Actress Binni Rai | Purana Mandir में दिखी लड़की जो कहां गायब हो गई कोई नहीं जान सका | Biography

Actress Binni Rai की कहानी शुरू करने से पहले थोड़ी सी बात फिल्मी दुनिया की करते हैं। फिल्मी दुनिया मतलब कहानियों की दुनिया। इस दुनिया में कहानियां काल्पनिक भी होती हैं। और असल भी होती हैं। और कहानियां उनकी भी होती हैं जो दूसरों को तमाम सच्ची व काल्पनिक कहानियां दिखाते-बताते हैं।  

actress-binni-rai
Actress Binni Rai - Photo: Social Media

ऐसी ही एक कहानी आज Meerut Manthan आपको बताएगा। ये कहानी है 80 के दशक की Actress Binni Rai की। जो इक्का-दुक्का फिल्मों में ही दिखी थी। लेकिन अचानक फिर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ। कि वो सबकुछ छोड़छाड कर गायब हो गई। ये कहानी है Actress Binni Rai की, जिन्हें Dara Singh की खोज कहा गया था।

ये भी पढ़ें: Prem Chopra | Most Handsome Bollywood Villain प्रेम चोपड़ा की कहानी | Biography

बॉयफ्रेंड ने इंग्लैंड से भारत बुलाया था

Binni Rai के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारियां हमें नहीं मिल पाई हैं। सच कहा जाए तो ना के बराबर। क्योंकि इंटरनेट पर इनके बारे में कोई लेटेस्ट इंफोर्मेशन मौजूद नहीं है। ना ही इनका कोई सोशल मीडिया हैंडल है। इतना ही पता चलता है कि ये सिख परिवार में पैदा हुई थी। वो भी लंदन में। 

इनका असली नाम परवीन कौर राय है। लेकिन जब ये फिल्मों में आई तो इनका नाम बिन्नी राय रखा गया था। कहा जाता है कि लंदन से भारत ये अपने प्रेमी बख्शीश सिंह के साथ आई थी। बख्शीश सिंह खुद भी लंदन में ही रहता था। लेकिन उसे फिल्मों का बहुत शौक था। 

अक्सर वो इनके सामने फिल्मों के बारे में बातें करता था। उसकी बातें सुनकर इनके मन में भी फिल्मों में हीरोइन बनने का ख्वाब घर कर गया। बख्शीश सिंह की फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों से जान-पहचान थी। 

तो उनकी मदद से बख्शीश ने लंदन से मुंबई आकर कुछ प्रोडक्शन हाउसेज़ में असिस्टेंट डायरेक्टर की हैसियत से काम किया। फिर कुछ दिनों बाद उसने परवीन कौर राय उर्फ बिन्नी को भी बुला लिया। 

Dara Singh के साथ Rustom 1982 में Actress Binni Rai ने किया था रोमांस

उन्हीं दिनों दारा सिंह एक फिल्म बना रहे थे। उस फिल्म का नाम था रुस्तम। दारा सिंह ने उस फिल्म की कहानी खुद लिखी थी। और डायरेक्शन भी वो ही कर रहे थे। हालांकि रुस्तम दारा सिंह का ऑरिजिनल आइडिया नहीं था। 

उन्होंने 1979 में आई हॉलीवुड फिल्म द चैंप से इस कहानी का आइडिया लिया था। उन्हीं दिनों बख्शीश सिंह की जान-पहचान भी दारा सिंह से हो गई। बख्शीश सिंह ने दारा सिंह जी से फिल्म में काम देने की गुज़ारिश की। उसने दारा सिंह से ये भी कह दिया कि वो काम के बदले एक पैसा भी नहीं लेगा। 

ये सुनकर दारा सिंह ने बख्शीश सिंह को अपनी फिल्म रुस्तम में काम दे दिया। यहां आपको ये बताना ज़रूरी है कि बख्शीश सिंह की कोई तस्वीर हमें नहीं मिल पाई है। क्योंकि इस बारे में भी कोई जानकारी कहीं उपलब्ध नहीं है कि रुस्तम फिल्म में बख्शीश सिंह ने कौन सा किरदार निभाया था। 

