Rick And Morty S01EP02 Lawnmower Dog |" Hindi Explanation
Rick And Morty S01EP02 Lawnmower Dog. Hindi Explanation. रिक एंड मोर्टी के सीज़न वन के दूसरे एपिसोड का नाम है लॉनमोअर डॉग। एपिसोड शुरू होता है मोंटाज से जो कि देखने लायक है और चार पांच दफा ज़रूर देखना चाहिए। मोंटाज के बाद पहले सीन में हमें स्मिथ फैमिली का घर दिखाया जाता है। अगले शॉट में जैरी सोफे पर बैठा टीवी देख रहा है। बराबर वाले सोफे पर समर लेटी है और वो मोबाइल चला रही है।
![]() |
| Rick And Morty S01EP02 Lawnmower Dog - Photo: Social Media |
इनका पालतू कुत्ता जिसका नाम स्नफल है वो जैरी के सामने आकर पूंछ हिलाने लगता है। कुत्ता बड़ी उम्मीद के साथ जैरी को देख रहा है। दरअसल वो चाहता है कि ये लोग टीवी और मोबाइल छोड़कर उसके साथ खेलें। जैरी कुत्ते को देखता है और कुछ बड़बड़ाता है। कुत्ते की तरफ से कोई रिएक्शन ना मिलने पर जैरी वहां से उठकर चला जाता है।
जैरी कुत्ते से पूछता है कि क्या वो बाहर जाना चाहता है। कुत्ता बाहर तो जाना चाहता है। लेकिन वो चाहता है कि ये लोग भी उसके साथ बाहर चलें और खेलें। हालांकि बेज़ुबान कुत्ता ये बात इन लोगों को समझा नहीं पाता। जैरी वापस आकर सोफे पर बैठ जाता है। तभी कुत्ता जैरी के सामने ही घर के कार्पेट पर पेशाब कर देता है।
कुत्ते को पेशाब करते देखकर जैरी बहुत गुस्सा होता है। तभी मोर्टी वहां दौड़ता हुआ आता है। वो अपने पापा जैरी से उनके नाराज़ होने की वजह पूछता है। जैरी मोर्टी को कुत्ते की हरकत के बारे में बताता है। चूंकि मोर्टी कुत्ते को बहुत चाहता है तो वो अपने पिता जैरी से कहता है कि इस मासूम ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।
लेकिन जैरी का गुस्सा शांत नहीं होता। वो कुत्ते का मुंह पकड़कर उसी के पेशाब में रगड़ देता है। तभी वहां मोर्टी के नाना और इस शो का मेन हीरो रिक आ जाता है। वो मोर्टी को अपने साथ कहीं ले जाना चाहता है। रिक का दामाद यानि मोर्टी के पापा जैरी स्मिथ रिक से पूछते हैं कि क्या तुम कोई ऐसा डिवाइस बना सकते हो जिससे ये कुत्ता स्मार्ट हो जाए और घर के कामों में उनकी मदद कर सके।
दरअसल, जैरी को पता है कि उसकी पत्नी बेथ के पिता रिक सांशेज एक साइंटिस्ट हैं और कई साइंटिफिक डिवाइस बनाते रहते हैं। रिक जैरी को समझाता है कि कुत्ते को स्मार्ट बनाना ठीक नहीं होगा। तब जैरी रिक से कहता है कि अगर उसे इस घर में रहना है और मोर्टी के साथ मिलकर अपने साइंस एक्सपैरिमेंट्स करने हैं तो उसे इस कुत्ते को स्मार्ट बनाना ही होगा ताकि ये कुत्ता घर में काम आ सके।
जैरी की ये बात सुनकर रिक अपनी लैब से एक डिवाइस उठाकर लाता है। और फिर उस डिवाइस को स्नफल को पहना देता है। उस डिवाइस को पहनकर स्स्नफल वाकई में स्मार्ट हो जाता है। रिक उसे जो करने के लिए कहता है वो वही करने लगता है। जैरी को ये सब दिखाकर रिक मोर्टी को साथ ले वहां से निकल जाता है। जबकी जैरी और उसकी बेटी समर कुत्ते को देखकर अब भी शॉक्ड हैं।
अगले सीन में रिक मोर्टी को एक पेन ड्राइव जैसी डिवाइस दिखाता है। मोर्टी उससे पूछता है कि ये क्या है तो रिक मोर्टी को बताता है कि इस डिवाइस को अगर किसी के कान में लगा दिया जाए तो फिर उसके ड्रीम में एंटर किया जा सकता है। रिक कहता है कि इंसैप्शन मूवी से उसने ये डिवाइस बनाने की प्रेरणा ली थी।
दरअसल, रिक के सामने मोर्टी अक्सर इंसैप्शन मूवी की तारीफ करता रहता था। रिक मोर्टी को बताता है कि आज रात वे दोनों मोर्टी के मैथ्स टीचर मिस्टर गोल्डनफोल्ड के घर जाएंगे और इस डिवाइस की मदद से मिस्टर गोल्डनफोल्ड के ड्रीम्स में जाकर मोर्टी को मैथ्स में ए ग्रेड दिलाने की कोशिश करेंगे।
