Aishwarya Rai Bachchan के साथ Khakee फिल्म की शूटिंग के दौरान ये बड़ा खेल कर दिया गया था | 2004 का है मामला

Aishwarya Rai Bachchan. नीली आंखों वाली एक अप्सरा। एक हूर की परी। एक ऐसी शख्सियत, जिसके जैसी हमसफर पाने का ख्वाब किसी ज़माने में लाखों लोग पाला करते थे। ऐश्वर्या राय बच्चन। एक ऐसी अदाकारा, जिसने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। और अपने हुनर को बखूबी अपने चाहने वालों के सामने पेश किया।  

Aishwarya Rai Bachchan in Khakee 2004
Aishwarya Rai Bachchan & Akshay Kumar in Khakee 2004 - Photo: Social Media

Meerut Manthan आज आपको Aishwarya Rai Bachchan की फिल्म Khakee 2004 से जुड़ा एक बड़ा ही दिलचस्प सुनाएगा। Aishwarya Rai Bachchan से खाकी फिल्म का कौन सा राज़ छिपाया गया था? इस किस्से में आज यही कहानी आप जानेंगे।

किसी को ये नहीं पता था। Aishwarya Rai Bachchan को भी नहीं

ऐश्वर्या के फिल्मी करियर की बात हो तो उनका निभाया एक कैरेक्टर ऐसा है जिसका ज़िक्र मैं आप लोगों से ज़रूर करना चाहूंगा। और ये है साल 2004 में आई खाकी फिल्म में उनका निभाया महालक्ष्मी नाम का कैरेक्टर। इस कैरेक्टर से एक बड़ी ही दिलचस्प बात जुड़ी है। 

खाकी के डायरेक्टर थे राजकुमार संतोषी। और राजकुमार संतोषी ने ही ऐश्वर्या के कैरेक्टर से जुड़ी ये दिलचस्प बात एक इंटरव्यू में बताई थी। दरअसल, फिल्म में जब महालक्ष्मी नाम का कैरेक्टर पहली दफा सामने आता है तो दिखता है कि महालक्ष्मी एक स्कूल टीचर है। 

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, महालक्ष्मी और इंस्पैक्टर शेखर वर्मा यानि अक्षय कुमार के बीच रोमांस शुरू हो जाता है। लेकिन दर्शकों को झटका उस वक्त लगता है जब फिल्म के क्लाइमैक्स में पता चलता है कि ऐश्वर्या राय उर्फ महालक्ष्मी वास्तव में फिल्म के विलेन यशवंत यानि अजय देवगन से मिली हुई है। 

यहां दिलचस्प बात ये है कि खुद ऐश्वर्या राय को भी खाकी की शूटिंग शुरू करते वक्त पता नहीं था कि उनका कैरेक्टर विलेनियस है। और तो और, फिल्म के बाकि कलाकारों को भी ऐश्वर्या के कैरेक्टर के बारे में ये बात नहीं पता थी। सब यही मानकर चल रहे थे कि फिल्म में ऐश्वर्या अक्षय कुमार की हीरोइन हैं। 

सब हैरान हुए

एक दिन खाकी की शूटिंग नासिक में चल रही थी। उस दिन राजकुमार संतोषी ने पहली दफा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और तुषार कपूर को बताया था कि ऐश्वर्या का कैरेक्टर विलेनियस है। ये सुनकर अमिताभ सहित सभी कलाकार दंग रह गए थे। 

और सभी की हैरानी उस वक्त और कई गुना बढ़ गई जब उन्हें पता चला कि खुद ऐश्वर्या भी ये बात नहीं जानती हैं कि खाकी में वो निगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। ये वो दौर था जब ऐश्वर्या अपने करियर की पीक पर थी। और बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन मानी जाती थी। 

कोई यकीन नहीं कर सकता था कि फिल्म इंडस्ट्री की नंबर वन हीरोइन कभी कोई विलेनियस रोल भी निभा सकती है। इसिलिए अमिताभ, अक्षय, तुषार और बाकी सभी कलाकारों ने राजकुमार संतोषी से कहा कि जब ऐश्वर्या को ये सब पता चलेगा तो वो नाराज़ होंगी। हो सकता है फिल्म भी छोड़ दें। 

लेकिन राजकुमार संतोषी को यकीन था कि ऐश्वर्या कभी ऐसा नहीं करेंगी। और राजकुमार संतोषी के इस यकीन की वजह थी ऐश्वर्या व उनके परिवार से उनकी पुरानी और गहरी दोस्ती। ऐश्वर्या से राजकुमार संतोषी की दोस्ती उस ज़माने से थी जब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी थी। 

बहरहाल, जब राजकुमार संतोषी ने सभी कलाकारों को बताया कि ऐश्वर्या ऐसा कुछ नहीं करने वाली हैं तो सभी ने राजकुमार संतोषी से गुज़ारिश की कि जब वो ऐश्वर्या को क्लाइमैक्स का सीन नैरेट करें तो उन सभी को भी बुला लें। क्योंकि वो उस वक्त ऐश्वर्या का चेहरा देखना चाहते हैं। 

ऐश्वर्या को पता चलता उससे पहले ही हादसा हो गया

उसके बाद हर रोज़ सभी लोग राजकुमार संतोषी से यही पूछते कि वो किस दिन ऐश्वर्या को ये सरप्राइज़ देने वाले हैं। राजकुमार संतोषी कहते कि अभी वक्त है। फिर एक दिन राजकुमार संतोषी ने तय कर लिया कि वो आज ऐश्वर्या को उनके रोल से जुड़ा ये बड़ा सस्पेंस बता ही देंगे। लेकिन उसी दिन एक हादसा हो गया। 