बख्शीश के कहने पर ही दारा सिंह ने बिन्नी राय को फिल्म में रूबी का रोल दिया था। और ये रोल काफी अहम था। बिन्नी राय दारा सिंह के साथ रोमांस करती नज़र आई थी। 

Purana Mandir में भी दिखी थी बिन्नी राय

चूंकि रुस्तम दारा सिंह की फिल्म थी तो उस वक्त इसका काफी चर्चा हुआ था। साथ ही बिन्नी राय के बारे में भी खूब बातें हुई थी। उसी साल यानि 1982 में ही बिन्नी राय की एक और फिल्म आनी थी जिसका नाम था भाई आखिर भाई होता है। 

लेकिन कहा जाता है कि ये फिल्म उस वक्त रिलीज़ हो ही नहीं पाई थी। सालों बाद इस फिल्म को सोनी टीवी पर दिखाया गया था। यानि रुस्तम के बाद बिन्नी राय दिखी 1984 में आई रामसे ब्रदर्स की सुपरहिट हॉरर फिल्म पुराना मंदिर में। हालांकि पुराना मंदिर में इनका रोल बहुत खास नहीं था। 

ये सपोर्टिंग रोल में दिखी थी। फिल्म में ये आनंद यानि पुनीत इस्सर की पत्नी के किरदार में नज़र आई थी। और इसी दौरान कुछ और फिल्में भी थी जिनकी शूटिंग बिन्नी राय कर रही थी। लेकिन ठीक इसी वक्त कुछ ऐसा हुआ जिसने बिन्नी राय का एक्टिंग करियर पूरी तरह से तबाह कर दिया। 

हुआ कुछ यूं था कि बिन्नी राय के बॉयफ्रेंड बख्शीश सिंह को पुलिस ने एक ड्रग रैकेट का साथ देते हुए पकड़ लिया। बख्शीश सिंह को जेल हो गई। 

कहां गायब हो गई कोई नहीं जानता

कहा जाता है कि बिन्नी राय की भी उस ड्रग रैकेट के साथ कुछ मिलीभगत थी। इसलिए जब बख्शीश सिंह गायब हो गया तो वो भी फौरन इंडिया छोड़कर इंग्लैंड वापस भाग गई। वो सब फिल्में जिनकी शूटिंग बिन्नी राय कर रही थी, वो अटक गई। 

और तो और, पुराना मंदिर की डबिंग कंप्लीट करने से पहले ही बिन्नी राय इंग्लैंड चली गई थी। इसलिए पुराना मंदिर में बिन्नी राय की जो आवाज़ सुनाई देती है, वो वास्तव में किसी डबिंग आर्टिस्ट की आवाज़ है। कई प्रोड्यूसर्स को तो पता ही नहीं था कि बिन्नी के साथ क्या हुआ और वो कहां चली गई। 

कुछ ने उनके किराए के घर पर जाकर देखा तो वहां उन्हें ताला लटका मिला। बिन्नी राय फिर कभी नहीं लौटी। ना ही आजतक उनकी कोई खबर सामने आई। कुछ लोगों ने तो उस वक्त ये भी कहा था कि बिन्नी राय को ड्रग कार्टल के लोगों ने जान से मारकर कहीं दफना दिया है। 

और इस तरह एक उभरती हुई एक्ट्रेस, जो शायद सपोर्टिंग रोल्स में ही एक लंबी पारी खेल सकती थी। जो दिखने में भी खूबसूरत थी। उसका करियर रातोंरात चौपट हो गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anup Jalota | Bhajan Samrat से जुड़े आठ बड़े ही रोचक और Lesser Known Facts

Purab Aur Pachhim 1970 Movie Trivia | पूरब और पश्चिम फिल्म की मेकिंग से जुड़ी 15 अनसुनी व रोचक कहानियां

Shiva Rindani | 90s की Bollywood Movies में गुंडा बनने वाले इस Actor को कितना जानते हैं आप? | Biography