मोर्टी रिक से कहता है कि जितना टाइम तुमने ये डिवाइस बनाने में लगाया है उतने टाइम में तुम मुझे होमवर्क करा सकते थे। रिक मोर्टी से कहता है कि होमवर्क एक फिज़ूल चीज़ है। होमवर्क की फिक्र करना छोड़ो और अपने मैथ्स टीचर के ड्रीम्स में घुसने की तैयारी करो। इसके बाद रिक मोर्टी को अपनी स्पेस कार में बैठाकर कहीं चल देता है।
अगले सीन में हमें एक घर दिखाया जाता है। ये घर मोर्टी के मैथ्स टीचर मिस्टर गोल्डनफोल्ड का घर है। मिस्टर गोल्डनफोल्ड सोफे पर लेटे हुए टीवी देख रहे हैं। और फिर टीवी देखते-देखते ही सो जाते हैं। रिक और मोर्टी खिड़की के रास्ते उनके घर में घुस आते हैं। इसके बाद रिक एक डिवाइस मिस्टर गोल्डनफोल्ड के कान में लगाता है और एक-एक डिवाइस अपने और मोर्टी के कान में लगाता है।
डिवाइस लगते ही ये सब सो जाते हैं और मिस्टर गोल्डनफोल्ड के ड्रीम में आ जाते हैं। सपने में मिस्टर गोल्डनफोल्ड किसी फ्लाइट में सफर कर रहे होते हैं तो रिक और मोर्टी एक फ्लाइट में ही आ जाते हैं। मिस्टर गोल्डनफोल्ड यहां एयरहोस्टेस के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखाए जाते हैं।
तभी रिक कोल्डड्रिंक की बोतल अपने कोट में छुपा लेता है और वो इस तरह प्रिटेंड करता है जैसे कि उसने अपने कोट के नीचे बम छिपा रखा है। जबकी मोर्टी एक कपड़े को अपने सिर के चारों तरफ इस तरह लपेट लेता है जैसे वो कोई हिजाब पहने मुस्लिम महिला हो।
रिक ज़ोर से चिल्लाते हुए कहता है कि इस प्लेन पर अब उकना कब्ज़ा है। अगर मोर्टी को मैथ्स में ए ग्रेड नहीं दिया गया तो वो इस प्लेन को 9/11 की तरह उड़ा देंगे। रिक और मोर्टी का सामना करने मिस्टर गोल्डनफोल्ड आगे आते हैं। पहले मिस्टर गोल्डनफोल्ड इन दोनों पर प्लेन में मिलने वाले स्नैक्स से अटैक करते हैं। उसके बाद अचानक ये राइफल निकाल लेते हैं।
मिस्टर गोल्डनस्मिथ के हाथों में दो राइफल्स देखकर पूरे प्लेन में खलबली मच जाती है। वो रिक और मोर्टी की तरफ फायर ओपन कर देते हैं। रिक मोर्टी से कहता है कि उसे नहीं पता था कि मैथ्स का एक मामूली सा टीचर मिस्टर गोल्डनफोल्ड इतना खतरनाक भी हो सकता है।
इसे रोकने के लिए हमें कुछ ऐसा करना होगा कि ये नींद से जाग जाए। रिक मोर्टी से ये भी बताता है कि अगर ये दोनों किसी के सपने में मारे जाते हैं तो ये असलियत में भी मारे जाएंगे। ये सुनकर मोर्टी का बुरा हाल हो जाता है। मोर्टी रिक से कहता है कि बच्चे की तरह रोने से बेहतर है कि वो खुद को गोली लगने से बचाए।
सीन चेंज होता है और हमें जैरी और बैथ नज़र आते हैं। समर अपने मोबाइल से स्नफल का वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। स्नफल को जो भी कमांड ये लोग दे रहे हैं स्नफल वो ठीक वैसा ही कर रहा है। जैरी कहता है कि वो यही चाहता था कि ये कुत्ता एकदम स्मार्ट बन जाए। इस सब से बेथ बिल्कुल नाखुश है और आखिरकार वो वहां से चली जाती है।
स्नफल समर की तरफ देखकर कुछ कहने की कोशिश करता है। स्नफल को ऐसा करते देख समर और जैरी हैरान रह जाते हैं। उन्हें अंदाज़ा हो जाता है कि स्नफल उनसे कुछ कहना चाहता है। स्नफल बार बार कुछ बोलने की कोशिश करता है लेकिन जैरी और समर उसके सामने बेवकूफों की तरह हरकत करते हैं।
ये देखकर स्नफल डिसअपॉइन्ट हो जाता है। वो वहां से जाने लगता है। तभी वो अपने आपको शीशे में देखता है। वो वहीं बैठकर खुद को और अपने सिर पर लगे उस डिवाइस को देखने लगता है। स्नफल उस डिवाइस पर अपना पंजा फेर रहा होता है कि उस डिवाइस का एक हिस्सा खुल जाता है।