ऐश्वर्या और तुषार कपूर एक सीन की रिहर्सल कर रहे थे। उस सीन में ये दोनों एक सड़क के किनारे बैठे थे। और एक जीप को इनके काफी पास आकर रुकना था। लेकिन जब इस सीन की रिहर्सल शुरू हुई तो जीप का ड्राइवर अपना कंट्रोल खो बैठा और उससे ठीक जगह पर जीप का ब्रेक नहीं लग पाया। 

नतीजा ये हुआ कि जीप तुषार और ऐश्वर्या की तरफ आ गई। जीप से बचने के लिए इन दोनों ने सड़क से नीचे की तरफ छलांग लगा दी। और ये झाड़ियों में जाकर गिरे। तुषार को तो मामूली चोटें आई। लेकिन ऐश्वर्या के पैर में फ्रैक्चर हो गया। शूटिंग रुक गई। 

ऐश्वर्या को तुरंत पास के एक हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें बैड रैस्ट करने की सलाह दी। एक हैलिकॉप्टर से ऐश्वर्या को मुंबई वापस लाया गया। राजकुमार संतोषी काफी परेशान हो गए। एक तो उनकी फिल्म की शूटिंग रुक गई। 

दूसरे उनकी अच्छी दोस्त ऐश्वर्या के साथ ऐसा हादसा हो गया। हालांकि अच्छी बात ये थी कि ऐश्वर्या को बहुत गंभीर चोट नहीं लगी थी। और उनकी हालत में तेज़ी से सुधार भी होने लगा था।

आखिरकार Rajkumar Santoshi ने Aishwarya Rai Bachchan को बता ही दिया

फाइनली एक दिन राजकुमार संतोषी ने डिसाइड कर लिया कि अब वो ऐश्वर्या से फिल्म के क्लाइमैक्स वाला सस्पेंस बता ही देंगे। वो ऐश्वर्या के घर गए। और वहां उन्होंने थोड़े संकोच के साथ क्लाइमैक्स का सीन ऐश्वर्या को नैरेट करना शुरू किया। 

उन्होंने ऐश्वर्या को बताया कि महालक्ष्मी का कैरेक्टर बुरा है। वो सैल्फिश है। वो अक्षय के साथ प्यार का नाटक करती है। लेकिन असलियत में वो मेन विलेन के लिए काम करती है। और वो ही अक्षय को गोली मारती है। ऐसा करने की उसकी कोई मजबूरी नहीं है। ना ही उसका कोई दुखद पास्ट है। वो बस बुरी है। बहुत बुरी। 

ये सब बताने के बाद राजकुमार संतोषी ऐश्वर्या के रेस्पॉन्स का इंतज़ार करने लगे। उन्हें लगा कि ऐश्वर्या थोड़ा हैरान और नाराज़ तो ज़रूर होंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बल्कि ऐश्वर्या तो और खुश हुई। उन्हें कहानी का ये मोड़ बहुत पसंद आया। 

उन्होंने राजकुमार संतोषी से मुस्कुराते हुए कहा कि ये तो अच्छा क्लाइमैक्स है। मेरे लिए तो काफी डिफरेंट रोल है ये। ऐश्वर्या का ये रेस्पॉन्स देखने के बाद राजकुमार संतोषी को बहुत खुशी हुई। और उन्होंने ऐश्वर्या को इसके लिए थैंक्यू कहा। वैसे एक और बात है जो ऐश्वर्या और खाकी फिल्म से जु़ड़ी है और काफी दिलचस्प है। और ये बात भी राजकुमार संतोषी ने ही बताई थी। 

अधूरा रह गया संतोषी का सपना

तो बात कुछ यूं है कि राजकुमार संतोषी खाकी में ऐश्वर्या की रियल ब्यूटी सामने रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ऐश्वर्या से कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें किसी तरह का कोई मेकअप नहीं लेना है। ऐश्वर्या ने उनकी ये बात बड़े आराम से मान भी ली थी। 

फाइनली खाकी जब रिलीज़ हुई तो बॉक्स ऑफिस पर इसे बहुत कामयाबी मिली। और ये फिल्म उस साल की, यानि 2004 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक थी। खाकी के बाद राजकुमार संतोषी ने ऐश्वर्या राय के साथ एक और फिल्म बनाने की प्लानिंग की थी। 

बकौल राजकुमार संतोषी, ऐश्वर्या को हंसना बहुत पसंद है। वो दिल खोलकर हंसती हैं। ऐश्वर्या की खुद की कॉमिक टाइमिंग भी गज़ब की है। राजकुमार संतोषी ऐश्वर्या की इसी खूबी को एक फिल्म के ज़रिए दुनिया को दिखाना चाहते थे। 

वो ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन को एक साथ किसी कॉमेडी फिल्म में कास्ट करने वाले थे। जब उन्होंने ऐश्वर्या और अभिषेक को कहानी सुनाई तो वो कहानी इन दोनों को बहुत पसंद आई थी। कहानी सुनने के दौरान दोनों खूब हंसे थे। 

राजकुमार संतोषी को लगा कि जल्द ही शुरुआती काम खत्म करने के बाद फिल्म की शूटिंग प्लान की जाएगी। लेकिन इत्तेफाकन उसी वक्त ऐश्वर्या की प्रेगनेंसी की खबर आ गई। और उस फिल्म पर फिर किसी तरह का कोई काम नहीं हो सका।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई

Bhagwan Dada Biography | वो जिसने बॉलीवुड को नाचना सिखाया, उन्हीं भगवान दादा की है ये कहानी