वो कहता है कि उसने कहा था कि रिक उनके बेटे की लाइफ बर्बाद कर रहा है। दूसरी तरफ मोर्टी जिस डाइमेंशन में है वो वहां के निवासियों के बीच पहुंचता है जो देखने में इंसानों के जैसे बिल्कुल भी नहीं हैं। वो दिखने में काफी अजीब हैं। 
 
मोर्टी एक लाइन में खड़ा हो जाता है जहां उसके ग्रैंडपा रिक पहले से खड़े हैं। वो मोर्टी से पूछते हैं कि क्या उसने वो बीज अपने पिछवाड़े में घुसाए। मोर्टी हां कहता है। रिक कहता है कि अब उनकी ताकत काफी ज़्यादा बढ़ जाएगी क्योंकि वो बीज काफी शक्तिशाली थे। 
 
लाइन में लगे रिक एंड मोर्टी का जैसे ही नंबर आता है तो एक सिक्योरिटी गार्ड उनसे एक मशीन से होकर गुज़रने के लिए कहता है। रिक मना करता है लेकिन वो सिक्योरिटी गार्ड ज़बरदस्ती करता है। रिक और मोर्टी उसे धक्का देकर भागने लगते हैं। वो सिक्योरिटी गार्ड अलार्म बजा देता है और फिर कई दूसरे सिक्योरिटी गार्ड्स रिक और मोर्टी का पीछा करने लगते हैं। वो सब के सब हथियारों से लैस हैं। 
 
एक जगह जाकर रिक मोर्टी के हाथ में एक बंदूक दे देता है और खुद कंप्यूटर पर कुछ करने लगता है। मोर्टी और उन सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच गोलियां चलने लगती हैं। कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स मारे जाते हैं। आखिरकार रिक उस कंप्यूटर को खोलने में कामयाब हो जाता है और वो मोर्टी को लेकर इंटर डाइमेंशनल पोर्टल में घुस जाता है। ये दोनों उस दूसरे डाइमेंशन से अर्थ पर सीधे मोर्टी के स्कूल में आकर गिरते हैं। 
 
मोर्टी यहां अपनी क्रश जैसिका के पास गिरता है। जैसिका मोर्टी से थोड़ा इंप्रैस हो जाती है और वो उससे बात करने लगती है। तभी रिक मोर्टी को अपने साथ खींचकर ले जाता है। वो मोर्टी से कहता है कि उसे जल्द से जल्द अपने पिछवाड़े से वो बीज बाहर निकालने होंगे। लेकिन यहां उनका सामना मोर्टी के माता-पिता जैरी और बेथ से होता है जो प्रिसिंपल के साथ खड़े हैं। जैरी और बेथ को देखकर रिक दिखावा करता है कि वो मोर्टी की एजुकेशन को लेकर सीरियस है और वो मोर्टी को डांटता भी है।

इसके बाद वाले शॉट में हमें दिखाया जाता है कि जैरी रिक का सामान पैक कर रहा है। वो हमेशा से रिक को अपने घर से बाहर निकालना चाहता था। बेथ जो कि अपने पापा रिक से बेहद प्यार करती है अब वो भी जैरी के सामने मजबूर है। बेथ रिक को बताती है कि वो उसे एक नर्सिंग होम भेज रहे हैं। रिक मना करता है। 
 
मोर्टी भी रिक को सपोर्ट करता है। लेकिन मोर्टी के डैड जैरी मानने के लिए तैयार नहीं हैं। वो मोर्टी से कहते हैं कि तुम दूसरे बच्चों की तुलना में कमज़ोर हो। इस दुनिया के हिसाब से स्मार्ट बनने के लिए तुम्हें स्कूल अटैंड करना पड़ेगा। लेकिन रिक तुम्हें स्कूल अटैंड नहीं करने देता। इसलिए रिक को यहां से जाना ही होगा। 
 
तभी रिक मोर्टी से कहता है कि अपने पेरेंट्स को पाई का स्क्वायर रूट बताओ। मोर्टी तुरंत बता देता है। उसके पेरेंट्स हैरान रह जाते हैं। रिक मोर्टी से थरमोडाइनामिक्स का पहला नियम बताने के लिए कहता है। मोर्टी वो भी बता देता है। तब रिक जैरी और बेथ से कहता है कि मोर्टी बेहद जीनियस बच्चा है। स्कूल में ऐसे बच्चे कुछ नहीं कर पाते लेकिन ये बच्चे बहुत स्मार्ट होते हैं। 
 
भविष्य में मोर्टी उसकी ही तरह साइंस में बड़े काम करेगा। रिक की ये बातें सुनकर जैरी और बेथ अपना इरादा बदल देते हैं और वो रिक को अपने घर में रहने की इजाज़त दे देते हैं। लेकिन वो कहते हैं कि मोर्टी को स्कूल तो जाना ही पड़ेगा। ये कहकर जैरी और बेथ वहां से चले जाते हैं। 
 
मोर्टी रिक से कहता है कि उसे नहीं मालूम था कि रिक के साथ रहकर वो स्मार्ट बनता जा रहा है। रिक कहता है कि तुम बिल्कुल भी स्मार्ट नहीं बने हो। ये उन बीजों का असर है जो तुम्हारे पिछवाड़े में काफी देर तक रहे थे। और उनका एक साइड इफैक्ट ये है कि तुम्हारे ब्रेन के कुछ फंक्शन 72 घंटों तक के लिए रुक जाएंगे। इसी के साथ मोर्टी पर उन बीजों का साइड इफैक्ट शुरू भी हो जाता है। वो ज़मीन पर गिर जाता है और तड़पने लगता है। 
 
रिक मोर्टी से कहता है कि सच तो ये है कि तुम उतने ही बेवकूफ हो जितना कि तुम्हारे माता-पिता तुम्हें समझते हैं। लेकिन इन बीजों की वजह से तुम कुछ देर के लिए स्मार्ट बने तो तुम्हारे माता-पिता ने मुझे सही नज़रों से देखना शुरू कर दिया। इसलिए अब हम हमेशा ये बीज लेने जाया करेंगे और इन्हें तुम्हारे पिछवाड़े में घुसाया करेंगे। रिक कहता है कि ये दुनिया बेवकूफों से भरी है। केवल रिक और मोर्टी ही एक दूसरे के दोस्त हैं। एक दूसरे के सच्चे दोस्त। इसी के साथ उनके गैराज का दरवाज़ा बंद होता है और रिक एंड मोर्टी का पायलट एपिसोड खत्म हो जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography

Priya Rajvansh | Heer Ranjha Movie की Beautiful Actress जिसका बेरहमी से Murder कर दिया गया | Biography