चूंकि स्नफल अब एक स्मार्ट डॉग है तो वो समझ जाता है कि इस डिवाइस में कुछ बैटरियां और लगाई जा सकती हैं। वो रिक की लैब में जाता है और बैटरियों को देखने लगता है। सीन चेंज होता है और मिस्टर गोल्डनफोल्ड अब भी दोनों हाथों से राइफल चला रहे हैं। प्लेन में हर तरफ गोलियों के निशान नज़र आ रहे हैं। रिक मिस्टर गोल्डनफोल्ड से कहता है कि वो बात करना चाहता है।
मिस्टर गोल्डनफोल्डन रिक से कहते हैं कि मैं तुमसे बात क्यों करूं। रिक कहता है कि हम दोनों समझदार हैं और तभी रिक उस एयरहोस्टेस को पकड़ लेता है जिसके साथ मिस्टर गोल्डनफोल्ड फ्लर्ट कर रहे थे। रिक उसे ह्यूमन शील्ड की तरह यूज़ करता है।
उस एयरहोस्टेट को देखते ही मिस्टर गोल्डनफोल्ड दोनों राइफल ज़मीन पर गिरा देते हैं और रोने लगते हैं। उनके साथ-साथ प्लेन में सवार दूसरे पैसेंजर्स भी चिल्लाते हैं और इन सब को चिल्लाते देखकर मोर्टी भी चिल्लाने लगता है। तब रिक मोर्टी से कहता है कि मिस्टर गोल्डनफोल्ड अपनी सबकॉन्शियस में पैनिक हो रहे हैं और ये एक बुरी खबर है। तभी प्लेन में सवार एक पैसेंजर हवा में ही प्लेन का दरवाज़ा लात मारकर खोल देता है।
दरवाज़ा खुलते ही प्लेन से सारी चीज़ें और लोग तेज़ रफ्तार से बाहर हवा में जाने लगते हैं। रिक और मोर्टी भी प्लेन से बाहर खिंच जाते हैं। दोनों हवा से ज़मीन पर गिरने लगते हैं। रिक मोर्टी से कहता है कि देखो मिसेज पैनकेक के पास एक पैराशूट है। मिसेज पैनकेक उसी एयरहोस्टेस का नाम है जिसके साथ मिस्टर गोल्डनफोल्ड फ्लर्ट करते हैं। ये दोनों हवा में डाइव लगाकर मिसेज पैनकेक को कपड़ लेते हैं।
तभी मिसेज पैनकेक का पैराशूट खुल जाता है और ये तीनों पैराशूट के ज़रिए नीचे आने लगते हैं। तभी मोर्टी देखता है कि इनका पैराशूट जिस जगह लैंड होने वाला है वहां मिस्टर गोल्डनफोल्ड ने आग की एक भट्टी लगाकर रखी है। दरअसल, इनके नीचे आने से पहले ही गोल्डनफोल्ड ने उस प्लेन को लैंड करा दिया था जिसमें ये सब सफर कर रहे थे।
अब गोल्डनफोल्ड इन्हें जान से मारना चाहता है और उसने ही ये आग की भट्टी और भट्टी के चारों तरफ एक मैकेनिकल शिकंजा लगाया है। रिक को एक आइडिया आता है। वो मोर्टी से कहता है कि चूंकि इस वक्त ये पैराशूट से नीचे आ रहे हैं तो इनकी रफ्तार धीमी है।
अगर ये मिसेज पैनकेक के ड्रीम में चलें जाएं तो हर चीज़ धीमी हो जाएगी और इन्हें इस प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए काफी टाइम मिल जाएगा। इसके बात रिक मिसेज पैनकेक को थप्पड़ मारकर बेहोश कर देता है और एक डिवाइस उनके कान में लगा देता है। ये दोनों मिसेज पैनकेक के ड्रीम में चले जाते हैं।
ये एक ऐसी जगह है जहां पर हर चीज़ बहुत सिडक्टिव और सेंशुअल है। मोर्टी रिक से कहता है कि ये कितनी अजीब जगह है। यहां वे देखते हैं कि मिसेज पैनकेक एक भड़काऊ सी ड्रैस पहनकर एक बौने को हंटर से पीट रही हैं। मोर्टी कहता है कि वो अभी जाकर मिसेज पैनकेक से कहेगा कि वो जल्दी से जाग जाएं और मिस्टर गोल्डनफोल्ड से कहें कि हमें ना मारें।
तब रिक मोर्टी से कहता है कि किसी के ड्रीम में आकर हम नहीं कह सकते कि उसे क्या करना है। हम केवल उसे वो करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं जो हम उससे कराना चाहते हैं। ये कहकर रिक अपने कपड़े उतार देता है और कुछ बौनों का हाथ पकड़कर उनके साथ चला जाता है।
रिक के जाते ही एक अजीब सा क्रिएचर वहां आता है और वो मोर्टी के शरीर पर इस तरह हाथ फेरने लगता है जैसे वो मोर्टी को सैड्यूस करना चाहता हो। ये क्रिएचर दरअसल एक फीमेल है। इसके बाद और भी कई क्रिएचर वहां आ जाते हैं और मोर्टी वहां से भाग जाता है। भागता हुआ मोर्टी एक बिकनी वाली लड़की के पास पहुंचता है।
तभी वो लड़की मोर्टी की तरफ मुड़ती है और उसे देखते ही मोर्टी भौंचक्का रह जाता है। वो लड़की मोर्टी की बहन समर है। समर मोर्टी के सामने कई उत्तेजक और मादक हरकतें करती है। मोर्टी समर से दूर जा रहा होता है कि तभी वहां रिक आ जाता है। एक बौने ने रिक को जंजीरों में बांध रखा है।
रिक मोर्टी से कहता है कि वो नॉर्मल बिहेव करे। इस तरह बिहेव करने से यहां के माहौल में खलल पड़ रहा है। मोर्टी उसे समर के बारे में बताता है। समर को देखकर रिक कहता है कि हो ना हो मिस्टर गोल्डनफोल्ड समर को लेकर कोई गंदी सोच रखते हैं। तभी हमें समर यहां पर दिखाई दी है।
समर उन दोनों के साथ भी गंदी हरकत करती है। समर की इस हरकत का असर रिक पर भी गहरा होता है और वो भी उससे कपड़े पहनने के लिए कहता है। इससे वहां अफरा-तफरी मच जाती है। तभी एक सैंटोर वहां आता है। आधा घोड़े और आधे इंसान के शरीर वाले को सैंटोर कहा जाता है।
वो सैंटोर उन्हें बताता है कि ये यहां के लोगों का प्लैज़र चैंबर है और यहां पर किसी भी तरह का खलल डालने पर मौत की सज़ा दी जाती है। इसी के साथ वो सैंटोर उन पर हमला कर देता है। लेकिन रिक किसी तरह उसके हमले से बचकर उसे बेहोश कर देता है और उसके कान में एक ड्रीम डिवाइस लगा देता है। इस तरह रिक और मोर्टी उस सैंटोर के ड्रीम में चले जाते हैं।
इस ड्रीम में सैंटोर बहुत डरा हुआ खड़ा है। ये एक बेहद डरावनी सी जगह है। मोर्टी इस जगह को देखकर परेशान हो जाता है। तभी एक शख्स, जिसके नाखून किसी तेज़धार चाकू जैसे हैं, वो दीवारों पर अपने नाखूनों को घिसता है जिससे चिंगारियां पैदा होती है। इस शख्स का नाम स्कैरी टैरी है और इसका काम लोगों को डराना है। ये हर किसी को जान से मारने के लिए दौड़ाता रहता है। वो कहता है कि यू कैन रन बट यू कांट हाइड।
सीन चेंज होता है और हमें स्नफल दिखाई देता है जो जैरी और समर के सामने कुछ नए डिवाइसेज़ से लैस होकर आता है। समर और जैरी स्नफल को इस तरह देखकर हैरान हैं। वो जानना चाहते हैं कि आखिर चल क्या रहा है। एक डिवाइस की मदद से रोबोटिक लैंग्वेज में बोलते हुए स्नफल कहता है कि उसने खुद को बेहतर बना लिया है। क्या अब इंसान उसे समझ पा रहे हैं। क्योंकि वो चाहता है कि इंसान उसे समझें।
समर स्नफल का वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। स्नफल के नए मैकेनिकल डिवाइस में एक हथियार भी लगा है जिसे वो जैरी और समर को दिखाकर आगाह भी करता है। स्नफल के इस नए डिवाइस को देखकर जैरी का उसे स्मार्ट बनाने का भूत उतरता है और वो स्नफल के सिर से वो डिवाइस उतारने के लिए आगे बढ़ता है।
लेकिन तभी उसकी बेटी समर उसे रोक लेती है। स्नफल समर सोफे पर समर के बराबर में बैठ जाता है और अपने डिवाइस की मदद से रिमोट से टीवी के चैनल सफल करने लगता है।
टीवी पर उस वक्त एक ऐसा प्रोग्राम चल रहा होता है जिसमें बताया जाता है कि कैसे इंसानों ने जैनेटिक इंजीनियरिंग की मदद से खूंखार जानवरों को कुत्ता बनाकर पाला है और अब उनके साथ अजीबो-गरीब हरकत करता है। चूंकि स्नफल ने इस वक्त रिक का बनाया स्मार्ट डिवाइस पहना है तो इस वक्त उसके सैंस काफी ज़्यादा एक्टिव हैं।
टीवी पर वो शो देखकर स्नफल का दिमाग में गुस्सा पनपने लगता है। जबकी समर उसे टीवी पर दूसरे कुत्तों को देखकर और ज़्यादा हैरान और खुश होती है। समर को इस बात का अंदाज़ा ही नहीं है कि उनका कु्त्ता स्नफल एक रैबल बनने की तरफ बढ़ रहा है।
सीन चेंज होता है और हमें रिक और मोर्टी स्कैरी टैरी से बचते-छिपते नज़र आते हैं। ये दोनों जहां भी अपनी जान बचाने के लिए जाते हैं स्कैरी टैरी वहीं पहुंच जाता है। भागते हुए रिक मोर्टी से कहता है कि स्कैरी टैरी से बचने के लिए इन्हें किसी और के ड्रीम में जाना होगा। इन दोनों को वहां एक लड़की नज़र आती है जो स्कैरी टैरी का गाना गुनगुना रही है और रोप जंपिंग कर रही है।
रिक उस लड़की को बेहोश करके उसके कान में ड्रीम ट्रैवल डिवाइस लगाता है। लेकिन ये दोनों तब हैरान रह जाते हैं जब वो बार बार वहीं पर आ जाते हैं जहां इन्होंने उस लड़की के कान में वो डिवाइस लगाई थी। रिक को समझ में आता है कि स्कैरी टैरी भी ड्रीम में ट्रैवल कर सकता है। इस दफा रिक भी स्कैरी टैरी से बहुत ज़्यादा घबरा जाता है।
ये दोनों उससे बचने के लिए बहुत तेज़ दौड़ने लगते हैं। सीन चेंज होता है और हमें समर दिखाई जाती है जो कि सो रही है। बाहर बहुत तेज़ बारिश हो रही है। अचानक समर की आंख खुलती है और जैसे ही वो उठकर बैठती है उसे बहुत ज़ोर का झटका लगता है। उनका पालतू कुत्ता स्नफल अब एक मैकेनिकल सूट में बैठा है। ऐसा ही मैकेनिकल सूट आपने कई हॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। जैसे की अवतार।
स्नफल समर से पूछता है कि उसके टैस्टिकल्स कहां हैं। समर उसे कोई जवाब नहीं दे पाती है। वो समर से फिर पूछता है कि उसके टैस्टिकल्स हटाए गए थे। वे कहां गए। खुद पर काबू करते हुए समर स्नफल से कहती है कि वो इस तरह के सवाल उससे ना पूछे। लेकिन अब स्नफल भड़क जाता है और उसके कमरे में मौजूद शीशे को फोड़ देता है।
वो कहता है कि अब उसे कोई स्नफल नहीं कहेगा। क्योंकि ये गुलामी वाला नाम है। वो कहता है कि अब से उसे सब स्नोबॉल कहेंगे। समर उससे कहती है कि ठीक है वो उसे स्नोबॉल ही कहेगी। लेकिन स्नोबॉल उस पर और ज़्यादा भड़क जाता है। तभी वहां समर के पेरेंट्स जैरी और बैथ आ जाते हैं। वो दोनों भी अपने पालतू कुत्ते का ये अंदाज़ देखकर हैरान रह जाते हैं।
हालांकि वो खुद को एकदम नॉर्मल दिखाने की कोशिश करते हैं। स्नोफॉल जैरी से कहता है कि क्या वो फिर से उसका चेहरा पेशाब में रगढ़ने आया है। दरअसल शो की शुरूआत में जब स्नफल उर्फ स्नोबॉल ने घर के कारपेट पर पेशाब कर दिया था तो जैरी ने उसका मुंह उसी के पेशाब पर रगड़ दिया था। जैरी घबरा जाता है और स्नोबॉल से कहता है कि वो तो बस अपनी बेटी समर को वॉक पर साथ ले जाने के लिए यहां आया है।
समर भी बिस्तर से उठ खड़ी होती है और कहती है कि वो अपने पेरेंट्स के साथ वॉक पर जाना चाहती है। लेकिन तभी रूम के गेट पर एक दूसरा कुत्ता उनका रास्ता रोक लेता है और उसने भी स्नोबॉल की तरह एक आर्मर्ड सूट पहना है।
स्नोफॉल जैरी से कहता है कि सही टाइम आने पर उसे वॉक करने के लिए ज़रूर कहा जाएगा। यानि रिक के बनाए डिवाइस से स्मार्ट बने मोर्टी के पालतू डॉगी ने अपनी पूरी एक आर्मी तैयार कर ली है।
सीन चेंज होता है और एक सूखे पेड़ पर कव्वा दिखाया जाता है। रिक और मोर्टी एक ऐसे शहर में भाग रहे हैं जो पहले से ही उजाड़ हो चुका है। ये दोनों एक कार में घुस जाते हैं और उसे स्टार्ट करते हैं। ये जैसे ही चलने को तैयार होते हैं, कार की पिछली सीट पर स्कैरी टैरी कहीं से आ जाता है। ये दोनों उस कार से बाहर निकलकर भागते हैं।
स्कैरी टैरी एक बार फिर कहता है कि यू कैन रन बट यू कैंट हाइड। इस बात पर रिक का ध्यान जाता है। वो मोर्टी से कहता भी है कि स्कैरी टैरी बार बार यही बात क्यों दोहरा रहा है। रिक कहता है कि हमें भागने की बजाय कहीं पर छिप जाना चाहिए। मोर्टी उसे मना करता है। लेकिन रिक के ज़िद करने पर ये दोनों एक जगह छिप जाते हैं। उस सपने में आए इन्हें पूरे छह घंटे हो जाते हैं।
स्कैरी टैरी उन्हें ढूंढ रहा है लेकिन वो ढूंढ नहीं पाता है। यानि स्कैरी टैरी झूठ बोल रहा था कि उससे कोई छिप नहीं सकता। स्कैरी टैरी भी अब थक चुका है और उसे नींद आने लगती है। दूसरी तरफ मोर्टी के पैट डॉग स्नफल यानि स्नोबॉल ने अपनी डॉग आर्मी के साथ एक लैब बना ली है और अब वो उस लैब में हथियार बना रहा है।
उसने जैरी, बैथ और समर को एक पिंजरे में कैद कर दिया है। पिंजरे से जैरी बोलता है कि वो उन्होंने कभी बी उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की। उसे बहुत बड़ी गलतफहमी हुई है। समर जैरी से कहती है कि स्नफल अब खुद को स्नफल नहीं स्नोबॉल कहलाना पसंद करता है। लेकिन जैरी उसे स्नोबॉल कहने से इन्कार कर देता है।
स्नोबॉल जैरी से कहता है कि तुम बहुत एग्रेसिव हो और कल मेरी डॉग आर्मी का डॉक्टर स्क्रैप तुम्हारी एक छोटी सी सर्जरी करेगा। जैरी कहता है कि वो उससे नहीं डरता। सीन चेंज होता है और स्कैरी टैरी एक कार से जा रहा होता है।
दरअसल वो अपनी शिफ्ट खत्म करके अपने घर वापस लौटा है। घर में उसकी बीवी और उसका बच्चा है जिनके नाखून भी उसी की तरह तेज़ धारधार और नुकीले हैं। उसकी वाइफ जैसे ही उसे ग्रीट करती है वो उस पर भड़क उठता है। उसकी वाइफ भी उस पर भड़क जाती है और इन दोनों की लड़ाई देखकर इनका बच्चा रोने लगता है। स्कैरी टैरी की वाइफ उसे वहां से जाने के लिए कहती है।
वो अपने कमरे की तरफ चल देता है। रिक और मोर्टी भी उसका पीछा करते-करते वहां तक पहुंच गए हैं और वो खिड़की से ये सब देख रहे हैं। स्कैरी टैरी अपनी पत्नी से माफी मांगते हुए कहता है कि उसे अपना गुस्सा अपने बेटे स्कैरी ब्रैंडन के सामने नहीं ज़ाहिर करना चाहिए था।
और फिर वो अपनी पत्नी स्कैरी मैलिसा को किस करता है। खिड़की से ये सब देख रहा रिक मोर्टी से कहता है कि जैसे ही ये लोग सोएंगे हम स्कैरी टैरी के ड्रीम में जाएंगे। अगले सीन में स्कैरी टैरी अपनी पत्नी और बेटे के साथ सो रहा है और रिक और मोर्टी वहां आते हैं। रिक मोर्टी से कहता है कि स्कैरी टैरी कोई बुरा सपना देख रहा है।
मोर्टी कहता है कि जिस सपने से स्कैरी टैरी डर रहा है सोचो वो कितना भयानक होगा। रिक स्कैरी टैरी के कान में ड्रीम ट्रैवल डिवाइस लगाता है और फिर ये दोनों स्कैरी टैरी के ड्रीम में पहुंच जाते हैं जहां सबसे पहले एक खड़ी दिखाई जाती है जिसमें ठीक आठ बजे हैं।
ये दरअसल स्कैरी टैरी का स्कूल है और सपने में स्कैरी टैरी अपने स्कूल के दिनों को देख रहा है। वो क्लास के लिए लेट हो चुका है। स्कैरी टैरी को याद आता है कि जल्दबाज़ी में वो पैंट पहनना भूल गया है। उसके पास खड़ी स्कैरी लड़कियां उस पर हंस रही हैं। वो वहां से भाग जाता है। अगले सीन में क्लास दिखाई जाती है जहां एक टीचर स्कैरी टैरी से कुछ सवाल कर रहा है।
ध्यान देने वाली बात ये है कि क्लास में मौजूद सभी स्टूडेंट्स और टीचर के लुक्स और नाखून स्कैरी टैरी जैसे ही हैं। टीचर स्कैरी टैरी पर भड़कता है और फिर सारी क्लास के सामने उसका मज़ाक उड़ाता है। तभी हमें नज़र आता है कि क्लास में रिक और मोर्टी भी बैठे हैं और वो टीचर से कहते हैं कि वो स्कैरी टैरी को अकेला छोड़ दे। रिक की भी उस टीचर से अच्छी खासी बहस हो जाती है और वो टीचर खिसियाकर क्लास से चला जाता है।
फिर रिक स्कैरी टैरी को समझाता है कि वो अपने ऊपर बहुत ज़्यादा प्रैशर ले रहा है। मोर्टी उसे पहनने के लिए एक पैंट देता है। स्कैरी टैरी रिक और मोर्टी की इन बातों से बहुत इंप्रैस हो जाता है और उनके गले लग जाता है। तभी सोते हुए स्कैरी टैरी की आंख खुल जाती है और वो देखता है कि रिक और मोर्टी उसके सामने खड़े हैं। स्कैरी टैरी उन दोनों को देखकर खुश हो जाता है।
फिर वो सब मिलकर साथ में ब्रेकफास्ट करते हैं। यहां स्कैरी टैरी उनसे कहता है कि अगर उन्हें कोई काम पड़े तो बिना झिझके उसे बता सकते हैं। रिक उससे कहता है कि वो उससे मदद लेना चाहते हैं। अगले सीन में वही रस्सी कूदती हुई लड़की दिखाई जाती है जो शो में कुछ देर पहले दिखाई गई थी। स्कैरी टैरी रिक और मोर्टी को अपनी कमर पर बैठाकर वहां आता है।
फिर वो उस लड़की को अपने चाकू जैसे नाखूनों से मार देता है। और फिर वो एक एक करके उन सबको मारता जाता है जिनके ड्रीम्स से होते हुए रिक और मोर्टी वहां तक पहुंचे थे। आखिर में वो मिस्टर गोल्डनफोल्ड को रॉकेड बनकर उड़ा देता है जो पैराशूट से गिरते हुए रिक एंड मोर्टी व मिसेज पैनकेक को मारना चाहता है।
और जैसे ही मिस्टर गोल्डनफोल्ड यहां मरते हैं वो अपनी नींद से जाग जाते हैं और उठकर बैठ जाते हैं। और वो कहते हैं कि वो मोर्टी को मैथ्स में ए ग्रेड ज़रूर देंगे। इस तरह अपनी प्लानिंग कामयाब होने पर रिक और मोर्टी बहुत खुश हो जाते हैं।
अगले सीन में रिक और मोर्टी अपनी स्पेस कार से अपने घर वापस लौटते हैं। लेकिन जब वे वहां पर डॉग आर्मी को देखते हैं तो दंग रह जाते हैं। मोर्टी को समझ में नहीं आता कि ये चल क्या रहा है। रिक उसे बताता है कि ज़रूर तुम्हारे कुत्ते ने उस डिवाइस की मदद से अपने आपको फुल स्मार्ट बना लिया है और अब वो इंसानों को टेकओवर करना चाहता है।
अगले सीन में हमें दिखाया जाता है कि डॉग आर्मी ने जैरी, बैथ और समर को चेन से बांध दिया है। तभी वहां रिक और मोर्टी आ जाते हैं जिन्हें देखकर इन तीनों की जान में जान आती है। रिक उन तीनों को चेन से छुड़ाता है। रिक उनसे कहता है कि इससे पहले कि कुत्ते इस दुनिया पर पूरी तरह से कब्ज़ा करें, इन्हें किसी सीवर में छिपने की जगह तलाश लेनी चाहिए।
लेकिन जैरी कहता है कि ये उसका घर है और वो कहीं नहीं जाएगा। मगर रिक उसे समझाता है कि कुत्तों का राज आने वाला है और यहां रुकने का कोई फायदा नहीं है। साथ ही रिक ये भी कहता है कि चूंकि अब कुत्ते बहुत समझदार हो चुके हैं तो अब वो उसके घर के कार्पेट पर पेशाब नहीं करेंगे। तभी जैरी कहता है कि उसके दिमाग में एक आइडिया आया है।
और वो दौड़कर अपने घर में जाता है जहां कुत्ते अपने हथियारों की पैकिंग कर रहे हैं। जैरी उनके सामान और हथियारों पर उन्हें चिढ़ाते हुए पेशाब कर देता है। तब उनका पालतू कुत्ता स्नफल उर्फ स्नोबॉल जैरी का मुंह उसी तरह पेशाब पर रगड़ता है जैसा कभी जैरी ने उसका रगड़ा था। इसी के साथ वहां बाकी स्मिथ फैमिली भी आ जाती है। स्नोबॉल रिक से कहता है कि वो मोर्टी को उसके पास भेजे।
मोर्टी उसके पास आता है और वो मोर्टी से कहता है कि तुमने हमेशा मेरे साथ अच्छा बर्ताव किया। इसलिए मैं तुम्हारे टैस्टिकल्स नहीं काटूंगा और तुम्हें अपने साथ रखूंगा। मोर्टी स्नोबॉल के बराबर में इस तरह बैठ जाता है जैसे कभी इंसान के बराबर में कुत्ते बैठा करते थे।
तभी स्नोबॉल अपनी आर्मी को फेज़ टू शुरू करने का ऑर्डर देता है और हमें दिखाया जाता है कि कुत्तों और इंसानों में एक खतरनाक जंग चल रही है जिसमें कुत्ते इंसानों पर भारी पड़ रहे हैं। आर्मर्ड सूट पहने हुए कु्त्तों की आर्मी हर शहर में मार्च करती हुई नज़र आती है। मीडिया में इसी खबर की चर्चा चल रही है।
कुत्ते न्यूज़रूम में भी पहुंच जाते हैं और वहां कब्ज़ा कर लेते हैं। व्हाइट हाउस के बाहर लगी एक मूर्ति गिरा दी जाती है। ढेर सारे टैस्टिकल्स को कचरे वाली गाड़ी में गिरता दिखाया जाता है। एक बर्गर के पीछे मुंह बंधे ढेरों इंसान दौड़ रहे हैं।
वैसे ही जैसे कभी कुत्ते दौड़ा करते थे। कुत्ते अब वो सारे काम कर रहे हैं जो कभी इंसान किया करते थे। जैसे कि इंसानों की दौड़ पर पैसे लगाना और क्लब में बैठकर जुआ खेलना। क्लब में इंसानी वेटर उन्हें सर्विस दे रहा है। अगले सीन में दिखाया जाता है कि इस दौरान मोर्टी मज़े की ज़िंदगी जी रहा है। वो लड़कियों से घिरा रहता है और एक कुत्ता उसके लिए ड्रिंक लेकर आता है। तभी उस कुत्ते को रिक डंडा मारकर बेहोश कर देता है।
मोर्टी कहता है कि उसे लगा था रिक मर गया। रिक कहता है कि वो केवल मरने की एक्टिंग कर रहा था। रिक उसे बताता है कि अच्छी खबर ये है कि जल्द ही ये सब कुछ खत्म हो जाएगा। रिक उसे बताता है कि ये सब एक सपना है और इस वक्त वो स्नफल उर्फ स्नोबॉल के सपने में हैं।
जिस रात कु्त्तों ने इन्हें बंदी बनाया था उसी रात किसी तरह रिक खुद को और मोर्टी को स्नफल के ड्रीम में ले आया था। मोर्टी रिक से कहता है कि इन सब चीज़ों को हुए तो पूरा एक साल हो चुका है। लेकिन रिक उसे बताता है कि अभी केवल छह घंटे ही हुए हैं।
चूंकि डॉग्स के ड्रीम इंसान के ड्रीम्स के सात गुना स्लो होते हैं इसलिए यहां बिताया एक मिनट एक दिन जैसा लगता है। रिक की बातें सुनकर मोर्टी उदास हो जाता है। दरअसल, उसे लड़कियों से घिरा रहने वाली ये लाइफ पसंद आ रही थी। लेकिन अब जल्द ही ये सब खत्म होने वाला है।
रिक मोर्टी को कुछ पिल्स खाने के लिए देता है। मोर्टी ये सोचकर वो पिल्स खा लेता है कि अब वो स्नोबॉल के ड्रीम से जल्दी ही बाहर आ जाएगा। लेकिन रिक उसे बताता है कि पिल्स उसकी किडनी को बेकार कर देंगी। ये सुनकर मोर्टी बुरी तरह से पैनिक हो जाता है। लेकिन रिक कहता है कि स्नोबॉल का ड्रामा खत्म करने के लिए ये करना ज़रूरी था।
अगले सीन में हमें दिखाया जाता है कि मोर्टी एक वैंटीलेटर पर बेहोश पड़ा है। उसकी नाक में ऑक्सिजन पाइप भी लगा है। उसके पास स्नोबॉल और रिक हैं। रिक स्नोबॉल को बताता है कि रिक को ठीक करने के लिए एक और ऑपरेशन करना पड़ेगा। स्नोबॉल रिक से कहता है कि कुछ भी करो लेकिन मोर्टी को बचाओ।
तभी वहां एक दूसरा डॉग आता है और वो स्नोबॉल से कहता है कि मोर्टी के इलाज में खर्च हो रहे पैसे की वजह से उनकी फाइनेंशियल हालत खराब होती जा रही है। हो सकता है कि स्नोबॉल को अपनी सत्ता से भी हाथ धोना पड़े। लेकिन मोर्टी की सेहत के लिए स्नोबॉल कुछ भी कुर्बान करने के लिए तैयार है।
स्नोबॉल का असिस्टेंट डॉग उससे कहता है कि अगर हम उसकी जगह होते तो इंसान हमारे लिए कभी ऐसा ना करते। स्नोबॉल कहता है कि हम इंसान जैसे नहीं हैं। फिर सीन चेंज होता है और हमें दिखाया जाता है कि स्नॉबोल अपने सपने से जाग चौंकते हुए जाग जाता है और फिर अपने आर्मर्ड सूट में बैठ जाता है।
वो अपने असिस्टेंट डॉग से अपनी सारी सेना को जमा करने को कहता है। अगले सीन में हमें दिखाया जाता है कि स्नोबॉल स्मिथ फैमिली से बात कर रहा है। वो कहता है कि इंसानों की दुनिया पर कब्ज़ा करने से बेहतर है कि वो अपने लिए एक नई दुनिया ढूंढ लेंगे। पीछे एक पोर्टल में कई कुत्ते बारी बारी से जाते हुए भी नज़र आते हैं।
उसे जाते देख मोर्टी काफी इमोशनल हो जाता है। वो भी मोर्टी को देखकर इमोशनल हो जाता है। वो मोर्टी को गले लगा लेता है। और फिर वो भी अपने साथियों संग दूसरी दुनिया में चला जाता है। पूरी स्मिथ फैमिली ये सीन देखकर सैंटी हो जाती है।
मोर्टी के पिता जैरी स्मिथ के तो आंसू निकलने लगते हैं। जबकी मोर्टी और रिक इस बारे में बात कर रहे होते हैं कि एक ऐसी दुनिया जहां सिर्फ स्मार्ट और इंटैलिजेंट कुत्ते रहेंगे, वो दुनिया आखिर कैसी होगी। और इसी के साथ रिक एंड मोर्टी के पहले सीज़न का दूसरा एपिसोड खत्म हो जाता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें