Aliya Kapoor Grand Daughter of Shashi Kapoor | शशि कपूर की खूबसूरत पोती आलिया कपूर
Aliya Kapoor. आप शायद इन्हें नहीं जानते हों। लेकिन ये हिंदी सिनेमा के एक बहुत बड़े परिवार की लाडली हैं। दिखती किसी विदेशी जैसी हैं। लेकिन हैं पूरी तरह से भारतीय।
खानदान में इनके एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स थे और हैं। लेकिन आलिया ग्लैमर की चकाचौंध वाली दुनिया से कोसों दूर सादगी में अपनी ज़िंदगी गुज़ारती हैं।
| Aliya Kapoor Grand Daughter of Shashi Kapoor - Photo: Social Media |
अब तक आप ये अंदाज़ा तो लगा चुके ही होंगे कि ये किस बॉलीवुडिया खानदान से ताल्लुक रखती हैं। अगर आप कपूर खानदान सोच रहे हैं तो एकदम सही सोच रहे हैं जनाब।
क्योंकि ये हैं कपूर खानदान का बहुत बड़ा नाम रह चुके मरहूम शशि कपूर जी की पोती आलिया कपूर।
आज Aliya Kapoor को थोड़ा सा जानते हैं। थोड़ा सा इसलिए क्योंकि Aliya Kapoor खुद को लाइम लाइट से हमेशा दूर रखती हैं। और ये थोड़ा भी ज़्यादा से ज़्यादा जानना ज़रूरी इसलिए है क्योंकि Shashi Kapoor को चाहने वाले लाखों लोगों को उनकी पोती की खैर-खबर तो पता होनी चाहिए ना।
कौन हैं Aliya Kapoor के Parents
जैसा कि आप जानते ही होंगे कि शशि कपूर ने जैनिफर कैंडल से शादी की थी जिनसे उनके तीन बच्चे हुए थे। दो बेटे कुणाल कपूर और करन कपूर। व एक बेटी संजना कपूर जो अब संजना थापर बन चुकी हैं।
आलिया शशि कपूर के छोटे बेटे करण कपूर की बेटी हैं। आलिया की मां का नाम है लोर्ना कपूर जो कि कनाडा मूल की हैं। आलिया का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम है ज़ाक कपूर।
पिता Karan Kapoor भी कर चुके हैं एक्टिंग
करण कपूर और लोर्ना कपूर ने सन 1978 में शादी की थी। लोर्ना का असली नाम लोर्ना टार्लिंग था। हालांकि सन 1993 में लोर्ना और करण ने तलाक ले लिया था।
अगर आप करण कपूर को जानते होंगे तो आपको पता होगा कि करण कपूर एक प्रोफेशनल मॉडल थे। उसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आज़माया था।
वो सल्तनत और लोहा जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। लेकिन जल्द ही करण कपूर को इस बात का अहसास हो गया कि एक्टिंग में उनका सिक्का जमेगा नहीं।
एक दिन करण ने एक्टिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और बन गए प्रोफेशनल फोटोग्राफर। इन दिनों करण लंदन में रहते हैं और वहीं पर आलिया और उनका छोटा भाई ज़ाक भी रहते हैं।
लंदन में रहती हैं Aliya Kapoor
आलिया का ज़्यादातर वक्त लंदन में ही गुज़रता है। लेकिन बताया जाता है कि आलिया का अपने कज़िन्स रणबीर, करिश्मा और करीना से बड़ा गहरा रिश्ता है।
सैफ और करीना के बेटे तैमूर की फर्स्ट बर्थडे पार्टी में जब सारा कपूर परिवार शामिल हुआ था तब आलिया भी पटौदी हाउस पहुंची थी।
आलिया की तस्वीरें अक्सर उनके पापा करण कपूर ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। आलिया के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारियां नहीं हैं।
हमें बस इतना ही पता चल पाया है कि आलिया की एजुकेशन लंदन से ही हुई है और वो स्विमिंग चैंपियन हैं। वो अक्सर अपनी फैमिली से मिलने भारत आती रहती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें